Shanker Foundation Trust
25/03/2026
आज कंपोजिट विद्यालय बाबा मठिया में वार्षिकोत्सव एवं नवारंभ उत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार के लिए यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।
इस शुभ अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री श्रवण कुमार तिवारी जी का माल्यार्पण कर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की झलक प्रस्तुत की, जो वास्तव में सराहनीय रहा।
इस अवसर पर शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने हेतु एस.आर.जी. विनीता कुशवाहा मैडम, स्टेट अवॉर्डी डॉ. राजेश सिंह जी, ए.आर.पी. प्रदीप जी, श्री राधेश्याम जी, श्री अशोक मौर्य जी, श्री देवी लाल मौर्य जी, श्री दिलीप मिश्रा जी, श्री उपेंद्र जी सहित अन्य शिक्षक साथियों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट के तरफ से नेहा वर्मा मैडम एवं मनोज प्रताप जी ने बच्चों को बैग , कॉपी ,पेंसिल वितरित किया।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा, शिक्षकों की मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बना।
आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं सहभागिता के लिए हृदय से आभार। ऐसे ही हम सब मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है। 🙏🌸
#सागरकलभवन
24/02/2026
Shankar Foundation Trust द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस आयोजन को समाचार पत्रों एवं मीडिया माध्यमों में स्थान देने हेतु समस्त प्रेस प्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आपके सहयोग से समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।
सादर धन्यवाद। 🙏
#सुनील
#संस्कृति_और_प्रतिभा
#सागरकलभवन
25/01/2026
✨ अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ – दूसरा दिन ✨
अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ के दूसरे दिन नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर कई प्रतिभाशाली बच्चे सेमी-फाइनल में चयनित हुए।
डिजिटल जगत में अपनी पहचान बनाने वाले मिलियन व्यूज़ प्राप्त यू-ट्यूब क्रिएटर्स को क्रिएटर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं का उत्साह और बढ़ा।
कार्यक्रम में जादूगर मिस्टर इंडिया के रोमांचक जादुई करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं सूचना विभाग से अधिकृत कलाकार प्रतिमा यादव द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन को गरिमा और सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।
कुल मिलाकर महाकुम्भ का दूसरा दिन बाल प्रतिभाओं, डिजिटल क्रिएटर्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य संगम रहा। 🌸
#संस्कृति_और_प्रतिभा
#नृत्य_गायन
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the organization
Telephone
Address
HARSH CLASSES, RANOPALI
Ayodhya
224123