BareillyTv
भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के महानगर अलीगढ, शाहजहांपुर एवं बरेली महानगर के पार्षदों का प्रशिक्षण वर्ग स्पर्श रिसोर्ट में आयोजित हुआ। उ0 प्र0 के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य जी ने बुके देकर एवं शॉल पहनाकर किया। समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नगर निगम क्षेत्र में पार्षदों की क्या भूमिका, उददेश्य एवं कार्य प्रणाली के बारे में विसतार से जानकारी दी। वार्ड के क्षेत्र के बारे में भी विकास कार्यो को लेकर विस्तार से उन्हें जानकारी दी। उन्होने कहा कि पहले पार्षद ही महापौर का चुनाव करते थे, अब पार्षदों के साथ-साथ महापौर का भी चुनाव जनता द्वारा किया जाता है। उन्हे अपने पार्षदो को अपने वार्डो की पेयजल व्यवस्था, गली का निमार्ण कूडा प्रबंधन, पार्को की व्यवस्था और उनके सौंदर्यीकरण की व्यवस्था सही रूप में होनी चाहिए। अपने क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से करना चाहिए। नगर निगम को एक मॉडल के रूप में विकसित करना है। पार्षद एक ऐसी कडी है, उनका जनता से सीधा संवाद होता है। 2024 के चुनाव में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एक एक गली में जाकर संपर्क करना होगा। केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ को जनता के बीच में जाकर उन्हें बताना होगा। इससे पूर्व सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप सिंह चौहान ने केन्द्र सरकार की गरीब एवं नगरीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से सभी को लाभ मिला है केन्द्र सरकार द्वारा 220 करोड से अधिक कोविड वैक्सीन डोज दिये गये, प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोले गये, आयुष्मान कार्ड, मिशन इन्द्र धनुष द्वारा 565 करोड से अधिक माताओ एवं बच्चों को टीक लगाये गये। महिलाओ को 27 करोड से अधिक मुद्रा लोन द्वारा रोजगार परक बनाया गया। समापन सत्र में मा0 श्री दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र ने कहा कि सभी का आभार व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त भाजपा के निम्न वरिष्ठ नेताओं ने भाग लियाः- कुंवर महाराज सिंह विधान परिषद सदस्य, राम प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री भाजपा, रवि रस्तोगी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, हेमंत शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र, अशोक भारती क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र, अनीता जैन क्षेत्रीय मंत्री, मनीश गौतम क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, राकेश मिश्रा भाजपा महामंत्री, रजनीश पांडे क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, श्रीमती अर्चना वर्मा महापौर अलीगढ, डॉ0 उमेश गौतम महापौर बरेली, डॉ0 के. एम. अरोडा महानगर अध्यक्ष बरेली महानगर, अरूण गुप्ता महानगर अध्यक्ष शाहजहांपुर, विवेक सारस्वत महानगर अध्यक्ष, अलीगढ़, डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा विधायक बिथरी, प्रो श्याम बिहारी विधायक फरीदपुर, संजीव अग्रवाल कैन्ट विधायक, विष्णु शर्मा महानगर उपाध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक, विष्णु अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, देवेन्द्र जोशी , प्रदीप अग्रवाल , प्रवेश वर्मा , डॉ0 तृप्ति गुप्ता, अधीर सक्सेना ,प्रभुदयाल लोधी , प्रतेश पाण्डेय , अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य,रेखा श्रीवास्तव , अजय प्रताप सिंह, राजीव गुप्ता बरेली महानगर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष,पाषर्दगण, आदि उपस्थित रहे।
रोबोटिक्स लैब्स का उद्घाटन कर इसरो के वैज्ञानिक ने छात्रों को किया प्रेरित
बरेली। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में मोटीवेशनल टॉक का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक़्ता डॉ विवेक कुमार सिंह रहे जो कि इसरो में वैज्ञानिक हैं। उन्होंने सर्वप्रथम स्कूल की नव निर्मित रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों द्वारा के विभिन्न मॉडलों को देखा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात उन्होंने सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए रोबोटिक्स विज्ञान के विषय में अभूतपूर्व जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने अनुभवों को सभी बच्चों के साथ साँझा किया। उन्होंने कहा कि मैंने भी यूपी बोर्ड के विद्यालय से पढ़ाई की है। इसके बाद भी अपने सपनों को पूरा किया। इसरो में सभी के लिए अपार संभावनाएं हैं। इसरो ने हमेशा मानव जाति के कल्याण के लिए अपने मिशन संचालित किए हैं। कभी भी किसी छात्र को संसाधनों की कमी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। यदि इसरो साइकिल से शुरू होकर चांद तक पहुंच सकता है तो हम और आप क्यों नहीं पहुंच सकते हैं। संसाधनों की कमी हमें हमेशा और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। अपनी गलतियों में सुधार करके हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने मिशन आदित्य के बारे में भी जानकारी दी। जेडी राकेश कुमार ने कहा कि सपने खुली आंखों से देखना चाहिए और उन्हें पूरा करने में जुट जाना चाहिए। स्कूल प्रबंधक डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल ने डॉ विवेक कुमार सिंह का आभार जताया और कहा कि आगे भी इस तरीके के मोटिवेशनल टॉक आयोजित करते रहेंगे, ताकि छात्रों को प्रेरित किया जा सके। सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए यह बहुत ही प्रेरणादायी सत्र रहा। आज के इस मोटीवेशनल टॉक में लगभग 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डा प्रियंका सरकार, उप प्रधानाचार्या फराह दिबा हक़ आदि मौजूद रहे।
प्रेम नगर स्थित सीआई पार्क से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित साइकिल रैली को मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह द्वारा किया गया रवाना रैली सी आई पार्क से शुरू होकर मूर्ति नर्सिंग होम, स्टेडियम रोड, राजेंद्र नगर, धर्म कांटा, मूर्ति नर्सिंग होम, उत्सव बारात घर होते हुए मारवाड़ी गंज पर समाप्त हुई शाखा अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि इस तीसरे आयोजन को पूरे भारतवर्ष में 4500 से अधिक शाखाओं द्वारा स्पोर्ट्स डे के अवसर पर आयोजित किया गया ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Bareilly
31/07/2024