Intachayodhyaofficial

Intachayodhyaofficial

Share

Photos from Intachayodhyaofficial's post 28/12/2025

*पोस्टर रचना प्रतियोगिता 'ट्री ऑफ लाइफ' सफलतापूर्वक सम्पन्न*

*अयोध्या, 28 दिसंबर 2025*

इंटैक अयोध्या और इंटैक एचईसीएस (हेरिटेज एजुकेशनल कंसल्टेंसी सर्विसेज) के संयुक्त तत्वावधान में जेबी अकादमी सभागार में अखिल भारतीय पोस्टर रचना एवं अनुच्छेद लेखन प्रतियोगिता ‘ट्री ऑफ लाइफ’ का आयोजन किया गया I प्रतियोगिता में जनपद के 14 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 140 छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए अनेक वृक्षों को चित्रित करते हुए इसके प्राकृतिक व पर्यावरणीय महत्त्व को रेखांकित किया। साथ ही उससे जुड़े महत्पूर्ण तथ्यों को लेख के माध्यम से अभिव्यक्त भी किया I कार्यक्रम के विशेषज्ञ वक्ता उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय, नरेन्द्र देव कृषि वि.वि. के पूर्व प्राध्यापक व अधिष्ठाता *प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय* ने बताया कि वृक्ष प्राचीन काल से ही मानव सभ्यता का अभिन्न अंग रहे हैं, इसके बिना मनुष्य जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। उन्होंने वृक्षों के सामाजिक, आर्थिक एवं चिकित्सकीय आयामों पर विस्तृत चर्चा करते हुए छात्रों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण व इसके रखरखाव हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया।
ध्यातव्य है कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों को प्रतिस्पर्धी माहौल देते हुए उनमें रचनात्मक क्षमता विकसित करना और उन्हें अपनी प्राकृतिक धरोहर के प्रति जागरूक करना है I कार्यक्रम में इंटैक अयोध्या के सदस्य, हेरिटेज क्लब सदस्य तथा विविध विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे I

*****

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Ayodhya?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Ayodhya