Akss

Akss

Share

18/11/2024

कहीं मेरे दामन में दाग़ न लग जाए,
मुझे लिखना अपनी कविताओं में संभाल कर...🦋

25/01/2022

मैं, मैं हूँ ,
चाहे जैसी भी हूँ..

खुद से ही खुश हूँ ,
चाहे कैसी भी हूँ..

न मैं अति सुन्दर न छरहरी,
ना ही नायिकाओ सी काया है मेरी..

पर खुद पे ही है नाज़,
आत्मविश्वास और संबल ही
छाया है मेरी..

क्या करुँ क्या नहीं,
अब नही करनी किसी की परवाह..

अब तो लगता है वही करुँ,
जो दिल मे दबा के रखी थी चाह..

बच्चे उड़ चुके या उड़ने वाले हैं,
घोसलों से नई दिशाओं में..

हम भी चुनेगें अब अपने पसंद की जमीं,
और आसमां नई आशाओं में..

अब अपने घोंसले को ही नही,
खुद को भी सजाना है..

बहुत मनाया सबको,
अब खुद को भी मनाना है..

सूख चुकी उम्मीदों को,
फिर से सींचना है..

रुठी हुई ख्वाहिशों को ,
गले लगा भींचना है..

जीऊँगी जिंदगी को फिर से,
अब नए उमंग मे..

लिए अपनी तमन्नाओं को ,
अपने संग में..

थाम हाथ में जुगनुओं को ,
फिर से खिलखिलाऊँगी..

नए सफर को नई उम्मीदों की,
रौशनी से जगमगाऊँगी

फिर से बचपने के करीब हूँ,
लिखूँगी फिर से अपनी ज़िन्दगी..

मैं अब खुद ही, अपना नसीब हूँ..

Priti Jariwala
रिश्ता रूह का / ❤रिश्ता रूह का❤
🤡🥳🤪😝FUN PARK😝🤪🥳🤡

19/01/2022

"शायद यह मेरा आखिरी कलाम हो ll
जाने कब सांसों का सफर जाम हो ll

प्यार के सिवा कुछ नहीं पास मेरे,
मेरी यही विरासत तुम्हारे नाम हो ll

आने और जाने में बस फर्क यही है,
चहचहाती सुबह, खामोश शाम हो ll

खुशी खुशी अलविदा करें गंतुक को,
व्यर्थ का रोना गाना, न तामझाम हो ll"

📷 credit to respective owner.

Photos from Akss's post 26/01/2021
Want your establishment to be the top-listed Arts & Entertainment in Alwar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Art

Website

Address


Alwar