Geeta Hospital Prayag Raj
सायटिका डिस्क प्रोलैप्स, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, brachial न्यूरेल्जिया, फ्रोजेन शोल्डर आदि के इलाज का एक नवीतम उपचार।
आधे घंटे के अंदर अस्सी प्रतिशत आराम।
Few magical drugs in perfect combination, used as injections in physiological pain portals.
Miracle happens.
16/11/2022
एक बीमारी होती है गठिया।
रूमेटॉयड अर्थराइटिस और इसकी अनेक बहनें।
हम लोग जब पढ़ रहे थे, तब भी यह बीमारियां थीं। परंतु इनके बारे में बहुत सीमित जानकारी उपलब्ध थीं। और दवाएं भी नाम मात्र की थीं।
पिछले दो तीन दशकों में इन बीमारियों के बारे में अनेक सूचनाएं उपलब्ध हुई हैं, जिन्होंने इन बीमारियों के बारे में समझ को यू टर्न दे दिया है।
वैसे तो यह बीमारी फिजिशियन और रिएटोलॉजिस्ट के क्षेत्र में आती है। परंतु फिजिशियन डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से ही फुर्सत नहीं मिलती, और rhematologist पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए इस बीमारी के रोगी, हम जैसे हड्डी के डॉक्टरों के हिल्ले ही लगते हैं।
इसलिए इस विषय में अपडेट होना आवश्यक हो गया है।
31/10/2022
अभी कुछ दिन पूर्व एक सम्मानित फेसबुक मित्र और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर DrKripa Kinjalkam ने मुझे मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रायोद्यिकी संस्थान ( MNNIT) और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सहयोग से आयोजित एक सेमिनार में अभिभाषण हेतु आमंत्रित किया था। विषय था " भारतीय ज्ञान परंपरा का ऐतिहासिक परिपेक्ष्य और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020" ।
मैने उनसे निवेदित किया कि भाई मुझे इस विषय में कुछ पता नहीं है। परंतु उनका विश्वास और आग्रह ऐसा था कि मैंने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया।
मैं कुछ निजी कारणों से भी अब इन विषयों पर बोलना और लिखना बंद कर चुका हूं। उसका कारण बहुत ही व्यावसायिक है। मुझे पिछले दिनों में कुछ सहृदय स्नेहियों ने अवगत कराया कि प्रयागराज के मेडिकल जगत में ऐसी अफवाह है कि मैने डॉक्टरी और ऑर्थोपेडिक सर्जरी करना बंद कर दिया है।
मानव मन का साधारण नियम है ऐसी अफवाहों से चिंतित होना। क्योंकि अभी तो मैने न वानप्रस्थ अपनाया है और न ही सन्यास ग्रहण किया है। और अभी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी हैं।
प्रोफेसर साहब को मैने हामी तो भर दिया परंतु मन में चिंता बनी रही। एक दिन एक कनिष्ठ और अनुज डॉक्टर के साथ मैं इफको से लौट रहा था। मैं सप्ताह में एक दिन अपनी सेवाएं देने इफको जाता हूं। मैंने अफवाह की सत्यता जानने के लिए उससे कहा कि भाई एक ऐसे विषय पर बोलने के लिए आमंत्रण मिला है। मैं बहुत संशय में हूं। और आमंत्रित करने वाले मित्र को मैने निवेदित किया है कि भैया सेमिनार में मेरा परिचय सामाजिक चिंतक की तरह न देना बल्कि एक ऑर्थोपेडिक सर्जन की तरह देना। उसने पूछा कि ऐसा क्यों बॉस? मैने उसे अफवाह के बारे में बताया। वह बहुत जोर से ठटठा मारकर हंसा। बोला बॉस आप बोल तो सही रहे हैं। लोग यह बात करते तो हैं। इस बात पर मैंने अट्टहास किया। वह बोला आप क्यों हंस रहे हैं। मैने उसे समझाया कि भाई देख कितना छोटा नुकसान कर रहे हैं। उनका आभार व्यक्त कर, क्योंकि वे यह भी बोल सकते थे कि अरे वे, वे तो कब के गुजर गए।😀
क्योंकि एक ऐसा प्रोफेशन है प्रयाग में, जहां यह वक्तव्य आम बात है। 😀
प्रयागराज में Geeta Hospital Prayag Raj एक मात्र अस्पताल ऐसा है जहां पांच वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन अपने मरीज भर्ती करते हैं। और मैं नए ऑर्थोपेडिक सर्जनों से आग्रह करूंगा कि वे अपने मरीज भी यहां भर्ती कर सकते हैं। उन्हें अपने मरीज के ऑपरेशन के लिए अपने इंस्ट्रूमेंट्स लेकर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि लगभग 90% अस्पतालों का हाल यही है कि यदि उनमें अपना मरीज भर्ती करो तो उसे ऑपरेशन करने का औजार भी ढो के ले जाओ।
दूसरी बात मेरे अस्पताल में हड्डी के अतिरिक्त सर्जरी, gyane and obstetrics, यूरोसिर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और मेडिसिन के मरीजों के भी उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
यह पूर्णतया व्यावसायिक पोस्ट है। इसका कोई सामाजिक सरोकार नहीं है।
हां नीचे कुछ फोटूवें डाल रहा हूं उन मित्रों , सुहृदयों और सहयोगियों को जो उनके उस दुष्प्रचार अभियान को बल दे सकें कि मैंने डॉक्टरी प्रैक्टिस बंद कर दिया है।
क्योंकि महाभारत है तो इतिहास, लेकिन उसकी सुंदरता यही है कि वह प्रत्येक मनुष्य के जीवन में घटती रहती है, घटती रहेगी। क्योंकि कौरव और पांडव दोनों भाई ही थे। तो यह अफवाह फैलाने वाले मेरे मित्र और सहयोगी ही हैं, ऐसा मुझे लगता है और पता भी है।
परन्तु आप जानते हैं कि दिन और रात, धर्म और अधर्म, न्याय और अन्याय सब सापेक्षिक हैं।
तो अपना अपना पक्ष तय करने की स्वतंत्रता तो होनी ही चाहिए। युधिष्ठिर ने महाभारत के आरंभ यह विकल्प अपने पक्षधरों और विपक्षियों, दोनों को दिया था।
❤️❤️🙏🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Telephone
Website
Address
Tagore Town Near Kundan Guest House And Tagore Town बिजलीघर
Allahabad
211003