Prayag Post
Dear Election commission of india
चुनाव आयोग का साधुवाद कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव नहीं होने दिया गया। एक देश एक चुनाव एक दल की दिशा में यह अति उल्लेखनीय तरक्की है।
माननीय आयोग जी
अब इस देश में चुनाव की आवश्यकता नहीं है,यशस्वी प्रधानमंत्री जी पर भारत व विश्व को अटूट से भी अधिक भरोसा है।
माननीय देश विरोधी विपक्षी दल के उम्मीदवार का पर्चा खारिज करके अपने कुछ अवैध नहीं किया। सोरोस गैंग, टुकड़े गैंग आदि के स्लीपर सेल का संसद में क्या काम
आपने देशप्रेमी दल द्वारा समर्थित उम्मीदवार को तुरन्त विजेता घोषित करके देश व लोकतंत्र पर महान उपकार किया है।
माननीय,
अब हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारा महान लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है, हमने सम्पूर्ण रूप से इस राष्ट्र की लोकतांत्रिक व्यवस्था को आपको सौंप दिया है।
अब हम लोग निश्चिंत होकर दो वक्त की रोटी के इंतजाम में जुट रहे हैं।
माननीय,
हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम या हमारा परिवार भले ही एक वक्त कम भोजन करे किन्तु आपके लिए भोजन की व्यवस्था जरूर करेंगे, आपकी सुख सुविधाओं में हम कोई कमी नहीं होने देंगे।
हम अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च भले ही न उठा सकें, किन्तु आपके सारे खर्चे, आपके बच्चों के लंदन अमेरिका में पढ़ाई का पूरा खर्च अपनी जेब से देंगे।
हम अपने पिता के लिए एक लुंगी माता के लिए साड़ी भले ही न खरीद सकें किन्तु आपके के लिए हर दिन प्रति क्षण नए वस्त्र का खर्च जरूर देंगे।
वैश्विक ऊर्जा संकट के दौर में हम पैदल यात्रा कर लेंगे, भारतीय रेल की दीन दयालू कोच में जानवरों से भी बद्तर स्थिति में चल लेंगे किन्तु आपके लिए VVIP प्लेन व गाड़ियों का इंतज़ाम जरूर करेंगे।
हम सब भारतवासी मिलकर आपकी सुरक्षा कवच बनेंगे क्योंकि आप दिनरात हमारे लोकतंत्र की रक्षा में जुटे हुए।
बिना अवकाश के इतना काम करते रहने से थकान स्वाभाविक है इसलिए आप कुछ दिन लंदन की सुकून भरी हवा में हो आइए, वहां बैडमिंटन टूर्नामेंट खेलिए, पोलो खेलिए, गोल्फ का मजा लीजिये, शाम को लिटिल लिटिल भी लीजिएगा।
लंदन में एक बात का ध्यान रखियेगा कि वहां गांधी अंबेडकर नेहरू आपके पीछे पड़ जाएंगे तो ऐसी जगहों पर मत जाइयेगा, आपको अच्छा नहीं लगेगा।
भारत की महान दरिद्र जनता आपकी आभारी है।
लोकतंत्र जिंदाबाद, जय हिंद
29/05/2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 सालों के कार्यकाल में रुपए में 62.33 प्रतिशत की गिरावट आई है. मनमोहन सिंह के 10 सालों के कार्यकाल में रुपया 31.65 प्रतिशत गिरा था।
जब भारत की अर्थव्यवस्था रॉकेट बनी हुई है तो फिर रुपया रसातल में क्यों है?
पाकिस्तान की करेंसी में पिछले 6 महीने में डॉलर के मुकाबले करीब 1.33% मजबूत हुई है।
जबकी भारत का रुपया पिछले6 महीने में 6% गिरा है।
भारत के बाजार में निवेशक नहीं आ रहे हैं, मलेशिया थाईलैंड जैसे देशों की मुद्राएं भी मजबूत हुई हैं।
National Testing Agency (NTA), with the approval of the Government of India, has decided to cancel the NEET (UG) 2026 examination conducted on 3 May 2026, and to re-conduct the examination on dates that will be notified separately...
Re Exam in NEET UG 2026. know all about what NTA said on paper leak claim.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Allahabad