Sikandar Ali
करंट लगने से नावाडीह के प्रवासी मजदूर की गोवा में मौत, तीन मजदूर जख्मी। बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के अंतर्गत मुंगो रंगामाटी निवासी 22 वर्षीय मनोज कुमार महतो की काम के दौरान बिजली करंट लगने से शनिवार को मौत हो गयी जबकि इसी गांव के धनेश्वर महतो, जितेंद्र महतो व युगल महतो करंट लगने से घायल हो गए। इसकी सूचना सुबह मिलते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली मृतक के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि रोजी कमाने जाने वाले बेरोजगार युवकों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।
Category
Telephone
Website
Address
Bagodar
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Sikandar Ali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.