Team Hidayat Commando
मेवात का नायक "हिदायत कमांडों" जब पंजाब के लोगों के हालात देखकर भावुक हो गया।
Hidayat Khan
पंजाब में बाढ़ में फ़से लोगो को ढाणी घर तक भोजन पानी की सेवा करने को वालो को मेरा दिल से सलाम
Hidayat Khan ✌️✌️✌️
04/02/2025
गांधी ग्राम घासेड़ा में कई वर्षों से चली आ रही रंजिश का हुवा राजीनामा गांव क मौलाना मौजूदा सरपंच पूर्व सरपंच गांव के मेंबर नंबरदार और हमारे बड़े बुजुर्ग नौजवान वह पूरी सरदारी और चौधरी तैयब हुसैन जी का शुक्रिया
आज गांधी ग्राम घासेड़ा में पिछले कई सालों से दो परिवारों में चल रही भारी रंजिश का फैसला कराने के लिए दोनों मोहल्लों की सरदारी की पंचायत आयोजित हुई।
ज्ञात रहे की पिछले कई सालों से सलीम उर्फ लंगड़ा ग्रुप पुत्र अयूब व ईशा वह असलम कोटा वाला ग्रुप घासेड़ा में काफी पुरानी रंजिश चली आ रही थी कई बार गोली चलने की वारदात भी हुई, इस रंजिश के चलते गांव में हर वक्त किसी भी अनहोनी का भय लगा रहता था। दोस्तों मेने भी अपनी समाज सुधार कमांडो टीम मेवात के साथ मिलकर कई बार दोनों ग्रुपों के घर जाकर और परिवार से मिलकर झगड़ा रोकने की कोशिश की थी ताकि दोनों ग्रुप आपस में झगड़ा ना करें. और मेवात में कोई भी गैंगवार न फैले दोस्तों कई दिनों से गांधीग्राम घासेड़ा मैं नशे के खिलाफ हर मोहल्ले में पंचायत चल रही है
इसीलिए हमारे बड़े उलेमा बार-बार कहते हैं नशा सभी बुराइयों की जड़ है जब हम नशे के खिलाफ फिक्र लेकर बैठेंगे तो और तमाम बुराइयां अपने आप समाप्त हो जाएगी और गांव का भाईचारा बढ़ेगा आपसे मोहब्बत का माहौल बनेगा
पंचायत में नशा खोरी पर भी खुलकर चर्चा हुई सभी ने इस बुराई के खिलाफ लड़ने का भी प्रण लिया। फैसले के बाद कल साझा दावत का भी आयोजन किया गया है।जो पहले यूसुफ उर्फ गालू, अली शेर के घर आयोजित होगी।
गांव की तमाम सरदारी का बहुत बहुत शुक्रिया एक बार फिर चौधरी तय्यब हुसैन जी का शुक्रिया
मैं हूं आपका भाई कमांडो हिदायत खान समाज सुधार कमांडो टीम मेवात से 9350 75 5810 जागो मेवाती जागो और नशे के खिलाफ ऐलान ए जंग कर दो...
साथियों गांव गुरालता में लैट्रिन के खड़े को खोदते समय गांव जालीकि का रहने वाला अब्दुल वाहिद का मिट्टी में दबने से इंतकाल हो गया दो दिन पहले पूरे परिवार में मातम है उसके छोटे-छोटे पांच बच्चे हैं जो घरवाली है वह झारखंड की रहने वाली है जो बहुंत गरीब परिवार है आप सभी दानवीरों से मदद की अपील है उनके पिता का नाम इलाही खान हे जिसका फोन पे नंबर 8930 2782 82 है इस नंबर में आप मदद भेजें नीचे बारकोड डाल दिया है मैं हूं आपका भाई कमांडो हिदायत खान
Hidayat Khan Team Hidayat Commando
19/12/2024
बड़े धूमधाम से मनाया गया मेवात दिवस गांधीग्राम घासेड़ा में गांव के मौजूदा सरपंच भाई इमरान वह समस्त ग्राम वासियों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया जो आज उन्होंने 19 दिसंबर 1947 की याद दिलाए आज के ही दिन मरहूम चौधरी मोहम्मद यासीन खान जी और मेवात के बड़े-बड़े जिम्मेदार बुजुर्गों ने मिलकर फैसला किया कि हम वतन नहीं छोड़ेंगे उन्हीं की गुजारिश पर स्वर्गीय महात्मा गांधी जी घासेड़ा गांव पहुंचे और मेवातियों को बोला कि आप देश की रीड की हड्डी हो आपकी इज्जत आबरू और आपकी पूरी सुरक्षा जान माल की हम करेंगे तो पूरे मेवातियों ने मन बनाया और अपने ही देश मैं रुकना उचित समझा और वतन नहीं छोड़ा दोस्तों इसीलिए आज मेवात दिवस के रूप में हम सभी मेवातियों को मनाना चाहिए दोस्तों मेवाती हमेशा अपने देश से मोहब्बत करते आए हैं हमने बंटवारे के समय भी अपना वतन नहीं छोड़ा तो हमसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं हो सकता हम देशभक्त हैं हम देशभक्त थे और हम देशभक्त रहेंगे हमेशा हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं साथियों बड़ा हौसला मिला आज 19 दिसंबर 1947 को याद करके हमें बड़ा गर्व हुआ कि हम असली हिंदुस्तानी हैं जय हिंद अस्सलाम वालेकुम मैं हूं आपका भाई कमांडो Hidayat Khan 9350 75 5810
सभी दानवीरों से मदद की अपील गांव पलड़ी से एक गरीब परिवार में दो बहनों की शादी आने वाली 25.11.2024 को लड़की के भाई का फोन प नंबर 9050204542 जिसका नाम जाहिद है ज्यादा से ज्यादा शेयर करना मैं हूं आपका भाई कमांडो हिदायत खान समाज सुधार कमांडो टीम मेवात यह मेरा मोबाइल नंबर है यदि आपको कहीं भी कोई गरीब यतीम बेसहारा लोग नजर आए तो मुझे इस नंबर पर जानकारी दें 9350 75 5810
Team Hidayat Commando Hidayat Khan
07/10/2024
शुक्रिया आरिफ भाई सुडाका व नंबरदार हारून फौजी साहब आपने जीत की खुशी में जो चाय पिलाई बहुत ही बेहतरीन
08/08/2024
दोस्तों सलाम वालेकुम जय हिंद
यह चूक कैसे हुई और किस स्तर पर हुई
साजिश कहूं या बदनसीब 😭?
आख़िर साथ भेजे गए अधिकारियों की क्या ज़िम्मेदारी थी..विनेश बहन कड़ी मेहनत करके यहाँ तक पहुँची थी।
विनेश बहन ने अंडरवेट श्रेणी में 3 कुश्ती जीती।
बहन विनेश फोगाट आप चिंता ना करें चाहे जो भी हो,
पर्दाफाश होकर रहेगा उन अधिकारियों का जिनकी जिम्मेदारी थी आपका वेट का ख्याल रखना आपका ख्याल रखना आपको सही दिशा निर्देश देना तत्काल प्रभाव से उन अधिकारियों को निलंबित किया जाए और उनकी कोर्ट आफ इंक्वारी हो दोस्तों हमारी बहन विनेश फोगाट सारी दुनिया के नज़र में कल भी चैम्पियन थी, आज भी चैम्पियन हैं, और कल भी रहेंगी। जय हिंद मैं हूं आपका भाई कमांडो हिदायत खान 9350 75 5810 Harsh Chhikara Kumari Selja Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra अमिताभ अग्निहोत्री फैन क्लब Sonu Sood
12/07/2024
IAS जब्बार खान मेवाती से मिलने के लिए जब उनके मां बाप गांव रूंध तहसील नगर जिला डीग से चलकर उनके ऑफिस पहुंचे तो तुरंत IAS बेटा अपनी कुर्सी छोड़ खड़ा हो गया और अपने मां बाप को बैठाकर जो सम्मान दिया वो वास्तव में काबिले तारीफ़ है।। मेवाती जब्बार ने अपना फर्ज निभाकर सबका दिल जीत लिया।
Jabbar Khan Meo
Team Hidayat comando
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Alwar City