Ambala Express

Ambala Express

Share

02/11/2025

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवगठित अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न

चंडीगढ़, 02 नवंबर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवगठित अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की प्रथम बैठक रविवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में समिति के अध्यक्ष व पूर्व सांसद चौ0 धर्मपाल सिंह मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के सदस्य विधायक चौ0 अकरम खान, पूर्व सांसद श्रीमती कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक श्री अनिल कुमार धंतोड़ी तथा सदस्य-सचिव एडवोकेट श्री रोहित जैन उपस्थित रहे।
समिति के सदस्य-सचिव श्री रोहित जैन ने बताया कि पार्टी में अनुशासन बनाये रखने की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, महासचित (संगठन) श्री केसी वेणुगोपाल, हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी श्री बीके हरिप्रसाद, सहप्रभारी श्री प्रफुल गुडधे व श्री जितेन्द्र बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौ0 भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा तथा श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे एकजुटता के साथ पार्टी हित में कार्य करेंगे और पार्टी की गतिविधयों को सुचारू रूप से संचालित करने का भरसक प्रयत्न करेंगे। समिति ने यह आश्वासन भी दिलाया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के मामलों में पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर समिति के चेयरमैन चौ0 धर्मपाल सिंह मलिक ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक का शुभारंभ किया और समिति के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में समिति के कार्यों एवं अधिकार क्षेत्र पर चर्चा की गई तथा अनुशासनात्मक प्रावधानों एवं प्रक्रिया की समीक्षा की गई।

श्री रोहित जैन ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयानुसार प्रदेश के समस्त कांग्रेसजनों से अनुरोध किया गया है कि अगर पार्टी के किसी नेता अथवा कार्यकर्ता को किसी प्रकार की शिकायत अथवा नाराजगी है तो वो सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने की बजाये अपनी शिकायत/नाराजगी से पार्टी नेतृत्व को अवगत करवाये ताकि उसकी शिकायत का निपटारा किया जा सके। परंतु अगर कोई पार्टी नेता अथवा कार्यकर्ता पार्टी फोरम पर अपनी बात रखने के बजाये सार्वजनिक तौर पर किसी नेता या पार्टी के विरूद्ध बयानबाजी करता है तो यह पार्टी संविधान की उल्लंघना माना जायेगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

श्री जैन ने जानकारी दी कि समिति ने सर्वसम्मति से एक अन्य प्रस्ताव पारित करके सभी जिलों में अनुशासन को लेकर बैठक आयोजित करने का निणर्य लिया गया है। इस संदर्भ में हरियाणा को पांच ज़ोन में बांटा गया। पहले ज़ोन में पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र तथा कैथल और दूसरे ज़ोन में करनाल, पानीपत, सोनीपत व जींद को शामिल किया गया। इसी प्रकार तीसरे ज़ोन में रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी व दादरी तथा चौथे ज़ोन में फरीदाबाद, गुरूग्राम, नूंह व पलवल को रखा गया। हिसार, रोहतक, फतेहाबाद व सिरसा को पांचवे ज़ोन में रखा गया।

उन्होंने बताया कि शिकायतों तथा सुझावों के लिए एक समर्पित ई-मेल [email protected] बनाई गई है ताकि शिकायतकर्ता अथवा सुझाव देने वाले कांग्रेसजनों को कोई असुविधा न हो।

समिति के सदस्य-सचिव ने बताया कि बैठक में लिए गए अन्य निर्णयानुसार समस्त कांग्रेसजनों, विशेषकर बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों को सुझाव दिया गया कि अपने-अपने घरों तथा वाहनों पर विधिवत्त रूप से पार्टी का झंडा लगायें। ऐसा करने से न केवल कांग्रेसजन अपने-अपको गौरांवित महसूस करेंगे बल्कि आमजन में भी एक सकारात्मक संदेश जायेगा।

29/09/2025

#29सितंबर_की_यादें !!

1)आज, सर्वप्रथम, एशिया कप फाइनल में भारत द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध जीत हासिल करने हेतु पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।
भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर समस्त देशवासियों में "ऑपरेशन सिंदूर" की याद ताजा हो गई जब खेल के मैदान पर भारतीय तेज गेंदबाज आशीष बुमरा ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के जवाब में एयर अटैक की अपनी प्रतिक्रिया दी व
साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर पोस्ट किया।।

2)आज, "सर्जिकल स्ट्राइक दिवस" पर भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य व पराक्रम को नमन करते हुए समस्त राष्ट्रवादी, देशप्रेमी जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।
वर्ष 2016 में भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर पर एयर स्ट्राइक कर 18 सितंबर को हुए "उरी हमले" का बदला लिया था जिसमें 19 भारतीय जवान शहीद हुए थे।।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और भारतीय सेना के अभूतपूर्व शौर्य को सम्मान देना है।।

3)आज, "विश्व मूक वधिर दिवस" पर आइए, हम अपने समाज में इस कष्टकारी दिव्यांगता से जूझ रहे लोगों को उचित सम्मान देने, उनका मनोबल बढ़ाने और उनकी हरसंभव मदद करने हेतु संकल्पित हों।।

4)आज, "खाद्य हानि व अपशिष्ट के बारे में जागरूकता का अंतरराष्ट्रीय दिवस" के अवसर पर आइए, हम अपने समाज में भोजन की हानि व बर्बादी रोकने हेतु जागरूकता फैलाएं।।

5)आज, तमिलनाडु के करुर में रैली के दौरान हुई भगदड़ में कई लोगों की मौत का समाचार व्यथित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी प्रभावित लोगों पर कृपा करें, दिवगंत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।।

6)आज, "राष्ट्रीय कॉफी दिवस" पर कॉफी उत्पादन में जुटे सभी लोगों को और समस्त कॉफी प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।

7)आज, अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए प्रसिद्ध भारत के केरल प्रदेश में मनाए जाने वाले पर्व "नीलमपेरूर पदयाणी" उत्सव के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।

8)आज, भारतीय जैन संप्रदाय में लोकप्रिय "आश्विन नवपद ओली" के प्रारंभ के अवसर पर समस्त जैन संप्रदाय को हार्दिक शुभकामनाएं।।

9)आज, "विश्व हृदय दिवस" पर आइए, हम अपने समाज में सही खानपान और संतुलित दिनचर्या के द्वारा अपने हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु जागरूकता फैलाएं।।

10)आज की मजेदार जानकारी:: कोलकाता भारत का पहला मेट्रो शहर था जहां भारत की पहली मेट्रो सेवा 24 अक्टूबर1984 को शुरू हुई थी जिससे शहरी परिवहन क्षेत्र में एक नई क्रांति आई थी।।

11)आज के हेल्थ टिप्स में जानें:: कुट्टू खाने के फायदे:: यह शरीर को त्वरित ऊर्जा प्रदान करता है, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, कब्ज आदि से राहत देता है, त्वचा और बालों की सेहत को ठीक रखता है।।

12)आज, भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री "डॉ विश्वास कैलाश सारंग" जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

13)आज, भाजपा नेत्री, बीजेपी दिल्ली की महासचिव व पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सांसद
"श्रीमती कमलजीत सहरावत" जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

14)आज, भारतीय सिने जगत के मशहूर हास्य अभिनेता व फिल्म निर्देशक "महमूद" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

15)आज, भारतीय पुरातन सनातन धर्म संस्कृति में अनादिकाल से प्रचलित देवी आराधना के महापर्व " शारदीय नवरात्र " की सप्तमी तिथि पर
"माता कालरात्रि" जी के पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Want your business to be the top-listed Media Company in Ambala?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


293, Housing Board Colony, Sec/19
Ambala
134007