GVS Kpk

GVS Kpk

Share

Photos from GVS Kpk's post 25/10/2025

मीटिंग में निम्न मुद्दों पर चर्चा
1-*अभी फ़िलहाल गांव से RPSC और CPO SI में चयनित दो बहनो का समिति द्वारा सम्मान किया गया उनको बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएँ सभी के द्वारा दी गई*
*और इस विषय में निर्णय लिया गया की साल में एक या दो बार ऐसे प्रोग्राम रखा जाए जिसमे गाव में से किसी भी भाई बहन की जॉब लगती है तो उनको बुलाकर सम्मानित किया जाएगा*

2- *लाइब्रेरी को सुचारू रूप से चलाने का निर्णय इस मीटिंग में लिया गया है , चर्चा की गई की जो बच्चे गांव से बाहर लाइब्रेरी में पढ़ने जाते है उनसे बात की जाए की अगर उनको वो सुविधा (WiFi, CCTV, basic facilities)यही दी जाए तो वो यहाँ आने के लिए तैयार है इसके लिए धीरज को इसकी जिम्मेदारी दी थी की वो उनसे बात करके एक लिस्ट तैयार करे जिससे आगे इसमें सुविधा बढ़ाने का काम स्टार्ट किया जा सके* *लिस्ट आ गई है अब हम इसपर काम करते है एक मिनिमम फीस इसकी रखी जाएगी*

3- *स्कूल में जो कैमरे लगाए थे उनमें से एक किसी के द्वारा डैमेज किया गया है उसको लेकर चर्चा हुई, ये स्कूल के आसपास के माहौल को सुधारने के लिए लगाए थे और काफ़ी हद तक सुधार हुआ भी है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व है जिनको ये अखरते है हम सबकी ज़िम्मेदारी है इन चीजों को सुचारू रूप से चलने में सहयोग करें और ऐसे तत्वों को चिह्नित करें*

4-*स्कूल में बच्चो के लिए 2 कंप्यूटर 🖥️ की माँग स्कूल प्रशासन ने समिति से की है* *उनको दो कंप्यूटर देने का निर्णय लिया गया*

5 - *डेरा से केशुपुरा अंडरपास तक बनायी गई सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया/ जा रहा है उसकी जाँच के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन को अवगत कराया जाएगा* *और बतायी भी गई *दूसरी जगह अगर कोई किसी सरकारी काम में घटिया सामग्री का उपयोग करता है तो गांव वाले एकत्रित होकर इसका विरोध करते है लेकिन हमारे यहाँ ऐसा नहीं होता है इसके लिए गांव वालो को जागरूक होना चाहिए*

6- *गांव की स्कूल में साइंस और कृषि संकाय नहीं है, बहुत सारे बच्चे इन सब्जेक्ट्स के लिए गांव से बाहर जाते हैं और कई कारणवश नहीं जा पाते हैं हमारी कोशिश है की अपने गांव में ही ये सुविधा बच्चो को मिले इसके लिए विधायक महोदय और जहाँ जरूरत है वहाँ ज्ञापन दिया जाएगा और बाद में देके भी आए है*

7- *गाव में कई प्रकार के नशे चाहे वो ऑनलाइन गेमिंग या स्मेक गांजा हो उसके बारे में चर्चा की गई । ये अभी शुरू में कम हो सकती है लेकिन जैसे जैसे बढ़ेंगी ये खतरनाक साबित होगी , जो नशेड़ी होता है उसके लिए कोन अच्छा है बुरा है अपना है पराया है पता नहीं होता वो अपने क्षणिक सुख के लिए किसी को भी नुकसान पहुँचा सकता है ये सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है इन पर शुरुआती दौर में रोक लगाई जाए*

8- *गाव के चारों ओर आम रास्तों पर साफ़ सफ़ाई रखी जाए* *इसके लिये सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए*

9- *गांव के मैंन चौराहो पर CCTV लगवाने के बारे में चर्चा हुई*

10- *गांव को जोड़ने वाले दो रोड*
(१) *किलपुर खेड़ा से पीपलहेड़ा*
(२) *टीला का बास से प्रागपुरा तक*
*इनको बनवाने के लिए विधायक साहब को ज्ञापन दिया जाएगा और बाद में दिया*

11- *गांव में अधूरी पड़े कामो के बारे में सरपंच साहब और ग्राम सचिव को लिखित में बताया जाएगा*

*इन सब चर्चाओ के बाद मीटिंग खत्म की और इसके बाद विधायक साहब श्री मांगीलाल लाल जी और भाजपा प्रत्याशी श्री बन्नाराम जी से अपनी माँगो को लेकर मिले* *उन्होंने इनको पूरा करने को लेकर सकारात्मक रवैया दिखाया*

12 *वार्षिक अनुदान अभी बहुत कम लोगो का आ रहा है जबकि बहुत सारे साथी हैं जो अनुदान देने की क्षमता रखते हैं लेकिन नहीं दे रहे हैं उन सबसे निवेदन है अच्छे काम में भागीदार बने अपना अनुदान समय पर दे*🙏

*हमारा उद्देश्य गांव की समस्याओं का समाधान और भाईचारा बनाये रखना है और उम्मीद है सबके सहयोग और साथ से हम जरूर अच्छा करेंगे*
#धन्यवाद

नोट- स्कूल में दिए जाने वाले कंप्यूटर 💻 और लाइब्रेरी संचालन में कोई भामाशाह अपना विशेष सहयोग देना चाहे तो दे सकता है

06/08/2023

#आदर्श_ग्राम_कीलपुरखेड़ा #कीलपुरखेड़ा

Photos from GVS Kpk's post 15/01/2022

राम राम साथियों ोहार 🙏
ग्राम विकास कार्यों के लिए युवा ग्राम साथीयो के साथ चर्चा की गई ,साथ ही ग्राम पंचायत के कार्य को लेकर सरपंच साहब Rishi Raj Sulaniya व क्षेत्रीय विधायक श्री Johari Lal Meena जी के साथ चर्चा की गई।
साथ ही विधायक महोदय जी को हमारी ग्राम पंचायत में अब तक किये गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया गया।
आज के समय मे लगभग हर ग्राम स्तर पर ग्राम समितियां बनी हुई हैं जो अपने क्षेत्र विशेष के लिए कार्य कर रही हैं।हम युवा साथियों को आगे आने की जरूरत हैं जिससे आने वाली पीढ़ी हमारा अनुसरण कर सके व अपने क्षेत्र ,ग्राम विकास के लिए बढ़चढ़कर हिस्सा ले सके,अपने अधिकार/अपने हक को जान सके।
आज के समय में जो युवा पीढ़ी जा रही हैं उनको सदमार्ग दिखाने की जरूरत हैं और वो तब सम्भव हैं जब हम साथी मिलकर कार्य करें ।
#धन्यवाद

05/09/2020

ग्राम विकास समिति #खुर्द,रैणी (अलवर)द्वारा आज #शिक्षक_दिवस पर सम्मान समारोह रखा गया जिसमें अखिल जनकल्याण युवा विकास समिति #कीलपुरखेड़ा,रैणी की ओर से समिति के सक्रिय साथी भाई विनोद कुमार की ओर से समिति का प्रतिनिधित्व किया गया 👉2016 से लगातार हमारी समिति ग्रामीण विकास कार्यों में अपनी भूमिका निभा रही हैं
जिसमें #शिक्षा, स्वास्थ्य एवम स्वेच्छा से सम्बंधित कार्य,पानी,स्ट्रीट लाइट,फ्री कोचिंग, महिला सशक्तिकरण,खेल मैदान,पेड़-पौधों(वृक्षारोपण कार्य ) से लेकर गरीब और असहाय लोगो के लिए समय समय पर सहायता मिशन आदि कार्य मे समिति शुरूआत से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं
👉 #कीलपुरखेड़ा समिति को सम्मान देने के लिए
खुर्द समिति के कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत #धन्यवाद
👉ग्राम विकास समिति खुर्द काफी समय से अच्छे कार्य कर रही हैं अबकी बार खुर्द समिति ने ग्राम विकास कार्यों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं वृक्षारोपण कार्यक्रम मे गांव को हराभरा करने के लिए भरपूर सहयोग किया हैं
हम खुर्द समिति से आशा करते हैं कि आप आगे भी ग्राम विकास के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करोगें,
👉मिलकर काम करने से पहचान तो बढ़ेगी ही साथ ही गांव विकास कार्यों में भी चार चांद लग जायेंगे इसलिए आओ मिलकर कार्य करते हैं हमारी समिति हमेशा अच्छे कार्यों में साथ देती आई हैं और देती रहेगी।
👉सभी गाँवो में युवाओं को एक समिति का गठन करना चाहिए और ग्रामीण विकास कार्यों में अपनी भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि #ग्राम_विकास के बिना देश का विकास संभव नही हैं
पुनः सभी को बहुत बहुत #धन्यवाद

Want your organization to be the top-listed Government Service in Alwar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Keelpurkhera
Alwar
301409