Web Techno Smart

Web Techno Smart

Share

01/01/2025
Photos 09/07/2015

यह है दुनिया का सबसे आलीशान जहाज

जल्दी ही निर्माण पूरा होने के बाद अप्रैल 2016 में जहाज बार्सिलोना से रोम के अपने पहले सफर पर निकलेगा। इस सफर के दौरान यह लंदन और अमेरिका के फ्लोरिडा के समुद्री तट पर भी रुकेगा। फ्रांस के सेंट नेजारे के शिपयार्ड में बन रहे इस जहाज में 5,479 यात्री सफर कर सकेंगे। इसके अलावा 2,394 क्रू मेंबरों के लिए भी इस जहाज में पर्याप्त व्यवस्था होगी। 16 मंजिला इस जहाज का वजन 2 लाख 26 हजार टन है। इसके बावजूद यह 23 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगा।

1,187 फीट लंबे इस जहाज में इंधन की खपत भी कम होगी। यह अपने सिस्टर शिप कहे जाने वाले ओएसिस ऑफ द सीज और एल्लूर ऑफ द सीज से भी कम इंधन की खपत पर अपना सफर तय करेगा। इसका निर्माण पूरा होने के बाद इसमें तीन बहुमंजिला वाटरस्लाइड भी स्थापित किए जाएंगे। यही नहीं छठी मंजिल पर इस जहाज में सेंट्रल पार्क की भी व्यवस्था होगी, जिसमें पेड़ होंगे और घास का मैदान भी तैयार किया जा रहा है।

जहाज को डिजाइन करने वाली फर्म के इंजीनियर ने बताया, 'इसके बारे में सोचना भी खास है। यह अपने आप में सबसे अलग जहाज होगा।' हार्मनी नाम के इस जहाज में इंटरनेट कनेक्शन भी बेहतरीन ढंग से चल सके, इस बात की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस आलीशान जहाज में बीयर बार की भी व्यवस्था होगी, जिसमें इंसान नहीं, बल्कि रोबोट शराब परोसने का काम करेंगे।

Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company in Bangalore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Bangalore
560001