Daily Sangam
10/06/2026
मथुरा: अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का यू-टर्न, रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दो बटुकों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने इस पूरे मामले में एक बड़ा यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर सनसनीखेज दावा किया कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने उन पर दबाव डालकर शंकराचार्य के खिलाफ यह फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। आशुतोष ब्रह्मचारी का आरोप है कि इस पूरी साजिश में कई बड़े प्रशासनिक अफसर भी शामिल हैं।
वीडियो में आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि उन्हें गुमराह किया गया था और उनके पास रामचंद्र दास की व्हाट्सएप चैट समेत सभी जरूरी सबूत (एविडेंस) मौजूद हैं, जिनका वह जल्द ही खुलासा करेंगे। उन्होंने रामचंद्र दास को ढोंगी और फ्रॉडी बताते हुए एक बड़ा दावा किया कि अगर उनके गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य की हत्या होती है, तो इसके जिम्मेदार भी रामचंद्र दास ही होंगे। आशुतोष ने मथुरा एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि रामचंद्र ने फर्जी वसीयत के जरिए श्री देव बाबा जी आश्रम पर कब्जा किया है और वह इस मामले को कोर्ट तक ले जाएंगे।
दूसरी ओर, सोमवार को ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आशुतोष ब्रह्मचारी के इन आरोपों पर कड़ा पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी उनका नाम लेकर केवल उनकी और उनके उत्तराधिकारी की छवि खराब करने की साजिश रच रहा है। रामभद्राचार्य ने कहा कि आशुतोष का आपराधिक इतिहास जानकर वह खुद डरे हुए हैं और एक शिष्य द्वारा गुरु की हत्या की आशंका जताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और संवैधानिक जांच कराने की मांग की है।
10/06/2026
लखनऊ: अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भड़के सपा कार्यकर्ता, हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर, FIR की मांग
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और भ्रामक व चरित्र हनन करने वाला दुष्प्रचार फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी के नेतृत्व में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मामले से जुड़े सभी डिजिटल सबूत और सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट्स सौंपे हैं। राज साहनी ने दो टूक शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक और X) पर एक बेटी के खिलाफ इतने गंभीर और निराधार आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने प्रशासन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सत्ता पक्ष के किसी नेता पर छोटी सी भी टिप्पणी होती है तो तत्काल एक्शन लिया जाता है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के चरित्र हनन पर पुलिस मौन है।
सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने इस मामले में नामजद असामाजिक तत्वों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस घटना के बाद से सपा समर्थकों में भारी आक्रोश है और सोशल मीडिया पर भी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Civil Lines Prayagraj
Pech Morena
211001