Devendra P.G.College

Devendra P.G.College

Share

Photos from Devendra P.G.College's post 20/03/2026

सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन दिवस की रिपोर्ट
देवेंद्र पीजी कॉलेज बेल्थरा रोड बलिया
दिनांक 16/ 03/2026
देवेंद्र पीजी कॉलेज बेल्थरा रोड बलिया में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन समारोह अत्यंत भावपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन की शुरुआत प्रातःकालीन शारीरिक व्यायाम और योग से हुई, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। व्यायाम सत्र ने सभी स्वयंसेवकों को ऊर्जा और ताजगी से भर दिया, जिससे पूरे दिन के कार्यक्रम में जोश बना रहा।
स्वयंसेवकों द्वारा अनुभव साझा करना :
व्यायाम सत्र के पश्चात स्वयंसेवकों ने अपने सात दिवसीय शिविर के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस शिविर ने न केवल उन्हें सामाजिक सेवा और अनुशासन का महत्व सिखाया, बल्कि व्यक्तित्व विकास और आत्मनिर्भरता की भावना भी जागृत की। कुछ स्वयंसेवकों ने बताया कि इस शिविर में उन्होंने ग्रामीण जीवन की वास्तविकता को करीब से समझा और समाज सेवा के प्रति उनका दृष्टिकोण और अधिक सकारात्मक हुआ। स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, SIR सर्वे और अन्य सेवा कार्यों में योगदान देने का अनुभव साझा किया। उनके विचारों में शिविर के दौरान मिली नई सीख और अनुशासन के प्रति जागरूकता स्पष्ट झलक रही थी।

समापन और समारोह
शिविर के समापन अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर हरेराम सिंह ने की। कार्यक्रम में कॉलेज के अन्य सम्मानित प्राध्यापक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्राचार्य प्रोफेसर हरेराम सर ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना की और उन्हें समाज सेवा के प्रति निरंतर प्रेरित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा सात दिनों में जो कुछ भी आपने सीखा है उसको अपने जीवन चरित्र में जरूर उतारे।
वहीं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विद्यासागर उपाध्याय जी उपस्थित रहे, उन्होंने कहा शिविर में अनुशासन,सामाजिक संबंध ,सामाजिक सेवा ,तथा सामाजिक संबंध का निर्माण होता है जिससे राष्ट्र निर्माण की भावना प्रबल होती है तथा उन्होंने शिविरार्थियों से भारतीय इतिहास से जुड़े अनेक ऐसे तथ्यों का वर्णन किया जिन तथ्यों पर आमतौर पर किसी का ध्यान केंद्रित नहीं होता हैं व उपाध्याय जी ने शिविरार्थियों को अपनी प्रेरणा दायक वाणी से सभी को आशीर्वचन दिया। डॉ मनोज कुमार ग्राम प्रधान इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भावपूर्ण प्रस्तुति:
समापन समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। रंगारंग नृत्य, गीत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इन कार्यक्रमों में समाज सेवा, देशभक्ति और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन:
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा नैंसी गौतम ने किया और डॉ. स्मिता सरोज द्वारा किया गए, लक्ष्य गीत ने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत सजीव और रोचक बना दिया। समारोह के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी समरजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस भावपूर्ण समापन ने शिविर की स्मृतियों को अमिट बना दिया और सभी स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।

Photos from Devendra P.G.College's post 14/03/2026

देवेन्द्र पी जी कॉलेज बेल्थरा रोड बलिया के राष्ट्रीय सेवा योजना की ईकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन दिनांक 11/03/2026 दिन बुधवार को शिविरार्थियों द्वारा प्रातः काल 8 बजे शिविर स्थल पर प्रार्थना आयोजित की गई।तत्पश्चात जलपान करके सभी शिविरार्थियों ने नारा लगाते हुए ग्राम सभा में सफाई अभियान करने के लिए निकले जिसमें दुर्गा माँ के मंदिर और उसके प्रांगण की सफाई करने के पश्चात 12 बजे शिविर स्थल पर लौट आए। तत्पश्चात भोजन करने के बाद सभी शिविरार्थी अल्प विश्राम के लिए चले गए।
अल्प विश्राम करने के पश्चात 2:00 बजे से बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पंकज प्रेम ने राष्ट्रीय समस्या एवं युवा पहचान पर विचार व्यक्त किया तथा शिविरार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
4:00 बजे सभी शिविरार्थी खेलकूद में भाग लेने चले गए। 6 बजे सभी शिविरार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

Want your school to be the top-listed School/college in Belthara?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Devendra Post-graduate College, Belethra Road
Belthara
221715