Maa Sharda Devi Educational Group

Maa Sharda Devi Educational Group

Share

24/10/2023
24/10/2022

समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध 'प्रकाश' की शाश्वत विजय के प्रतीक, महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें

इस पावन पर्व पर कामना है कि सम्पूर्ण जगत 'राममय' हो।
माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव से आलोकित हो।

Photos from Maa Sharda Devi Educational Group's post 15/08/2022

मां शारदा देवी महाविद्यालय में 76 वे स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव पर्व और ध्वजारोहण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़ी भव्यता पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।लगातार 6 वी बार महाविद्यालय में पूरे जनपद में सर्वाधिक ऊंचाई 75 फिट पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया ध्वजारोहण संस्थान के प्रबंध निदेशक आदरणीय ई रविकांत गोस्वामी जी ने किया आपके साथ संस्थान के प्राचार्य डा दिनेंद्र सिंह जी और प्रशासक श्री संतोष शुक्ला जी समेत समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।ध्वजारोहण कार्यक्रम पश्चात सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान ब्लॉक प्रमुख श्री रत्नेश सिंह मिंटू जी अन्य क्षेत्रीय गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । कार्यक्रम में संस्थान की बी ए और। बी एस सी संकाय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी के करकमलों द्वारा प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाफल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 प्रतिभागियों को मेडल और ट्रैक शूट प्रदान कर सम्मानित किया गया इसी क्रम में प्रबंध निदेशक जी ने मुख्य अतिथि जी को स्मृतिचिन्ह भेट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम बहुत ही अभूतपूर्व रहा अंत में आभार ज्ञापित करते हुवे प्रबंध निदेशक जी ने समस्त महाविद्यालय परिवार को साधुवाद प्रदान किया और बच्चो हेतु उनके भविष्य के प्रत्येक पग पर संस्थान की उपलब्धता की बात दोहराई अंत में प्राचार्य डा dinendra सिंह जी ने भी छात्रों को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में डा पीयूष शर्मा जी ,डा स्वाति निगम ,श्री सौम्या जायसवाल,श्री सत्येन्द्र मिश्रा,श्री राम अवतार यादव,श्री सुशील यादव ,श्री विशाल कश्यप,कु कंचन वर्मा, संजय वर्मा ,धनीराम जी और रामनारायण आदि उपस्थित रहे।

Want your school to be the top-listed School/college in Barabanki?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Fattapur Kalan
Barabanki
225401