Ambala Deep
SIR को लेकर चित्रा सरवारा की लोगों से अपील:- चित्रा ने कहा:- हरियाणा के सभी नागरिक जागरूक रहें और आगे बढ़कर स्वयं यह सुनिश्चित करें…
04/07/2026
*एक और निर्वैर नहीं खोएगा": अंबाला के एडवोकेट का समाजसेवी हर्ष साहनी ने खुले बोरवेलों के खिलाफ छेड़ा अभियान, देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र*
*एक और निर्वैर नहीं" : अंबाला से उठी आवाज, प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र, खुले बोरवेल बंद करने की मांग हर्ष साहनी
*अंबाला के समाजसेवी और एडवोकेट हर्ष साहनी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गृहमंत्री,राष्ट्रपति ,हरियाणा के मुख्यमंत्री से पत्र लिख मांग करते हुए कहा कि हरियाणा में खुले बोरवेल एक बार फिर मौत का कारण बन गए।अंबाला जिले के गांव धनौरा में 4 वर्षीय मासूम निर्वैर खेलते-खेलते खुले बोरवेल में जा गिरा।करीब 21 घंटे तक NDRF, और प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी रही ,लेकिन मासूम को जिंदा नहीं बचाया जा सका।इस हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है।हर किसी की आंखें नम हैं और हर मां का दिल दहल गया है।इस घटना के बाद अंबाला के समाजसेवी और एडवोकेट हर्ष साहनी ने बीड़ा उठाया है वह अपनी टीम के साथ जिला अंबाला से शुरुआत करते हुए अंबाला जिला की प्रत्येक गांव में जाकर सरपंच और पंचों से मिलकर गांव में खुले बोरवेल को बंद करवाएंगे।साहनी ने यह भी कहा कि ये खुले बोरवेल अब बच्चों के लिए काल बन गए हैं।इससे पहले भी हरियाणा और अन्य राज्यों में कई मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं ,इसी को लेकर एडवोकेट साहनी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर मांग की है कि पूरे देश में खुले बोरवेलों को लेकर सख्त कानून बनाया जाए।हर्ष साहनी की ओर जो पत्र लिखा गया उसमें कहा गया कि बोरवेल खोदने के 24 घंटे के अंदर उसे पक्के और मजबूत ढक्कन से बंद करना अनिवार्य किया जाए और इसका उल्लंघन करने वालों पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना और जेल का प्रावधान हो।साथ ही पूरे हरियाणा में 2 दिन का अल्टीमेटम जारी किया जाए ,ताकि सभी खुले बोरवेल चिन्हित करके बंद करवाए जा सकें और अल्टीमेटम के बाद भी अगर कोई बोरवेल खुला पाया गया तो उसके मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।साहनी ने इस मुद्दे को लेकर "टीम बोरवेल सुरक्षा अभियान" का भी गठन किया है।इस टीम के सदस्य आने वाले दिनों में अंबाला जिले के हर गांव का दौरा करेंगे और गांव के सरपंच,पंच तथा गणमान्य लोगों के साथ मिलकर खुले पड़े बोरवेलों को चिन्हित करेंगे।टीम प्रत्येक बोरवेल की फोटो,GPS लोकेशन और मालिक का विवरण नोट करेगी और 7 दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट जिला उपायुक्त अंबाला को सौंपेगी,उनका मकसद किसी को डराना या परेशान करना नहीं है बल्कि लोगों को जागरूक करना है क्योंकि बरसात में ये खुले बोरवेल और भी खतरनाक हो जाते हैं।साहनी ने आम जनता से भी अपील की कि अगर उनके आसपास कोई बोरवेल खुला पड़ा है तो उसे तुरंत बंद करवाएं और अगर कोई नहीं मानता तो उसकी जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई जाए।आज निर्वैर चला गया ,लेकिन हम ये सुनिश्चित करेंगे कि कल कोई और मां अपनी गोद ना खोए।
नगर सेवक असीम गोयल ने भरा एसआईआर गणना प्रपत्र*
*मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में निभाई सहभागिता*
*अंबाला वासियों से इस विशेष अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की
01/07/2026
मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ में भरा SIR गणना प्रपत्र!
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने नारायणगढ़ दौरे के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए रेस्ट हाउस नारायणगढ़ में अपना गणना प्रपत्र स्वयं भरकर बीएलओ को सौंपा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
1098/8, Housing Board Colony, Sector-8, Ambala City
Ambala
134003