Prajapati
जो आपसे दिल से बात करता है उसे कभी दिमाग से जवाब मत देना। एक साल मे 50 मित्र बनाना आम बात है 50 साल तक एक मित्र से मित्रता निभाना खास बात है। एक वक्त था जब हम सोचते थे कि हमारा भी वक्त आएगा और एक ये वक्त है कि हम सोचते है कि हम सोचते है कि वो भी क्या वक्त था। एक मिनट मे जिन्दगी नही बदलती पर एक मिनट सोच कर लिखा फैसला पूरी जिन्दगी बदल देता है। आप जीवन मे कितने भी ऊॅचे क्यो न उठ जाए पर अपनी गरीबी और कठिनाई को कभी मत भूलिए। वाणी मे भी अजीब शक्ति होती है कङवा बोलने वाले का शहद भी नही बिकता और मीठा बोलने वाले की मिर्ची भी बिक जाती है। जीवन मे सबसे बङी खुशी उस काम को करने मे है जिसे लोग कहते है कि तुम नही कर सकते। इसांन एक दुकान है और जुबान उसका ताला। ताला खुलता है, तभी मालूम होता है कि दुकान सोने की है या कोयले की। कामयाब होने के लिए जिन्दगी मे कुछ ऐसा काम करो कि लोग आपका नाम Facebook पे नही Google पे सर्च करे। दुनिया विरोध करे तुम ङरो मत क्योकि जिस पेङ पर फल लगते है दुनिया उसे ही पत्थर मारती है। जीत और हार आपकी सोच पर ही निर्भर है मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत। दुनिया की सबसे सस्ती चीज है सलाह एक से मांगो हजारो से मिलती है सहयोग हजारो से मांगो एक से मिलता है। मैने धन से कहा कि तुम एक कागज के टुकङे हो धन मुस्कराया और बोला बिल्कुल मै एक कागज का टुकङा हूॅ लेकिन मैने आज तक जिन्दगी मे कूङेदान का मुहॅ नही देखा। आंधियो ने लाख बढाया हौसला धूल का, दो बूंद बारिश ने औकात बता दी! जब एक रोटी के चार टुकङे हो और खाने वाले पांच हो तब मुझे भूख नही है ऐसा कहने वाला कौन है "माॅ" जब लोग आपकी नकल करने लगे तो समझ लेना चाहिए कि आप जीवन मे सफल हो रहे है। मत फेंक पत्थर पानी मे उसे भी कोई पीता है। मत रहो यू उदास जिन्दगी मे तुम्हे देखकर भी कोई जीता है। इंसान कहता है अगर पैसा हो तो कुछ कर के दिखाऊ और पैसा कहता है कि तू कुछ कर तो मै आऊ। जब तलाब भरता है तब मछलिया चीटियो को खाती है और जब तलाब खाली होता है तब चीटिया मछलियो को खाती है मौका सबको मिलता है बस अपनी बारी का इतंजार करो। दुशमन बनाने के लिए जरूरी नही कि लङा जाए। आप थोङे से कामयाब हो जाओ वे अपने आप मिल जाते है। जिस धागे की गांठ खुल सकती हो उस पर कैची मत चलाओ। फर्क होता है खुदा और फकीर मे फर्क होता है किस्मत और लकीर मे अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना कि कुछ और अच्छा है तकदीर मे। जिन्दगी मे अगर बुरा वक्त नही आता तो अपनो मे छुपे गैर और गैरो मे छुपे अपने कभी नजर नही आते। कोई मुझे पंसद करे या नापंसद दोनो ही बाते मेरे लिए अच्छी है क्योकि कोई मुझे पसंद करता है तो मै उसके दिल मे हू और जो नापंसद करता है तो उसके दिमाग मे। एक इंसान उस वक्त सबसे सच्चा होता है जब वह कबूल कर लेता है उसके भीतर एक झूठ बोलने वाला आदमी भी है। टूथपेस्ट मे नमक हो या ना हो लेकिन खून मे देश का नमक होना जरूरी है। सीने पर जो जख्म है सब फूलो के गुच्छे है हमे पागल ही रहने दो हम पागल ही अच्छे है। 🌿🌿 प्रेम इंसान को कभी मुरझाने नहीं देता.. और नफरत इंसान को कभी खिलने नहीं देती !!
घर से झगड़कर निकले एक 16 वर्षीय लड़के ने प्लेन के पहियों पर बैठकर करीब पांच घंटे तक यात्रा की। इसमें उसकी जान भी जा सकती थी, लेकिन वह सुरक्षित है। एफबीआई और एयरलाइंस के अधिकारी इसे चमत्कार ही मान रहे हैं। उनके मुताबिक करीब साढ़े पांच घंटे की फ्लाइट के दौरान कम ऑक्सीजन और इतनी ऊंचाई पर जमा देने वाली ठंड के बावजूद लड़के का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
यह फ्लाइट कैलिफॉर्निया से हवाई जा रही थी। एफबीआई के प्रवक्ता टॉम साइमन ने बताया कि रविवार रात को इस लड़के को बिना किसी वैध आईडी के माउई एयरपोर्ट पर पाया गया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। साइमन ने बताया कि लड़का लकी था कि उसकी जान बच गई।
उन्होंने बताया कि लड़के की अपने परिवार से किसी बात पर बहस हुई थी, जिसके बाद वह लड़कर सेंट जोस एयरपोर्ट की बाड़ कूदकर फ्लाइट के पहियों पर बैठ गया। सिक्यॉरिटी फुटेज में इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि जब फ्लाइट माउई एयरपोर्ट लैंड हुई तो लड़का बदहवास हालत में एयरपोर्ट पर घूम रहा था
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Azamgarh
276136