Funzone Express
गाज़ा के बच्चे ।
27/05/2026
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सबरहद गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुर्का पहनकर पहुंची एक महिला कथित रूप से एक घर के कमरे में दाखिल हुई, जहां उसे संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। इसके बाद गांव के लोगों ने उससे पूछताछ की।
बताया जा रहा है कि महिला ने अपना नाम मुस्कान और पति का नाम सुनील बताया। पूछताछ के दौरान महिला ने कहा, “लोग कहते हैं कि बुर्का पहनकर मांगो, बेइज्जती नहीं होती, इसलिए मांग रही हूं।”
स्थानीय लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, जानकारी के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
26/05/2026
‘रतलाम से लेकर मुंबई, बंगाल से लेकर यूपी तक,बक़रीद से पहले हर जगह से मुसलमानों को सताने की अनगिनत ख़बरें आ रही हैं।कहीं नेता नफ़रती बातें कर रहे हैं, कहीं भगवा संगठन जुलूस निकाल रहे हैं तो कहीं क़ानून के नाम पर पुलिस जेल भर रही है।
वीडियोज़ देखकर आंखें जल रही हैं,मन भारी हो रहा है.
आरफा खानम शेरवानी ( पत्रकार )
ट्रेन में सफर कर रहे एक मुस्लिम बुजुर्ग काफी देर से भीड़ में खड़े थे, लेकिन कुछ तंदुरुस्त युवक सीट पर आराम से फैले बैठे रहे। तभी वहां मौजूद रेलवे पुलिसकर्मी संतोष की नजर बुजुर्ग पर पड़ी। उन्होंने बिना किसी बहस के युवकों को प्यार से थोड़ा खिसकाया और बुजुर्ग को इज्जत के साथ बैठने के लिए जगह दिलाई।
आज के दौर में ऐसी छोटी-छोटी इंसानियत ही समाज को खूबसूरत बनाती है, जहां वर्दी सिर्फ कानून नहीं बल्कि मानवता का फर्ज भी निभाती नजर आती है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Azamgarh