Ayodhya Touch

Ayodhya Touch

Share

10/12/2022

Ayodhya News: रामजन्मभूमि में श्रद्धालुओं को अब मिल सकेगी चिकित्सा सुविधा

अयोध्या। रामलला के श्रद्घालुओं को बेहतर सुविधाओं के बीच अपने आराध्य का दर्शन प्राप्त हो सके इसको लेकर लगातार काम चल रहा है। इसी क्रम में अब रामभक्तों को रामजन्मभूमि में चिकित्सा सुविधा भी प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए रामलला के दर्शन मार्ग पर मेडिकल यूनिट की स्थापना करने की तैयारी है।

बताते चलें कि राममंदिर निर्माण के बीच रामभक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का काम भी तेजी से चल रहा है। दर्शनमार्ग पर जहां श्रद्धालुओं के लिए एलईडी लगाई गई है। वहीं दर्शन का समय भी डेढ़ घंटा बढ़ा दिया गया है। इसके चलते श्रद्धालुओं की संख्या में भी तीन गुना वृद्धि हुई है। इसके अलावा भक्तों को रामलला की तीनों आरती में शामिल होने का मौका मिल रहा है।

सुविधाओं के क्रम में ही अब भक्तों के लिए चिकित्सा सुविधा भी रामजन्मभूमि में उपलब्ध कराई जाएगी। विगत दिनों रामजन्मभूमि के दर्शन मार्ग पर छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर लेकर आए एक शिक्षक के बेहोश होने व अस्पताल में उसकी मौत होने के बाद रामजन्मभूमि ट्रस्ट व सुरक्षा एजेंसियों को प्राथमिक उपचार के व्यवस्था की भी जरूरत महसूस हुई। इसी के चलते एडीएम कानून व्यवस्था जितेंद्र कुशवाहा द्वारा डीएम को पत्र लिखकर राम जन्मभूमि के क्रांसिग टू बैरियर पर एक मेडिकल यूनिट की स्थापना करने का सुझाव दिया गया है।
एडीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रामलला के दर्शनार्थियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। इसमें हर वर्ग के दर्शनार्थी बच्चे, वृद्घ, महिलाएं, युवा शामिल होते हैं। भीषण गर्मी व ठंडी के दौरान या फिर भीड़ के दबाव के चलते अक्सर श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलती है।

इसी के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक मेडिकल यूनिट की स्थापना की मांग की गई है। जिससे श्रद्धालुओं को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। बताया कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर में एंबुलेंस की व्यवस्था पहले से है ही।

पहली पाली में रामजन्मभूमि के गर्भगृह के पास शुक्रवार को लाइन में लगी एक महिला गश खाकर गिर गई, उसे तत्काल एंबुलेंस के जरिए श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए।
Ayodhya Touch

24/10/2022

दिवाली एक धार्मिक त्यौहार है। यह भारत के सबसे प्रसिद्ध त्यौहारो में से एक है। अपनी मान्यताओं, कथाओं और ऐतिहासिक घटनाओं के अनुसार हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध इसे मनाते हैं। हालांकि उनकी मान्यताएं और तर्क भिन्न हो सकते हैं, दिवाली बुराई के खिलाफ अच्छाई की जीत, अज्ञान पर ज्ञान, अंधेरे के खिलाफ प्रकाश और दुख पर विश्वास का प्रतिनिधित्व करती है। दिवाली भगवान राम के 14 साल के वनवास के बाद अपने गृह नगर अयोध्या लौटने की याद दिलाती है और इसे व्यापक रूप से रोशनी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं। अपने निर्वासन के दौरान, उन्होंने लंका के राक्षस शासक रावण से युद्ध किया और उस पर विजय प्राप्त की।
दीपावली की शुभकामनाएं #दिवालीकीशुभकामनाएँ #दिवाली_स्पेशल_उपाय #दिवालीमनाएं #दिवालीस्पेशल #दिवालीकीशुभकामनाएँ #दिवाली

Want your business to be the top-listed Travel Agency in Ayodhya?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Ayodhya Road
Ayodhya
224123