ScreenTrick

ScreenTrick

Share

17/05/2026

Sourab द्विवेदी # saif ali khan

11/09/2025

Ye le.. bahubali ne katappa ko sahi kr diya

26/01/2025

क्या सच में बैंक इतना झोलझाल कर सकते है?

06/12/2024

Boli lagaker pusha ne kharid dala police station
moovi

03/12/2024

लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली पूजा शर्मा को बीबीसी 100 वीमेन 2024 में मिली है

बीबीसी ने दुनिया भर की सौ महिलाओं को चुना है जिन्होंने अपने क्षेत्र में न केवल सराहनीय कार्य किए बल्कि ऐसे ऐसे कदम भी उठाए जिनकों समाज में दरकिनार कर देते हैंं। इस सूची में भारत की पूजा शर्मा भी हैं शामिल हैं। वह पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करा रही हैं।उनको इसकी प्रेरणा अपने तजुर्बे से मिली थी. जब उनके भाई की हत्या हो गई थी और उसका अंतिम संस्कार कराने में मदद के लिए कोई आगे नहीं आया था। पूजा शर्मा ने जब ये काम शुरू किया तो उन्हें पुजारियों और समाज के दूसरे लोगों का काफ़ी विरोध सहना पड़ा था. क्योंकि हिंदू धर्म में आम तौर पर अंतिम संस्कार कराने का काम मर्द करते हैं। विरोध के बावजूद, पूजा शर्मा अब तक अलग अलग धर्मों और आस्थाओं के चार हज़ार से ज़्यादा लोगों की अंतिम क्रिया करा चुकी हैं. वो अपना काम सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। पूजा का कहना है कि मरने वालों को मौत के बाद पूरे सम्मान के साथ इस दुनिया से विदाई दी जानी चाहिए। क्योंकि वो इसके हक़दार होते हैं।
@100 women sharma

01/12/2024

पूरी दुनिया पर भारी पड़ सकता है ट्रम्प 2.0
डॉलर से पंगा तो सबको महंगा। ब्रिक्स देशों को ट्रंप की धमकी।

23/11/2024

हजारों साल तक शहद को रख सकते है सुरक्षित
शहद खराब नहीं होता क्योंकि इसमें पानी की मात्रा कम और अम्लता ज़्यादा होती है. शहद में मौजूद ये दोनों गुण बैक्टीरिया के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं बनाते. शहद में मौजूद एंजाइम हाइड्रोजन पेरोक्साइड बनाते हैं, जो एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है. इस वजह से शहद को हज़ारों सालों तक रखा जा सकता है।

19/11/2024

Action-packed South Indian movie fight scenes

19/11/2024

Elon Musk's Starlink satellite internet company is looking to enter the Indian market....bach ke rehna re baba

19/11/2024

एलन मस्क को क्याें लुभाया इंडियन इंटरनेट बाजार

टेक्नोलॉजी। इंटरनेट उपयोग करने में चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। हालिया सामने आए आंकड़ों के अनुसार चीन में एक बिलियन से ज्यादा इंटरनेट यूजर हैं तो वहीं भारत में संख्या चीन से महज थोड़ी कम है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में 1.05 बिलियन, भारत में 692 मीलियन और अमेरिका में 311.3 मीलियन इंटरनेट यूजर हैं। अमेरीकी कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क कई सालों से भारत के बाजर पर नजरें लगाए बैठे थे। डोनाल्ड ट्रंप की जीत के साथ ही एलन मस्क के लिए भारतीय बाजार की राह आसान हो गई, क्योंकि ट्रंप के भारत से अच्छे संबंध हैं। मस्क की इंटरनेट सेवाएं देने वाली कंपनी स्टारलिंक को भारत में हरी झंडी मिल गई है। एक्सपर्ट का मानना है मस्क को भारत में करीब एक बिलियन यूजर दिख रहे हैं।
स्टारलिंक बिना केवल से सीधे सेटेलाइट के जरिये आपके घरों तक इंटरनेट सेवाएं पहुंचाएगी और इसके लिए आपको अन्य कंपनियों की तुलना में अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें ताे स्टारलिंक महीने का 7425 रुपये वसूल करेगी। उपकरण लागत एकमुक्शत 37400 रुपये चुकानी हाेगी। ये शुल्क अन्य कंपनियों की तुलना में कहीं ज्यादा है। हालांकि इंटरनेट स्पीड ज्यादा होगी। रिपोर्टस की माने तो इंटरनेट स्पीड 25-220 एमबीपीएस तक रहेगी। एक्सपर्ट का मानना है कि भारत में इंटरटनेट बाजार का स्वरूप बदलने बाला है और इसका बाजीगर होगा मस्क। कंपनी को स्पेक्ट्रम का आवंटन प्रशासनिक तरीके से दिया जाएगा।

18/11/2024

कमजोर होती हमारी जेब....

आज बिजनेस स्टैंडर्ड की एक खबर पढ़ी। बात चिंताजनक है। हमारे बटुए या बैंक खाते में जमा रूपया की सेहत खराब हो रही है। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि
साल के अंत तक डॉलर के मुकाबले रुपये में और नरमी आ सकती है। डॉलर के मजबूत होने और चीन की मुद्रा युआन में नरमी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना रह सकता है। रुपये को सहारा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुद्रा बाजार में सक्रिय रहने की उम्मीद है। बिज़नेस स्टैंडर्ड के सर्वेक्षण के अनुसार दिसंबर अंत तक डॉलर के मुकाबले रुपया 84.50 के स्तर पर कारोबार कर सकता है।
8 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 675.7 अरब डॉलर रह गया। रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया और छह हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 29 अरब डॉलर की कमी आई है।
चालू वित्त वर्ष में अभी तक डॉलर के मुकाबले रुपये में 1.2 फीसदी की नरमी आई है जबकि इस साल रुपया 1.5 फीसदी कमजोर हुआ है।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Bareilly?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Bareilly
Bareilly
243005