JALA RAM BANA
07/12/2025
शिव विधानसभा क्षेत्र के डउकियो की ढाणी (खड़ीन) के प्रतिभाशाली युवा विनोद कुमार जाखड़ सुपुत्र श्री बांकाराम जी जाखड़ (JEN, डिस्कॉम रामसर) को भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट पद पर संपूर्ण भारत में 37वीं रैंक अर्जित कर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विनोद की यह उपलब्धि थार के युवाओं के लिए नई प्रेरणा, नई दिशा और नई आशा का स्रोत बनेगी।
#थार_के_युवा
14/10/2025
राजस्थान मे दोनो बडी पार्टिय़ां आन्तरिक गुटबाजी और अन्तर्कलह मे उलझी दिखती है | जब टिकट वितरण खेमेबाजी या सौदेबाजी से होता है तो जनता के पास सिवाय निर्दलीय के साथ जाने के विकल्प नही बचता | यह भीड़ उसी का उदाहरण है | कान्ग्रेस ने जिसको टिकट दी है उसके जुमले सबको याद है- भाया, खूब खाया | प्रमोद जैन भाया, टिकट कान्ग्रेस की लाया, इसीलिए नरेश मीणा के साथ यह हुजूम आया | आगे देखते रहना प्रजातंत्र की माया |
09/09/2025
🙏 हृदय से आभार 🙏
मेरे पूज्य पिताजी,
स्वर्गीय कर्नल सोनाराम चौधरी (पूर्व सांसद, बाड़मेर) के स्वर्गवास उपरांत, इस कठिन घड़ी में आप सभी ने जिस आत्मीयता, स्नेह और संवेदना से हमारे परिवार को संबल प्रदान किया, वह हमारे लिए अमूल्य है। मैं हृदय की गहराइयों से आपका आभारी हूँ।
पिताजी को आपने चार बार सांसद और एक बार विधायक बनाकर जिस विश्वास और अपार समर्थन से सम्मानित किया, वह हमारे परिवार के लिए अनंत काल तक स्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा।
कर्नल साहब अक्सर कहा करते थे—
"मेरे लिए आमजन ही भगवान हैं। मैंने कभी भगवान को नहीं देखा, पर जब मैं लोगों की आँखों में देखता हूँ तो उनमें मुझे भगवान के दर्शन होते हैं।"
उनका सम्पूर्ण जीवन देश, समाज और आमजन की सेवा को समर्पित रहा। मैं उनकी दिखाई राह पर चलते हुए सदैव आपके बीच रहकर सेवा करता रहूँगा।
मोहनगढ़ हाउस, जिसे कर्नल साहब ने आमजन के लिए बनाया था, पहले की तरह ही आप सभी के लिए सदैव खुला रहेगा। यह स्थान उनकी आम जन-सेवा की भावना का प्रतीक बनकर हमेशा जीवित रहेगा।
आपका
डॉ रमन चौधरी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Barmer