Ekaksh Foundation

Ekaksh Foundation

Share

29/03/2026

चैन अमन गांव का किसने आज चुराया है,
चिड़ियों को भी लगता अब तो गांव पराया है ।
बच्चों के हाथों के बिखरे दाने ढूंढ रहीं,
चूं-चूं कर गौरैया नए ठिकाने ढूंढ रहीं ।
.... कवि अशोक पाण्डेय 'अनहद'

गौरैया संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अपने घरों में और छतों पर पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करें और इसके साथ-साथ उनके घोसले की भी व्यवस्था करें । आपका यह छोटा सा प्रयास गौरैया संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बहुत बड़ा कदम साबित होगा ।

19/03/2026
Photos from Ekaksh Foundation's post 11/01/2026

दिनांक- 10/01/2025
कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एकाक्ष फाउंडेशन के प्रबंधक हिमांशु शेखर तिवारी के नेतृत्व में अंबेडकर नगर और अयोध्या जनपद में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ठंड से तड़पते हुए लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें सर्दी से काफी राहत मिली। दिलासीगंज, उनियार, महबूबगंज से सुबह कंबल वितरित करते हुए रुस्तमपुर पंहुचे, जहाँ समारोह पूर्वक कंबल वितरित हुआ।
कंबल पाकर जरूरतमंद लोग काफी खुश नजर आए और उन्होंने एकाक्ष फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की ओर से यह संदेश दिया गया कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। फाउंडेशन के प्रबंधक हिमांशु शेखर तिवारी ने रुस्तमपुर में कंबल वितरित करते हुए कहा समाज के कमजोर व आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगो के लिए उनका फाउंडेशन मदद के लिए हमेशा तत्पर है। इस अवसर सैकड़ों लोगो को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर उमाकांत मिश्र, उपाध्यक्ष राज शेखर तिवारी, शोभा पांडेय, शिक्षिका सपना मिश्रा, शिल्पी तिवारी, अध्यक्ष ऋषभ पांडेय, अंकित श्रीवास्तव, शिवेश पांडेय, देवमन यादव, उपप्रबंधक अनुपम त्रिपाठी, अनन्या तिवारी तथा संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

03/01/2026

📌 सूचना
कंबल वितरण का अगला कार्यक्रम आगामी 10 जनवरी को विकास खंड टांडा के ग्राम रुस्तमपुर (अम्बेडकरनगर) में होना सुनिश्चित हुआ है ।
किसी विशेष सुझाव एवं सहयोग के लिए आपका हार्दिक स्वागत है ।
धन्यवाद

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Ayodhya?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Maa Vaishnavi Mandir, Vashishth Kund
Ayodhya
224123