The Voice Of Awadh

The Voice Of Awadh

Share

Photos from The Voice Of Awadh's post 14/06/2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शीतला माता मंदिर परिसर में हुआ स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण

सोहावल (अयोध्या)। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल सोहावल पूर्वी द्वारा ग्राम पंचायत मीरपुर कांटे स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकापुर के विधायक Dr. Amit Singh Chauhan रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। जनकल्याण एवं राष्ट्रहित के प्रति केंद्र सरकार की नीतियां समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में सहायक सिद्ध हुई हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहावल पूर्वी अजय कुमार सिंह (माला) ने सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का संदेश प्रसारित होता है।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Photos from The Voice Of Awadh's post 16/05/2026

ब्रेकिंग
पवन पटेल
सुचित्तागंज सोहावल

जनसेवा की दिशा में नया आयाम: शारदा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

अयोध्या। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मसौधा रोड स्थित नहर पुल, सुचितागंज सोहावल में नवस्थापित शारदा हॉस्पिटल का शुभारंभ बीकापुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ अमित सिंह चौहान द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, चिकित्सकों, फार्मासिस्टों तथा मेडिकल क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।इस अवसर पर अतिथियों ने हॉस्पिटल के प्रबंधक पंकज पांडेय एवं अंकुर श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शारदा हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा !

13/05/2026

यूपी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया। वह महज 38 साल के थे और अपनी फिटनेस के प्रति काफी गंभीर रहते हैं। प्रतीक यादव, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वे समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं।

Want your business to be the top-listed Media Company in Ayodhya?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Sohawal
Ayodhya
224188