Azamgarh Police

Azamgarh Police

Share

Photos from Azamgarh Police's post 27/09/2025

: मिशन शक्ति अभियान के तहत 03 महिलाओ/वादिनी को भरण-पोषण हेतु कुल 01 लाख 15 हजार रूपयें इनके पतियों के द्वारा वादिनी के खातें में जमा कराया गया।

1. समा हाशमी पुत्री स्वर्गीय वाहिद उर्फ़ मुन्ना शेख निवासी सिकरौरा थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ का विवाह इमरान हाशमी पुत्र स्वर्गीय बदरुद्दीन निवासी ओहदपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था । आवेदिका समा हाशमी परिवारिक कलह एवं आपसी मतभेदों के कारण अलग रहने लगी तथा विपक्षी के विरुद्ध दिनांकः 17.03.2021 को मुकदमा नंबर- 121/2021 अंतर्गत धारा- 125 सीआरपीसी दाखिल किया गया, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा निर्णय देते हुए भरण-पोषण का आदेश दिया । विपक्षी द्वारा भरण पोषण न देने पर माननीय न्यायालय द्वारा वसूली वारंट जारी होने पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के दृष्टिगत वसूली वारंट को उपनिरीक्षक श्री अखिलेश सिंह व महिला आरक्षी संजू सिंह द्वारा प्रोसेस तामीला करते हुए वादी के खाते में 25,000 रूपये जमा कराया गया ।

2. अमरावती देवी पुत्री श्रीनाथ ग्राम मठियाव थाना अतरौलिया का विवाह विजय पाल निषाद पुत्र खुशी निवासी गौरा प्रतापपुर थाना जैतपुरा जनपद अम्बेडकर नगर के साथ संपन्न हुई थी । आपसी विवाद होने के कारण अमरावती अलग रहने लगी तथा अपने पति के विरुद्ध माननीय न्यायालय में वाद संख्या- 373/2004 अमरावती बनाम विजय पाल अंतर्गत धारा 125 सीआरपीसी का वाद दाखिल किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा सन् 2008 में निर्णय देते हुए आवेदिका को 900 रूपये प्रति माह देने का आदेश किया । विपक्षी द्वारा भरण पोषण न देने पर माननीय न्यायालय द्वारा वसूली वारंट जारी होने पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के दृष्टिगत वसूली वारंट का तमिल करते हुए पीड़िता अमरावती के खाते में दिनांक 26.09.2025 को पुलिस के सहयोग से 50,000 रुपया जमा कराया गया ।

3. रजिया पत्नी महमूद निवासी मोहल्ला बगीचा, कस्बा-जहानागंज, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा मा0 पारिवारिक न्यायालय आजमगढ़ में वाद संख्या-55/2021 में रजिया बनाम महमूद के विरूद्ध भरण-पोषण अन्तर्गंत धारा- 125 सीआरपीसी भरण-पोषण का वाद दाखिल किया गया था । मा0 न्यायालय द्वारा वसूली वारण्ट जारी होने पर सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना स्थानीय उ0नि0 राहुल कुमार, आरक्षी ऋषि कुमार व होमगार्ड जियालाल द्वारा वसूली वारण्ट का प्रासेस तामिला करते हुए पीड़िता (रजिया) के खाते में 40,000 रूपये से जमा कराये गये ।

इस पुनीत कार्य में उ0नि0 गुरु ज्ञान चन्द्र पटेल प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0नि0 सत्यनारायण यादव प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ, उ0नि0 वकील सिंह प्रभारी प्रार्थना पत्र प्रकोष्ठ, महिला आरक्षी नेहा सिंह, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता उपस्थित रहे ।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Azamgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Azamgarh
276001