Environment Varta
05/02/2025
03/10/2024
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी रेंज में चल रहे टाइगर रेस्क्यू ऑपरेशन में एनवायरनमेंट वार्ता के पब्लिशर्स पुष्पिंदर सिंह ने अपना सहयोग दिया और साथ ही महेशपुर के बाघ पर एक पुस्तक लिख रहे है जो कि बहुत जल्द ही प्रकाशित होगी।
25/08/2024
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के निवासी रामचंद्र मिश्रा के 40 वर्षीय पुत्र हरिस्वरूप मिश्रा के घर में एक कोबरा सांप आ गया था। सांप ने हरि के हाथ में डस लिया। हरिस्वरूप ने सबसे पहले हाथ पर कसकर कपड़ा बांधा। इसके बाद आनन-फानन वह एक डिब्बा खोज कर लाए और कोबरा सांप को पकड़कर उसमें बंद कर लिया। हरिस्वरूप परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। डिब्बे में बंद कोबरा भी साथ लाए और डाक्टर से कहा कि इसी सांप ने मुझे डसा है, मेरा इलाज करो। ये सब नजारा देख का डॉक्टर्स भी अचंभे में पड़ गए। हरिस्वरूप की हालत अब ठीक है और सांप को जंगल में छुड़वा दिया गया है।
एनवायरनमेंट वार्ता
(जियोग्राफिक न्यूज़)
www.environmemtvarta.com
30/07/2024
केरल के वायनाड जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण फसे सैकड़ों लोग
केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटना घटी है जिसके कारण सैकडों लोग इस क्षेत्र में फसे हुए है। तेज बारिश के चलते रेस्क्यू नही किया जा पा रहा है। सोमवार को वायनाड जिले में भूस्खलन हुआ जिसके कारण जान माल को बहुत भारी नुकसान हुआ है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कई दलों को भेजा गया है। प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका है। भारी वर्षा के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
एनवायरनमेंट वार्ता
(जियोग्राफिक न्यूज़)
www.environmentvart.com
[email protected]
16/06/2024
सुखराज ने तेंदुए के हमले से अपनी जान बचाने में बहादुरी दिखाई
मामला 14 जून 2024 का है जब मिहिरपुरवा कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र (बहराइच उत्तर प्रदेश) के निशानगाड़ा वन रेंज के ग्राम रमपुरवा के कुटिया मजरे में सुखराज उम्र 11 वर्ष, शुक्रवार की देर रात को अपने घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत की रखवाली करने गया था। सूखराज ने करीब 5 मिनट तक तेंदुए से अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान सुखराज को तेंदुए ने बुरी तरह घायल कर दिया, लेकिन सुखराज की बहादुरी देख तेंदुए को पीछे हटना पड़ा और सुखराज ने अपनी जान भूखे तेंदुए से बचा कर बहादुरी दिखाई। सूचना पाते ही सुखराज के परिवार वाले और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर घायल सुखराज को पीएचसी सुजौली ले गई। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बालक को सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया।
वहीं वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने को कहा है और लोगों को सतर्क रहने तथा अकेले जंगल के किनारे न जाने के लिए अपील की है।
एनवायरनमेंट वार्ता
वाक्या 10 जून 2024 का है जब दो शिकारी मुन्ना और नंदराम ने जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बाल गोविंद वर्मा के खेत, पुनर्भु ग्रांट में कटीले तारों का फंदा लगाया। दुर्भाग्यवश मां से विछड़ा तेंदुआ शावक उस फंदे में फस गया। वन विभाग को सूचना मिली तभी वन विभाग की टीम ने शावक का रेस्क्यू किया और फंदे से बाहर निकाल लिया। 1 घंटे बाद तेंदुआ शावक की मृत्यु हो गई।
पुष्पिंदर सिंह
चीफ़ एडिटर
एनवायरनमेंट वार्ता
www.environmentvarta.com
व्यापार को आगे बढ़ाने व प्रचार प्रसार के लिए संपर्क करे
[email protected]
[email protected]
whatsap 9012052411
29/05/2024
बाघ की खाल बेचने निकले तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बालाघाट मध्य प्रदेश
दिनांक 27 मई 2024
बालाघाट मध्य प्रदेश पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाघ की खाल सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी उदल सिंह पिता मंगल सिंह परते निवासी ग्राम अरडी राजेन्द्र पन्द्रे निवासी ग्राम अरण्डी थाना गढी, किशोर कुमार पिता उकनलाल टेंभरे ग्राम सरेखा ने बताया कि वह बाघ की खाल बेंचने के इरादे से उन्होंने मार्च में इमली टोला के जंगल में जामापानी के रास्ते बिजली का करंट बिछाकर बाघ का शिकार किया था। रात के 3 बजे बाघ करेंट के तार में फसने पर मृत्यु हो गई। आरोपियों द्वारा बाघ को मारने के बाद जामापानी के नाले के ऊपर छुपा के रख दिया बबलू और अन्य आरोपियों द्वारा चाकू से खाल निकाली गई और जंगल की झाड़ियों में खाल को सुखाया गया।
गढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से बाघ की खाल बेचने के लिए बालाघाट से नवेगांव होते हुए गोंदिया जा रहे है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम गोगलई चौक गोंदिया मार्ग पर नाकाबंदी कर मोटर साइकिल सवार तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर तलाशी ली तो उनके पास से एक बाघ की खाल बरामद हुई। पुलिस ने मोटर साइकिल सहित बाघ की खाल को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,39,49 बी, 50, 51 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। किशोर कुमार पिता उकन लाल टेंभरे ग्राम सरेखा थाना बैहर जनपद बालाघाट वन विभाग में दैनिक वेतन पर चरेगाव नाका खटिया गेट मंडला वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात है।
एनवायरनमेंट वार्ता
(ज्योग्राफिक न्यूज)
www.environmentvarta.com
25/05/2024
*मछली का शिकार करते हुए शिकारियों को भेजा जेल*
दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर वाइल्डलाइफ अभ्यारण्य में दो व्यक्तियों को मछली का शिकार करते हुए वन विभाग की टीम ने धर दबोचा। मामला दिनांक 21 मई 2024 मंगलवार की रात का है। जब वन विभाग की टीम रात्रि में जंगल में पेट्रोलिंग कर रही थी तभी अचानक से तालाब के किनारे टीम को कुछ आहट सुनाई दी। रेंजर मोहम्मद आयूब ने तालाब की घेराबंदी कर दो शिकारियों को धर दबोच लिया। पकड़े गए शिकारियों को रेंज में लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम रामनिवास व बाबूराम निवासी कटैया बताया। दोनो शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
चीफ एडिटर
एनवायरनमेंट वार्ता
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Sasni Gate Agra Road
Aligarh
202001