Ramta Rahi

Ramta Rahi

Share

13/02/2026

Hamara Civic Sense Zero kyu hai?

Photos from Ramta Rahi's post 08/07/2025

दो अद्भुत परिवार… दो दिन… और ढेर सारा प्यार ❤️

हाल ही में बाड़मेर–जैसलमेर की यात्रा हुई।
सफलता की दो कहानियों को डॉक्यूमेंट करना था।

पहली कहानी थी बाड़मेर के लीलाला गांव के दो भाइयों — किशन और सुरेश की,
जिन्होंने साथ में Matrix Sikar से JEE की तैयारी की और अब दोनों भाई IIIT लखनऊ से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे।

दूसरी कहानी थी जैसलमेर के माड़वा गांव की अंजू की,
जिसने Matrix NEET Division Sikar से पढ़कर, डॉक्टर बनने के अपने सपने की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है।
काउंसलिंग अभी बाकी है, लेकिन जो रैंक अंजू ने हासिल की है, उससे ये तय है कि वह AIIMS से MBBS की पढ़ाई करेगी।

डॉक्यूमेंट्री शूट के लिए दोनों परिवारों के साथ एक-एक दिन बिताने का मौका मिला।
दोनों परिवारों ने जो प्यार और अपनापन हमें दिया, वो कमाल का था।
ग़ज़ब की मेहमाननवाज़ी थी — चाय हो, खाना हो या फिर बातचीत, हर चीज़ में भरपूर मिठास थी।

शाम ढलते-ढलते ऐसा जुड़ाव हो गया कि विदा लेते समय लगा —
काश कुछ समय और रुक पाते, कुछ बातें और कर पाते।
लेकिन सफर में आगे बढ़ना भी ज़रूरी होता है,
तो हमें भी अपनी यात्रा को आगे बढ़ाना पड़ा।

यात्रा चलती रहेगी,
लेकिन कुछ पड़ाव हमेशा याद रहेंगे — हमेशा साथ रहेंगे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Barmer?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Barmer
344001