DekhoBulletin
30/06/2024
29/06/2024
25/04/2024
आजकल आप लोगों ने एक पोस्टर देखा होगा जिसमें दिखाया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया - 127 पर आल आउट और
पाकिस्तान 109/0
फिर भी पाकिस्तान मैच हार गई।
इसे देखकर आप हैरान मत हों.. वह बात बिल्कुल सच है लेकिन बात आधी बताई गई है.... पूरी सुनिए.. बेइज्जती हो तो आधी नही, पूरा आनन्द लीजिये।
यह एक टेस्ट मैच था। जो सिडनी में खेला गया था
वर्ष 2010 में..
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 127 रन पर आल आउट हो गयी..
मोहम्मद आसिफ 6 विकेट.. एकदम लाजवाब प्रदर्शन...
जवाब में पाकिस्तान बैटिंग के लिए आई तो उसका स्कोर एक समय पर 109/0 था।
लेकिन पाकिस्तान 333 पर आल आउट हुई... और पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 206 रन की बढ़त मिली...
पाकिस्तानी प्लेयर्स के कदम जमीन पर नही पड़ रहे थे, ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स की बेइज्जती करते हुए पोस्टर्स... मजाक उड़ाते हुए जेसचर्स ग्राउंड पर दिखने लगे.. कप्तान पोंटिंग का मजाक उड़ाया गया।
लेकिन टेस्ट मैच में एक दूसरा जीवन भी छिपा होता है..
ऐसा समझो मरकर भी जी उठने की कल्पना भी सत्य साबित होती है...
अब ऑस्ट्रेलिया दोबारा बैटिंग के लिए आई तो उसने अपना असली खेल दिखाया.. जुझारूपन का.. टेस्ट क्रिकेट की असली कला का।
ऑस्ट्रेलिया ने 381 बनाया। शेन वाटसन के 97 रन और माइक हसी के 134 रन की खूबसूरत इनिंग्स के बदौलत....
पीटर सिडल ने भी 38 रन बनाया...
दूसरी पारी में कनेरिया ने 5 विकेट तो लिया लेकिन वो स्कोर को बढ़ने से नही रोक पाए..
मोहम्मद आसिफ ने गेंदबाजी तो बेहतरीन करी लेकिन वो विकेट को तरस गए..किसी तरह उनको 2 विकेट मिला।
पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट मिला.... जो आसान तो था.. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सामने आसान होने वाला न था।
पाकिस्तान 139 रन पर आल आउट हो गयी...
पाकिस्तान 36 रन से यह मैच हार गया।
सारे मजाक ड्रामे और विकेट्स धरे के धरे रह गए। ऑस्ट्रेलिया ने धूल चटा दी...
ब्रेकिंग
अयोध्या।
प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया राम मंदिर का वीडियो। "500 वर्षों के तप की परिणीति" कैप्शन के साथ ट्रस्ट ने अपने X हैंडल और फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया वीडियो।
रात के अंधेरे में, मंदिर की लाइटिंग मोह रही भक्तों का मन, रात की लाइटिंग ,राम मंदिर में स्थापित सिंह ,गज और गरुड़ की बढ़ा रही शोभा।
सोशल मीडिया यूजर राम भक्त बड़े चाव से शेयर कर रहे वीडियो। देश दुनिया में फैले असंख्य रामभक्तों को राम मंदिर प्रगति से अवगत कराने के लिए समय -समय अपने X हैंडल व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर जारी करता रहता है राम मंदिर से जुड़ी तस्वीरें, विडियोज और रील्स।
07/01/2024
अपनी प्यारी भतीजी के जन्मदिन का उत्सव सेलिब्रेट करते हुए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमाल की तस्वीर🎉Mohammad Shami
07/01/2024
India vs Afghanistan T20 Schedule
06/01/2024
सपनों की एक हकीकत ये है कि टूटते जरूर हैं..."
फैंटेसी लीग में युवा किस तरह बर्बाद हो रहे हैं इसका किसी को अंदाजा नही है.. तमाम लड़कों को जानता हूँ जो उधार लेकर ड्रीम 11 पर पैसा लगाते हैं कि वो करोड़पति हो जाएंगे।
आज ड्रीम 11 का टर्न ओवर इतना है कि बड़े बड़े क्रिकेट बोर्ड की नेटवर्थ भी इससे कम होगी।
एक टाइम आएगा जब ड्रीम 11 ही अपनी एक लीग होगी। जो उसके हिसाब से चलेगी, जिस खिलाड़ी को ज्यादा लोग चुनेंगे वही प्लेयर गेम में खराब परफॉर्म करेगा।
क्योंकि सट्टा वही है जिसमें आयोजक का नुकसान न हो।
और खेलने वाले के पास कुछ बचे न.. !
खैर लॉटरी तो बंद हो गयी, जुआ खेलना अपराध है लेकिन यही ड्रीम 11 पर खेलकर सब लुटा दो तो सब जायज है.. और कानूनन सही भी..
क्रिकेट में सट्टे चलता है या नही यह तो नही पता लेकिन टेक्नोलॉजी आज बहुत ग्रोथ कर गयी है.. कि किसी को कानों कान खबर न हो, एक एक गेंद पर सट्टा लग सकता है, जो आप सोचते न हों वहां भी..
'इनसाइड एज' वेबसिरिज देखी थी तो जब जब मुझे ऋचाचड्ढा दिखाई देती मुझे प्रीति जिंटा की याद आती..
क्रिकेट में किस तरह सेक्स, ड्रग्स और सट्टा घुसा हुआ है यह देखने लायक है, जैसे कोई इससे अछूता ही न हो..
06/01/2024
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रसोई में खाना बना रही हैं। वीडियो में स्मृति मंधाना एक पैन में कुछ सामग्री डाल रही हैं और फिर उसे पकाने के लिए रख रही हैं। वीडियो के अंत में उन्होंने एक स्माइल दी और वीडियो को "कुछ यादें" के नाम से कैप्शन किया।
क्या आप जानते हैं कि स्मृति मंधाना क्या पका रही हैं?
1 जून 2024 से लेकर 29 जून 2024 तक अमेरिका और वेस्टइंडीज के 9 शहरों में होने वाले टी20आई विश्वकप के शेड्यूल का आईसीसी ने ऐलान कर दिया है। इसमे शामिल कुल 20 टीमों को 5-5 टीमों के कुल चार ग्रुप में बांटा गया है। इन ग्रुपों को ग्रुप A, ग्रुप B,ग्रुप C तथा ग्रुप D नाम से जाना जाएगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप A में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 05 जून को आयरलैंड से खेलेगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 09 जून को खेला जाएगा। सभी ग्रुप और शेड्यूल निम्नवत है:-
⚠ Group A ⚠
(1)भारत
(2)पाकिस्तान
(3)आयरलैंड
(4)कनाडा
(5)यूएसए
⚠ Group B⚠
(1)इंग्लैंड
(2)आस्ट्रेलिया
(3)नामीबिया
(4) स्काटलैंड
(5)ओमान
⚠ Group C ⚠
(1)न्यूजीलैंड
(2)वेस्टइंडीज
(3)अफगानिस्तान
(4)यूगांडा
(5)पापुआ न्यू गिनी
⚠ Group D ⚠
(1)दक्षिण अफ्रीका
(2)श्रीलंका
(3)बांग्लादेश
(4)नीदरलैंड
(5)नेपाल
टूर्नामेंट शेड्यूल:-
लीग स्टेज 01 जून से 18 जून 2024 तक
सुपर आठ के मुकाबले 19 से 24 जून 2024 तक
पहला सेमीफाइनल:-26 जून,गयाना
दूसरा सेमीफाइनल:-27जून,त्रिनिदाद
फाइनल:-29 जून,बारबाडोस
भारतीय टीम के मैच शेड्यूल:-
5 जून, भारत-आयरलैंड, न्यूयार्क,रात 8:30बजे
9 जून,भारत-पाकिस्तान,न्यूयार्क,रात 8:30 बजे
12जून,भारत-अमेरिका,न्यूयार्क,रात 8:30 बजे
15 जून,भारत- कनाडा,फ्लोरिडा,रात 8:30 बजे
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Dharmakata
Ayodhya
224123