RAZI Network

RAZI Network

Share

06/07/2026

Ziya Yazdani Bahraichi

30/06/2026

👉 #गुस्ताख़_ए_नबी (स.अ.) के विरुद्ध कार्यवाही की मांग ने पकड़ा तूल!

👉 #मोहसिन_ए_इंसानियत हज़रत #हजरत मोहम्मद_मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) और उम्मुल मोमिनीन हज़रत बीबी आयशा सिद्दीक़ा (रज़ियल्लाहु अन्हा) के शान में आपत्तिजनक, अपमानजनक, अमर्यादित, अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी वाले एक कथित वीडियो से आहत धर्म गुरुओं के साथ समाजसेवी इम्तियाज़ अहमद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

👉 #नाज़िया_इलाही_ख़ान नामी महिला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके जेल की सलाखों के पीछे क़ैद करने की मांग धर्म गुरुओं ने जिलाधिकारी से की।

#भिनगा श्रावस्ती: नाज़िया इलाही ख़ान नामी महिला के द्वारा सोशल मीडिया पर इस्लाम धर्म के पैगम्बर, मोहसिन ए इंसानियत हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) और उम्मुल मोमिनीन हज़रत बीबी आयशा (रज़ियल्लाहु अन्हा) के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक, अपमानजनक, अमर्यादित, अभद्र और भड़काऊ टिप्पणियां बार बार किए जाने से क्षुब्ध धर्म गुरुओं ने समाजसेवी इम्तियाज़ अहमद के साथ जिलाधिकारी से देशहित, समाजहित और धार्मिक सौहार्द के खुशनुमा माहौल को बनाए रखने के लिए नाज़िया इलाही ख़ान नामी महिला के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन भी दिया।

👉समाजसेवी इम्तियाज़ अहमद धर्म गुरुओं के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां हजरत हाफ़िज़ व कारी जमाल अहमद नूरी की क़यादत वाले प्रतिनिधि मंडल में हज़रत अल्लामा मौलाना कौसर रज़ा मिसबाही, हज़रत हाफ़िज़ व कारी वसीम अहमद, मोहसिन रज़ा खान सदर मदरसा अंजुमन इस्लामिया, मेराज़ अहमद प्रबंधक मदरसा अंजुमन इस्लामिया, अब्दुल कादिर उर्फ़ बबलू नायब सदर मदरसा अंजुमन इस्लामिया, हज़रत हाफ़िज़ तारिक अहमद शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन में नाज़िया इलाही ख़ान नामी महिला के द्वारा सोशल मीडिया पर आए दिन इस्लाम और इस्लाम धर्म के पैगम्बर, सहाबा, मस्जिद और मदरसों पर निराधार आपत्तिजनक आरोपों के द्वारा अपमानजनक, भड़काऊ, अमर्यादित, अशोभनीय, अभद्र और भड़काऊ टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो से आहत प्रतिनिधि मंडल ने नाज़िया इलाही के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करने की मांग भी की!

23/06/2026

🌹 ज़िक्र-ए-शोहदा-ए-कर्बला 🌹🔴
Live Razi Network
आज एक अज़ीमुश्शान और रूहानी प्रोग्राम "ज़िक्र-ए-शोहदा-ए-कर्बला" का इन्क़ाद किया जा रहा है, जिसमें कर्बला के अज़ीम शहीदों की कुर्बानियों, सब्र, इस्तिक़ामत और हक़ की ख़ातिर दी गई बेमिसाल क़ुर्बानियों का तज़्किरा किया जाएगा।
इस मुबारक महफ़िल में कई मशहूर और मक़बूल उलमा-ए-किराम तशरीफ़ ला रहे हैं, जो अपने ख़िताब के ज़रिए हज़रत इमाम हुसैन (रज़ि.) और उनके जानिसार साथियों की ज़िंदगी, उनके पैग़ाम और कर्बला के सबक़ात को बयान करेंगे।
📍 मुक़ाम: ईदगाह चौराहा, वीरपुर, श्रावस्ती
🕰️ वक़्त: नमाज़-ए-ईशा के बाद
तमाम अहबाब, नौजवानों, बुज़ुर्गों और दीनी जज़्बा रखने वाले हज़रात से पुरख़ुलूस गुज़ारिश है कि इस बामक़सद और बरकत वाली महफ़िल में ज़रूर शिरकत फरमाएं और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी साथ लेकर आएं।

13/06/2026

नामूसे रिसालत पर जान देने वालों कान खोलकर सुन लो Maulana Shahid saadi Raza Sadi
का बायान झकझोर के रख देगी

Want your business to be the top-listed Media Company in Balrampur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Balrampur
IMME