srishtimedia.net
14/01/2026
क्रांति दौड़ में अक्षय कुमार ने जीती प्रथम पुरस्कार बाइक
छः प्रान्त के धावकों में, मुजफ्फर नगर के अक्षय कुमार ने लहराया परचम
पुरस्कार के साथ धावक
सृष्टि मीडिया ( फूलपुर )। मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय श्री शंकर जी तिराहा पर राष्ट्रीय स्तर पर क्रांति दौड़ पहुंचाने हेतु अग्रसर नव युवक क्रांति दल के नेतृत्व में लगातार 30वंे वर्ष भी अंतरराज्यीय व अंतर्जनपदीय क्रांति दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 6 प्रांतों के साथ विभिन्न जिलों के प्रतियोगी धावकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ फूलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद यादव, राम अशीष, राजेश मोदनवाल, भानु प्रताप चौहान ने फीता काट कर संयुक्त रूप से किया। कुल 510, प्रतियोगी धावकों ने भाग लिया। सभी धावकों को तीन ग्रुप में बांटा गया। लगभग 3 किमी शंकर जी तिराहा से, मेन रोड बाबा परमहंस जी मार्ग, रामलीला मैदान, पशु अस्पताल तिराहा से कालेज रोड, मां भवानी तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, चूना चौक, शनिचर बाजार होते हुए पुनः शंकर जी तिराहा तक दौड़ लगाए। तीनों ग्रुपों से 30-30 प्रतिभागी छांटे गए। सभी 90 प्रतिभागियो ने फाइनल राउंड में दौड़ लगाई जिसमें प्रथम पुरस्कार, मुजफ्फर नगर के अक्षय कुमार ने बाइक पर कब्जा जमाया। द्वितीय पुरस्कार, प्रिन्स राज रोहतास हरियाणा, तृतीय पुरस्कार, हेमराज राजस्थान ने प्राप्त किया। सभी 90 प्रतिभागियो को फ्रीज, वॉशिंग मशीन, कूलर, साइकिल, सिलाई मशीन आदि पुरस्कर दिया गया।
इस अवसर पर श्याम बहादुर सिंह यादव, अज़ीम, सुरेश मौर्य, राजू प्रजापति, अखिलेश, रितेश, बृजेश, राजेश्वर बाबा, सुनील, संतोष पुजारी आदि उपस्थित रहे। संचालन अनिल प्रजापति व शैलेन्द्र प्रजापति ने किया।
26/12/2025
कवियों ने अपनी कविता से दर्शकों का किया खूब मनोरंजन - Srishti Media आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 24 से 28 दिसंबर 2025 तक राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ मे आयोजित हो रहे आजमगढ़ महोत्सव 2025 के आज तीसरे दिन आ...
26/12/2025
27 और 28 को खुले रहेंगे समस्त बिद्युत केंद्रों के कैश काउंटर - Srishti Media फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विद्युत वितरण खण्....
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Azamgarh
276207