Indian Student Socity
21/09/2016
harnahi, purbi ke sbhi baccho ne..
सोमवार को शिवहर जन जागरण मंच की एक आवश्यक बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के समन्वयक मो. हसनैन ने करते हुए जिले में शिक्षा के साथ-साथ अन्य विकास के मुद्दों पर चर्चा करते हुए स
शिवहर। सोमवार को शिवहर जन जागरण मंच की एक आवश्यक बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के समन्वयक मो. हसनैन ने करते हुए जिले में शिक्षा के साथ-साथ अन्य विकास के मुद्दों पर चर्चा करते हुए सदस्यों से विचार विमर्श किया। वहीं शिक्षा मंत्री द्वारा जिलाधिकारी के शिवहर के नवाब उच्च विद्यालय के खाली पड़े दस वर्ग कक्षों में कला संकाय के आठ विषयों की पढ़ाई के भेजे प्रस्ताव की स्वीकृति पर हर्ष जताते हुए जिलाधिकारी राज कुमार को बधाई दी। साथ हीं शिक्षा मंत्री को भी इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान जिले के अन्य विकास मामलों को भी गति देने के लिए जिलाधिकारी से मांग की गई। मौके पर अनिल सिंह, प्रखंड समन्वयक गौरव, अर्जुन निसांत, मनोज कुमार समेत मंच के अन्य सदस्य मौजूद थे।
तरियानी प्रखंड काग्रेस आज जनता की समस्याओं के निदान के लिए संघर्षरत है। काग्रेस लोकतात्रिक पार्टी है, जो आम कार्यकर्ताओं को संवाद मंच उपलब्ध करा संगठन की नीतियों को निर्धारित करती
शिवहर। तरियानी प्रखंड काग्रेस आज जनता की समस्याओं के निदान के लिए संघर्षरत है। काग्रेस लोकतात्रिक पार्टी है, जो आम कार्यकर्ताओं को संवाद मंच उपलब्ध करा संगठन की नीतियों को निर्धारित करती है। भाजपा की रणनीति विभाजनकारी है। इसलिए हमें पूरी जिम्मेदारी के साथ देशहित में अपनी भूमिका को निभानी है। उक्त बातें मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में पार्टी के कार्यकारिणी कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। साथ हीं कहा कि संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है कि बूथ स्तर पर कमेटी का गठन कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाय। हम सब पार्टी के कर्मठ सिपाही है जो पार्टी नेतृत्व के आदेशों की पालना करते हुए सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए संकल्पित हैं। जनता की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए हमें सतत् प्रयास कर वर्तमान भाजपा के निरंकुश शासन का पर्दाफाश करना है। नवंबर माह में पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष सम्मेलन पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने किया। वहीं मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने पार्टी नीतियों से अवगत कराते हुए कार्यो के संचालन की रूप रेखा बताई। मौके पर जिला काग्रेस कमेटी से मुरली मनोहर सिहं, सुनिल कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, प्रमोद राय, मो. वकील, जग्रनथ सहनी, कौशल किशोर सिंह, राकेश प्रसाद सिंह, नगीना मांझी समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।
13/09/2016
Happy birthday. ........
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Address
Ara