Study pdf
मां का कोई दिन नहीं होता हर दिन मां का होता है 🙏❤️
Happy mother's day ❤️
07/05/2022
गुरुदेव के नाम से मशहूर #रवींद्रनाथ_टैगोर का #जन्म आज ही के दिन, को कोलकाता (Kolkata) में हुआ था. विश्वविख्यात महाकाव्य ' #गीतांजलि' की रचना के लिए 1913 में उन्हें साहित्य के लिए #नोबेल_पुरस्कार (Nobel Prize) से सम्मानित किया गया था. वह विश्वविख्यात कवि तो थे ही साथ ही लेखक, नाटककार, संगीतकार, दार्शनिक, समाज सुधारक और चित्रकार भी थे।
उन्होंने अपने जीवन में दो हजार से अधिक गीतों की रचना की. उन्हें भारत का #'जन_गण_मन' और #बांग्लादेश का ' #आमार_सोनार_बांग्ला' राष्ट्रगान (National Anthem) लिखने का गौरव प्राप्त है। इनकी #मृत्यु_07_अगस्त_1941
#कलकत्ता, ब्रिटिश भारत में हुआ था।
01/05/2022
#गुजरात_और_महाराष्ट्र_कि_स्थापना_दिवस
#महाराष्ट्रदिन #गुजरातदिवस
गुजरात और महाराष्ट्र की स्थापना 1 मई, 1960 को हुई थी। दोनों राज्यों के लोग आज के दिन बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाते हैं। 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत तेलुगु बोलने वालों को आंध्र प्रदेश, #कन्नड़ भाषी लोगों के लिए कर्नाटक राज्य बना, वहीं #मलयालम बोलने वालों के लिए केरल और तमिल भाषी लोगों के लिए #तमिलनाडु बना लेकिन तब भी बॉम्बे के मराठी और #गुजराती लोगों को अलग राज्य नहीं मिला। गुजराती और मराठी लोगों ने अलग राज्य की मांग के लिए #बॉम्बे में आंदोलन करना शुरू कर दिया।
अपनी मांगों को लेकर लोगों ने कई आंदोलन किए जिनमें ‘महा गुजरात आंदोलन’ हुआ। वहीं महाराष्ट्र की मांग के लिए महाराष्ट्र समिति का गठन कर किया गया।1 मई #1960 को बॉम्बे को बांटकर दो राज्य महाराष्ट्र और #गुजरात बना दिए गए। बॉम्बे को महाराष्ट्र की राजधानी बना दिया गया क्योंकि यहां पर ज्यादातर लोग मराठी बोलते हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Website
Address
Allahabad