Vikas Pandey - Ayodhya
21/12/2025
22/09/2025
*जयगुरुदेव*
https://www.youtube.com/live/wrxel6O_sow?si=jt0q_tRSrV9UCgnn
समय का संदेश
19.09.2025 सायंकाल
बाबा जयगुरुदेव आश्रम, उज्जैन
*6. उज्जैन आश्रम पर आने वाले साधक अपने साथ डायरी और पेन लाइएगा।*
17.30 - 18.54
जो लोग यहां पर आ रहे हैं। कौन लोग आ रहे हैं? वो लोग कि जिनको कुछ अंतर में मिल गया है, दिखाई सुनाई पड़ रहा है; उसकी तरक्की के लिए यहां आ रहे हैं शुभ मुहूर्त में, शुभ स्थान पर, पवित्र स्थान पर गुरु महाराज की दया लेने के लिए, आगे बढ़ने के लिए। उन लोगों को भी कहा जा रहा है कि आप लोग अपनी-अपनी डायरी एक लेते आइएगा। *डायरी और पेन सब लोग लाइएगा और आपको जो भी अनुभूति होती है, दया होती है उसमें लिखते जाना। पहले जो अनुभूति, दया हुई है उसको भी लिख कर ला सकते हो यहां और समय से थोड़ा पहले पहुंच जाओगे तो हर चीज आपके समझ में आ जाएगी* , क्योंकि शुरुआत के दिन तो थोड़ी बहुत बातें ही बताई जाएंगी लेकिन पहले आ जाओगे तो आप व्यवस्था में भी भागीदार हो जाओगे और कुछ बातें आपको मिल ही जाएंगी। यहां पर किसी को कोई दिक्कत, परेशानी होगी, शंका होगी तो पहले आ जाओगे तो उसका समाधान भी संभव होगा तो समय रहेगा तो हो जाएगा।
*7. सन्तमत के समर्थ सन्तों के जीव इस नवरात्रि के मुहूर्त में साधना करेंगे तो उनको भी संकेत मिल जाएगा।*
23.04 - 24.24
जितने भी नामदानी हो; चाहे गुरु महाराज के हो, चाहे बाद में जिनको नामदान दिया गया है, सब लोगों को करना रहेगा। हम तो यह उन लोगों से भी कह रहे हैं कि जो समर्थ सन्त थे इस धरती पर और उनको जो मानते हो, उनके बताए रास्ते पर चलते हो, ऐसे *सन्तमत के समर्थ सन्तों के जो भी जीव आप हो, आप लोग भी इस मुहूर्त में साधना करो। वही नाम; जो उन्होंने बताए एक/दो/तीन/चार/पांच नाम, जो भी बताया है, उसी नाम का आप 8 से 10 घंटे तक, 12 घंटे तक बैठ कर के रोज साधना करो, आपको निर्देश मिल जाएगा, उनका संकेत मिल जाएगा; आप देख लो।* हमने उनसे भी प्रार्थना किया है, हाथ जोड़कर प्रार्थना किया है कि आप लोग अपने-अपने जीवों पर दया कर के उनको सद्बुद्धि दे दीजिए, उनके मार्गदर्शक बन जाइए, उनको रास्ता बता दीजिए कि कैसे उनका काम बनेगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Ayodhya
224206