Vimal Singh

Vimal Singh

Share

19/08/2023

यूपी के कानपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां एक लड़की को दूसरे इलाके में रहने वाला शहबान नाम का लड़का बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया. लड़की की बरामदगी के लिए उसकी मां पुलिस थाने के चक्कर लगा रही है. उसका कहना है कि दारोगा जी कह रहे हैं कि उनके पास दबिश देने के लिए गाड़ी नहीं है. इस मामले में शिकायत करने महिला ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची.

दरअसल, चकेरी के श्याम नगर इलाके में रहने वाली एक महिला की 17 साल की बेटी ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की है. वो स्कूल के कल्चरल प्रोग्राम में सिंगिंग भी करती थी. उसकी मां का कहना है इसी दौरान सुजात गंज के रहने वाले शहबान ने बेटी से दोस्ती कर ली थी. 10 अगस्त को वो बेटी को भगा ले गया.

महिला का कहना है कि उसने चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. दरोगा जी कह रहे हैं वो बेटी के मोबाइल की सीडीआर निकलवा रहे हैं. उनके पास दबिश देने के लिए गाड़ी नहीं है. इस मामले में एसीपी अमरनाथ यादव से बात की. उन्होंने कहा कि लड़की की लोकेशन पता चल गई है और आरोपी की मां से पूछताछ की जा रही है.

इससे पहले मई महीने में भी कानपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया था. आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने स्कूटी ठीक कराने आई महिला को हिंदू नाम बताकर अपने जाल में फंसाया. फिर उसका शोषण किया. इसके बाद उसने महिला पर निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव डाला.

महिला को जब उसकी असलियत पता चली, तो उसने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी. ये मामला भी चकेरी इलाके का ही था. यहां की रहने वाली पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. आरोप है कि वह अपनी स्कूटी ठीक कराने कल्लू के यहां जाती थी.

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Banda?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Banda