News Collection

News Collection

Share

03/04/2026

लापता बालक की तलाश जारी

बहराइच /फखरपुरः फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़का कुंडासपारा का रहने वाला बालक वीरेद्र गुप्ता उम्र लगभग 14 वर्ष पिता का नाम राजेश गुप्ता, माता का नाम सीमा गुरूवार 02 अप्रैल को दोपहर के समय घर से किसी काम के लिए बाहर निकला था। जो बाद में लौटकर घर तक नहीं पहुंचा है। परिजन लगातार लापता बालक की तलाश में जुटे हुए हैं। समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। उक्त बालक के मिलने के बारे में किसी भी तरह की सूचना 9670712830, 9918612624 या फखरपुर पुलिस थाने में दे सकते हैं।

21/03/2026

बहराइच / फखरपुर: 21 मार्च।।

मौसम के बदले मिजाज से लोग हलकान।। प्रारंभिक अनुमान में छिटपुट बूंदा बांदी से इतर बारिश का दौर लंबा खिंचता दिखाई दे रहा है। शनिवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार दिन भर जहां रुक रुक कर हल्की बारिश का क्रम जारी रहा।इसने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। खेत मे काटी गई सरसों की फसलें खराब होने का अंदेशा गहरा हो गया है वहीं पकने के कगार पर पहुंच रही गेहूं की फसल भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हो सकती है।
मार्च के महीने में जब गर्मी पसीने छुड़ाने वाले दौर की ओर बढ़ने लगती है। मौसम का ऐसा मिजाज हैरान करने वाला है। जो कि काफी हद तक मानसून का नजारा दिखा रहा है। फिलहाल किसान प्रकृति से यही आस लगाए हैं कि मौसम जल्दी साफ हो और वो खेत की तैयार फसलों को घर ला सकें। #बहराइच

18/03/2026

मार्च 18, 2026 : शोक संदेश: अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हम सब के प्रिय ग्राम टेंडवा अल्पी मिश्र निवासी श्री राजेंद्र प्रसाद मिश्रा जी का आज दोपहर में गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया है। आपका सदैव स्नेहिल व्यवहार अब हमारे स्मृतियों में अमर है। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्री चरणों मे स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि। नमन🙏🙏😭😭😭😭 ॐ शांति🙏

16/03/2026

नासमझी की पराकाष्ठा

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Bahraich?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Bahraich
271902