Local News
12/06/2026
बसपा अपने विधानसभा चुनाव का शंखनाद हिंदुत्व की राजनीति के केंद्र बिंदु 'अयोध्या' से करने जा रही है
पार्टी 22 और 23 जून को अयोध्या और अकबरपुर में बड़ी जनसभाएं आयोजित कर एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है.
12/06/2026
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में बगावत थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले दो-तिहाई से ज्यादा विधायकों ने टीएमसी नेता का साथ छोड़ा, फिर राज्यसभा सांसद ने इस्तीफा देना शुरू किया और अब जाकर 19 लोकसभा सांसद की वह लिस्ट भी सामने आ गई,जिन्होंने तृणमूल से नाता तोड़ने का रास्ता अख्तियार किया है। इसी बात को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस वाला हमला किया तो उनका बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे से सोशल मीडिया पर आमना-सामना हो गया।
कीर्ति आजाद और निशिकांत दुबे के बीच ट्विटरबाजी की शुरुआत पहले टीएमसी सांसद ने की, जिन्होंने बीजेपी एमपी को नेहरू लवर कहते हुए तृणमूल के एक बागी नेता को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए अपने घर का इस्तेमाल करने देने वाला तंज कसा। इसी पर पहले दुबे ने उन्हें जवाब दिया और फिर मतभेद को मनभेद में नहीं बदलने देने की बात कहकर कीर्ति ने उनके साथ मामले को तूल देने से परहेज किया।
12/06/2026
एलन मस्क ने इतिहास रचते हुए दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने का मुकाम हासिल कर लिया है। स्पेसएक्स के रिकॉर्ड 75 बिलियन डॉलर के IPO के बाद उनकी कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पहुंचने का अनुमान है, जिससे वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में एक अलग वित्तीय स्तर पर पहुंच गए हैं।
स्पेसएक्स में मस्क की हिस्सेदारी अब उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा बन चुकी है, जिसकी कीमत करीब 866 बिलियन डॉलर आंकी गई है। टेस्ला और अन्य कंपनियों में निवेश के साथ उनकी संपत्ति कई देशों की अर्थव्यवस्था से भी अधिक हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, स्पेसएक्स IPO से पहले भी मस्क लगभग 971 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे।
12/06/2026
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में चल रही आंतरिक बगावत की अटकलों पर विराम लगाते हुए आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि साल 2019 में जब वे पटना से चुनाव हार गए थे और अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब ममता बनर्जी ही थीं जिन्होंने उन्हें सहारा दिया और उनके संसदीय सफर को रुकने नहीं दिया. 'शॉटगन' ने साफ किया कि जब ममता जी उनके बुरे दौर में साथ खड़ी थीं, तो आज दीदी के मुश्किल समय में उनके साथ वफादारी निभाना और खड़े रहना उनका नैतिक कर्तव्य है...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Bahraich
271821