SMART STUDY
20 January 2026
*रात 10 बजे की बड़ी खबरें...............*
➡लखनऊ- नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत का मामला, मृतक के पिता ने CM से मुलाकात की इच्छा जताई, पिता ने SIT के गठन को लेकर संतोष व्यक्त किया, त्वरित कार्रवाई से मिली न्याय की उम्मीद-पिता, 5 दिनों में SIT की टीम CM योगी को सौंपेगी रिपोर्ट
➡लखनऊ- मंत्री राकेश सचान के आवास पर ओम बिरला, राजकीय आवास 1 माल एवेन्यू पर की शिष्टाचार भेंट, लोकसभा अध्यक्ष ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद, राशि सचान-सीवेन्द्र सचान को आशीर्वाद शुभकामनाएं दीं, मंत्री राकेश सचान ने आगमन पर आभार व्यक्त किया, नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा भी रहे मौजूद
➡लखनऊ- विभूतिखंड की 9 पार्किंग LDA संचालित करेगा टेंडर जारी, पार्किंग से अवैध अतिक्रमण हटेंगे जनता को मिलेगी सुविधा, LDA VC प्रथमेश कुमार ने अभियंत्रण निरीक्षण किया, वैभव खण्ड में 900 मीटर नाला निर्माण,2.77 करोड़ लागत, विभूतिखण्ड में जलभराव, रोकने को 3 किमी नाला उच्चीकृत, नाला कार्य पर 62 करोड़ खर्च,RCC से होगा सुदृढ़ीकरण, ग्वारी फ्लाईओवर के नीचे विकसित हुआ स्पोर्ट्स एरीना
➡लखनऊ- राष्ट्र प्रेरणा स्थल में प्रवेश शुल्क लागू, पार्क में प्रवेश के लिए 15 रुपये शुल्क तय, म्यूजियम का टिकट 50 रुपये किया गया, संचालन समिति ने शुल्क निर्धारण को दी मंजूरी, UP दिवस पर 24 से 26 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सांस्कृतिक आयोजन की तैयारी, युवाओं के लिए खास आकर्षण रहेगा इंडियन ओसेन बैंड, यूपी दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज
➡लखनऊ- KGMU धर्मांतरण मामले में पुलिस को मिले अहम सबूत, डॉ रमीज का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद- सूत्र, 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर है आरोपी डॉ.रमीज, पुलिस ने आरोपी से कई बिंदुओं पर गहन पूछताछ की, मोबाइल से चैट,कई नंबर डिलीट करने का खुलासा, फॉरेंसिक टीम डिलीट डाटा रिकवर करने में जुटी, सुरक्षा कारणों से गोपनीय स्थान पर पूछताछ जारी, STF ने भी आरोपी से अलग से पूछताछ की-सूत्र, धर्मांतरण के दबाव के सवालों पर आरोपी ने साधी चुप्पी, नेपाल सीमा तक संपर्कों को लेकर भी जांच तेज
➡गोरखपुर- DM, SSP, नगर आयुक्त ने किया भ्रमण, मंदिर में चल रहे खिचड़ी मेले का किया भ्रमण, सुरक्षा,भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की समीक्षा की, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
➡वाराणसी- वाराणसी में आम आदमी पार्टी का पदयात्रा, संजय सिंह की अगुवाई में निकली पदयात्रा, मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर बोले संजय, मणिकर्णिका घाट को तोड़ने वालों पर केस हो-संजय, पुलिस के नोटिस का मै दूंगा जल्द ही जवाब-संजय
➡बलिया- संदिग्ध हालत में महिला का शव मिला, कार की डिग्गी में महिला का शव मिला, डिग्गी से ही महिला ने भतीजे को फोन किया था, भतीजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकाला, पुलिस ने कार की डिग्गी से शव बरामद किया, वाहन स्वामी और ड्राइवर से पुलिस की पूछताछ, सिकंदरपुर के बिच्छीबोझ नगर के पास की घटना
➡सीतापुर- अनियंत्रित होकर खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान की हुई मौत, ट्रॉली में गन्ना भर कर बेचने जा रहा था किसान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चंदौली गांव का रहने वाला था किसान सरवन, अटरिया थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव का मामला
➡बहराइच- अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई, खलियान, तालाब की जमीन पर था कब्जा, 16 व्यक्तियों द्वारा किया गया था निर्माण, SDM नानपारा की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण, सुरक्षा को लेकर तैनात रही पुलिस, SSB टीम, थाना रूपईडीहा इलाके के इमामनगर का मामला
➡अलीगढ़- दबंग ने घर में घुसकर मारपीट की, घर में महिलाओं के साथ की छेड़छाड़, होटल पर रोटी खरीदने को लेकर विवाद, दर्जन भर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, थाना बन्ना देवी क्षेत्र की मुस्ताक नगर की घटना
➡नोएडा- पुलिस ने बिल्डर को कोर्ट में पेश किया, पुलिस ने कोर्ट से बिल्डर की रिमाड ली, कोर्ट से बिल्डर की एक दिन रिमाड ली, पुलिस बिल्डर अभय सिंह से करेगी पूछताछ, नालेज पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था
➡नोएडा- इंजीनियर युवराज की मौत का मामला, बिल्डर अभय कुमार को कोर्ट में पेश, पुलिस ने बिल्डर को कोर्ट में किया पेश, आरोपी अभय कुमार को भेजा गया जेल, पुलिस रिमांड देने के लिए रिक्वेस्ट की, रिमांड देने के लिए की कोर्ट से रिक्वेस्ट, CJM कोर्ट ने मांगी लिखित आंख्या, PCR को लेकर कुछ बिंदुओं पर मांगी लिखित आंख्या, कल पुलिस आंख्या पेश कर मांग सकती है रिमांड
➡दिल्ली- नवनिर्वाचित BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुलाई बैठक, बीजेपी विस्तार कार्यालय में कल सुबह 10 बजे से बैठक, बैठक में सभी प्रदेशों के बीजेपी अध्यक्ष होंगे शामिल, बैठक में संगठन और पार्टी से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा, प्रदेश संगठन मंत्री,राष्ट्रीय प्रभारी भी होंगे शामिल, संगठन से जुड़े मुद्दे पर शाम 5 बजे तक होगी बैठक, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे
➡देहरादून- किसान सुखवंत सिंह सुसाइड मामले में जांच तेज, ऊधमसिंहनगर के SSP समेत 4 दरोगाओं को नोटिस, एसआईटी की टीम ने पूछताछ के लिए समन भेजा, भूमि धोखाधड़ी के आरोपों में रजिस्ट्रार को किया तलब, बैंकों को नोटिस जारी,ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड मंगाए गए, दस्तावेजों की गहन जांच, न्याय की राह पर तेजी
06 January 2026
सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*
➡लखनऊ- आज जारी होगी यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, SIR प्रक्रिया के बाद आ रही वोटर लिस्ट, 3 बजे निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, CEO नवदीप रिणवा जारी करेंगे आंकड़े, वेबसाइट पर नाम चेक कर सकेंगे वोटर, 2 करोड़ 89 लाख नाम कटने की संभावना, यूपी में अभी 15 करोड़ 44 लाख वोटर है, मृत लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए, स्थानीय रुप से शिफ्ट लोगों के नाम हटे, 2 जगह रजिस्टर लोगों के नाम हटे, 6 फरवरी तक दर्ज करा सकते है आपत्ति, 1 करोड़ लोगों की मैपिंग नहीं हुई, निर्वाचन आयोग जारी करेगा नोटिस, दस्तावेज दिखाने पर दर्ज करा सकते है नाम
➡लखनऊ- लखनऊ को मिलेगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की सौगात, आज पर्यटन मंत्री डबल डेकर बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, सुबह 10 बजे 1090 चौराहे से लखनऊ दर्शन बस की शुरुआत, आमजन के लिए 7 जनवरी से शुरू होगी नियमित बस सेवा, UPSTDC द्वारा संचालित की जा रही है लखनऊ दर्शन बस, इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से कराई जाएगी राजधानी की सैर, बस सेवा सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में उपलब्ध रहेगी, 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट, वयस्कों के लिए 500, बच्चों के लिए 400 रुपये किराया तय
➡लखनऊ- यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज करेंगे प्रेसवार्ता, दोपहर 3 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पीसी, दावे और आपत्तियां 6 फरवरी तक दर्ज होंगे, अंतिम सूची 6 मार्च को जारी की जाएगी
➡लखनऊ- नए साल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे मुख्यमंत्री योगी, आज 12 बजे लोकभवन में CM योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कैबिनेट बैठक के बाद आज मीडिया से बात करेंगे CM
➡लखनऊ- आज 11 बजे योगी कैबिनेट की बैठक, लोक भवन में होगी कैबिनेट की बैठक, कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा, सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी बैठक
➡हापुड़- दूषित पेयजल से गंभीर स्वास्थ्य संकट, एक साल में 47 लोगों की कैंसर से मौत, अलग-अलग प्रकार के कैंसर के मामले सामने आए, प्रदूषित पानी से कैंसर फैलने की आशंका, भूजल में हानिकारक रसायनों की पुष्टि, पानी में टीडीएस खतरनाक स्तर पर पहुंचा
➡हापुड़- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला, विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी, छात्रा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, छात्रा ने आपबीती का वीडियो बनाकर किया वायरल, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡गाजियाबाद- गाजियाबाद में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, सतत संपदा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर ED की रेड, गाजियाबाद के ऑलिव काउंटी में हुई रेड, FEMA के तहत दर्ज केस की जांच में कार्रवाई, कंपनी संचालक हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, फ्लैट से 45 से अधिक शराब की बोतलें बरामद, आबकारी विभाग भी जांच में शामिल, ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डालने की साजिश का खुलासा, कंसलटेंसी के नाम पर विदेशी NGO से आता था फंड, दिल्ली और गाजियाबाद में एक साथ तलाशी, कोयले के उपयोग के खिलाफ फंड के इस्तेमाल का आरोप
➡हापुड़- करीब एक साल की मादा तेंदुए का रेस्क्यू, घायल अवस्था में तेंदुए को पकड़ा गया, हापुड़ में तेंदुए का कराया गया उपचार, एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने किया इलाज, स्वास्थ्य ठीक होने पर टीम शिवालिक लेकर रवाना, सरसों के खेत में लगे ट्रैप में फंसा था तेंदुआ, ट्रैप से तेंदुए के पैर में आई थी गंभीर चोट, बाबूगढ़ क्षेत्र के कनिया-विगास गांव में हुआ रेस्क्यू
➡उन्नाव- शॉर्ट सर्किट से डिपार्टमेंटल शॉप में आग, दुकान में रखा 30 लाख का माल जलकर खाक, स्टोर के अगल बगल की दुकानें भी प्रभावित, सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, सदर कोतवाली में नगर पालिका के पास का मामला
➡फिरोज़ाबाद- थाना नसीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या कांड का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त अरुण पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद, जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस बरामद
➡बहराइच- बहराइच में आतंक का प्रयाय बना तेंदुआ कैद, कई ग्रामीणों पर हमलाकर कर चुका तेंदुआ, वन विभाग कर रहा था तेंदुए की तलाश, वन विभाग द्वारा लगाए पिंजड़े में कैद तेंदुआ, बहराइच के थाना सुजौली इलाके का मामला
➡गाजियाबाद- इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा टावर में आग, बेसमेंट के कमर्शियल मार्केट में लगी आग, आग तेजी से फैली, कई दुकानें चपेट में, बाइक की दुकान पूरी तरह जलकर खाक, दुकान मालिक को भारी नुकसान, बगल के रेस्टोरेंट में रखे थे 50-60 गैस सिलेंडर, सिलेंडरों तक नहीं पहुंची आग, टला बड़ा हादसा, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू, आग लगने के कारणों का पता नहीं
➡हापुड़- होटल में घुसकर दबंगों ने मचाया उत्पात, आधा दर्जन दबंगों ने होटल संचालक को पीटा, पानी पी रहे संचालक पर किया हमला, होटल कर्मचारी के साथ भी मारपीट, लात-घूंसों से जमकर की गई पिटाई, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद, दबंग होटल संचालक पर फैसले का बना रहे दबाव, नगर कोतवाली क्षेत्र, दिल्ली रोड का मामला
➡हापुड़- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन के लिए बोली, नगर पालिका द्वारा बोली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, डीएम के आदेश पर पूरी प्रक्रिया लागू की गई, शहर में प्रतिदिन 111 टन कूड़ा निकलता है, कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट बनेगा
➡हापुड़- अज्ञात चोर ने मोबाइल किया चोरी, फोन चोरी कर खाते से निकाले 1.10 लाख, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई FIR
➡हापुड़- घर में घुसकर दंपति पर हमला, दंपति को दबंगों ने जमकर पीटा, 5 दबंगों ने महिला से की छेड़छाड़, लोगों को आता देख धमकी देकर दबंग फरार, पुलिस ने पांचों दंगों पर लिखा केस, थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला
➡महराजगंज- UP अध्यक्ष पंकज चौधरी का महराजगंज दौरा आज, महराजगंज में कई स्वागत कार्यक्रमों में होंगे शामिल, दोपहर 3.30 बजे जिला कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन, बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह, भव्य स्वागत की तैयारी
-----------------------------------------
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Agra