Dilip Kumar Singh
08/06/2026
आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब व वंचित परिवारों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिली है, जिससे करोड़ों लोगों को आर्थिक सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हुई हैं।
नए मेडिकल कॉलेज, आधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती दे रहे हैं।
08/06/2026
भाजपा सरकार में किसानों को किफायती सिंचाई, ऊर्जा बचत और आय वृद्धि का लाभ मिल रहा है।
पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 86 हजार से अधिक सोलर पंपों का वितरण
#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष
08/06/2026
एक दिन, 5 करोड़ पौधे और हरित भविष्य का संकल्प...
उत्तर प्रदेश ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर नया इतिहास रच दिया है। यह प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
08/06/2026
ABHA खातों में उत्तर प्रदेश का देश में नंबर-1 बनना, भाजपा सरकार की पारदर्शी और तकनीक आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था का प्रमाण है।
15.3 करोड़ से अधिक ABHA खाते बनाकर यूपी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है।
#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष
05/06/2026
धरती माँ की एक पुकार
पौधे रोपो बारंबार…
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 5 करोड़ पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ किया जाएगा तथा ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना की जाएगी। इसी अवसर पर विश्व बैंक के सहयोग से ₹2,741 करोड़ की लागत वाली भारत की पहली एयर शेड आधारित 'उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना' की लॉन्चिंग, प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के 'लोगो' का अनावरण और उत्तर प्रदेश में 100 आर्द्रभूमियों की अधिसूचना सुनिश्चित होगी।
प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य के साथ हरित आवरण बढ़ाने, स्वच्छ वायु सुनिश्चित करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सतत विकास के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए 'क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी' के लक्ष्य को साकार कर रही है।
📌 प्रथम कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 05 जून, 2026
🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे
📍 स्थान: सुगामऊ वन ब्लॉक, कुकरैल रेंज, अवध वन प्रभाग, लखनऊ
📌 द्वितीय कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 05 जून, 2026
🕙 समय: प्रातः 10:30 बजे
📍 स्थान: मार्स हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ
05/06/2026
पेड़ लगाएं, भविष्य सजाएं
हरित उत्तर प्रदेश का सपना साकार बनाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#वृक्षारोपण
05/06/2026
विकास प्रचुर, निवेश भरपूर
नूतन उत्तर प्रदेश, नया बलरामपुर...
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है।
इसी क्रम में माँ पाटेश्वरी की पावन धरा बलरामपुर में ₹294 करोड़ की लागत वाली 75 विकास परियोजनाओं लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं के अंतर्गत सड़क निर्माण, सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा एवं स्थानीय निकायों के विकास से जुड़े कार्य सम्मिलित हैं। यह परियोजनाएं क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देंगी।
प्रदेश सरकार के इन विकास कार्यों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा बलरामपुर विकास और समृद्धि की नई पहचान के रूप में स्थापित होगा।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 5 जून, 2026
🕞 समय: अपराह्न 3:30 बजे
📍 स्थान: ग्राम मध्य नगर (बिलोहा), तहसील तुलसीपुर, बलरामपुर
05/06/2026
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏🏼
01/06/2026
विस्थापितों को अधिकार
विकास का नया आधार…
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानजनक जीवन, सुरक्षा और विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में पाकिस्तान से विस्थापित 1,645 परिवारों तथा पूर्व सैनिकों/लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वामित्व का अधिकार और सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण का नया आधार मिलेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र एवं चेक वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कॉमन सर्विस सेंटर एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित विदुर प्रेरणा कैफे का उद्घाटन भी किया जाएगा, जो महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।
प्रदेश सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 1 जून, 2026
🕐 समय: अपराह्न 1:00 बजे
📍 स्थान: ग्राम आलमपुर गांवड़ी, अफजलगढ़, धामपुर, बिजनौर
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Banda