Azamgarh Report
08/06/2026
आजमगढ़ का प्रसिद्ध एतिहासिक चंद्रमा ऋषि आश्रम तेजी से पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना रहा है। हर दिन यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जबकि छुट्टियों में अच्छी-खासी भीड़ उमड़ती है। हर वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस पर प्रशासन यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें बड़े अधिकारी, मंत्री और जनप्रतिनिधि योग करने आते हैं।
लेकिन विडंबना यह है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद आश्रम में पर्यटकों के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। परिसर में लगा RO प्लांट खुद बदहाली का शिकार है। उसमें पानी नहीं आता और मशीन पर धूल व मकड़ी के जालों की मोटी परत जमी हुई है। सवाल यह है कि योग और पर्यटन के बड़े-बड़े दावों के बीच आखिर पर्यटकों को पीने का साफ पानी कब मिलेगा? -Azamgarh Report
DM Azamgarh Ravindra Kumar IAS
07/06/2026
94 लाख के 448 मोबाइल बरामद, आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई से लोगों के खिल उठे चेहरे
#आजमगढ़ : एसएसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस द्वारा खोए हुए कुल 448 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 94 लाख रू0) बरामद किया गया। फरवरी 2024 से अब तक कुल 4650 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 11 करोड़, 22 लाख रूपये) बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द।
एसएसपी डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जिले में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा CEIR पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था।
जिले में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है।
माह मई 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 448 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 94 लाख रूपये) को CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं ।
आज रविवार (07 जून 2026) को एसपी ग्रामीण चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं।
वर्ष 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 1407 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 03 करोड़, 33 लाख, 75 हजार रुपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
06/06/2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके के साथ लाखों प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Azamgarh
276001