BDR News

BDR News

Share

15/07/2026

बासोपट्टी में बिजली समस्या को लेकर समाजसेवी धीरज कुमार क्या कुछ बता रहे हैं सुनिए

14/07/2026

बासोपट्टी के सिमराड़ी में जनसहयोग कार्यक्रम, बछराजा नदी पर पक्की पुलिया निर्माण का फैसला, मुखिया का हुआ विरोध

12/07/2026

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा गंगौर में मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन

सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं जनकल्याण के उद्देश्य से 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की डी समवाय, गंगौर द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2026 को अपने कार्यक्षेत्र बाजार समिति, गंगौर में मेडिकल सिविक एक्शन (MCA) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार (चिकित्सक), डॉ. रीता कुमारी (ए.एन.ओ.) एवं रोहित कुमार (सी.एच.ओ.) द्वारा ग्रामीणों को चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम के संचालन में 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की मेडिकल टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 98 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 52 पुरुष, 35 महिलाएं एवं 11 बच्चे शामिल थे। आवश्यकता अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
इसके अतिरिक्त उपस्थित ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित पोषण, मौसमी एवं संक्रामक रोगों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए इस प्रकार के मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
📌
48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर

08/07/2026

अफवाह फैलाने वालों पर होगी विधिसम्मत कारवाई : ग्रामीण एसपी

बेनीपुर। अनुमंडल पुलिस अंतर्गत सकतपुर थाना क्षेत्र के उड़ान धर्मपुर में शराब कारोबारी पर पुलिस कारवाई से जुड़ा करीब एक वर्ष पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने पर ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने आपत्ति जताई है। मंगलवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में जारी बयान में उन्होंने कहा कि ऐसा कोई वीडियो पोस्ट या शेयर न करें, जिससे विधि-व्यवस्था प्रभावित हो या किसी की भावनाएं आहत हों। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2025 को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार का पीछा किया था। चालक अखिलेश कुमार मिश्रा ने पुलिस से धक्का-मुक्की की, जबकि वाहन और बोरी से शराब बरामद हुई थी। शराब जब्त कर पुलिस थाना लौट रही थी, उसी दौरान यह वीडियो बनाया गया था। एसपी ने स्पष्ट किया कि अब इसे भ्रामक तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या गलत पोस्ट साझा करने वालों पर विधिसम्मत कानूनी कारवाई की जाएगी।

BDR News

Want your business to be the top-listed Media Company in Basopatti?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Basopatti