The Fragrant Verse Studio
19/07/2024
"हाँ मै मुलायम सिंह यादव का बेटा अखिलेश हू"
बात 1994 की है जब मैसूर में इंजीनियरिंग के दौरान जनाब अखिलेश जी के एक सहपाठी नीरज थे, तस्वीर में जो दो लोग रेलवे प्लेटफार्म पर बक्शा पकड़े है....एक नीरज है, दूसरे अखिलेश जी है,अखिलेश जी उन्हें विदा करने के लिए मैसूर स्टेशन के प्लेटफार्म पर आए हैं। नौजवान अखिलेश , नीरज का बक्सा उठाकर बोगी में चढ़ा रहे हैं।
नीरज जी ने एक बार यह बात साझा की थी. वह कहतें हैं कि वो चार साल तक रोज़ उस लड़के से मिलते रहे । एक ही कमरे में घंटों बैठ बातें करते । इम्तहान भी दिया तो आगे पीछे बैठकर।
उन्हें कभी कभी शक होता था कि इसका चेहरा किसी बड़े नेता के परिवार से मिलता है। वे सोचते मगर सोच कर रह जाते । पूछते भी तो सुनकर चुप हो जाते । जवाब यही मिलता कि दूर दूर तक मुलायम सिंह यादव जी से नाता नहीं है। फिर से दोनों पढ़ाई की बातें करने लगते। एक दूसरे के कमरे में आने जाने लगते।
एक दिन एडमिट कार्ड पर दिखा कि पिता के नाम के आगे एम एस यादव ही लिखा है। फिर पूछ बैठे कि लगते तो उन्हीं के बेटे हो। तुम्हारे चाचा वगैरह तो नहीं लगते। मगर वो लड़का कह देता कि मेरे पिता जी किसी कंपनी में मैनेजर हैं। राजनीति से दूर दूर तक नाता नहीं।
वो लड़का अपने वजूद को लेकर इतना सामान्य था कि नाक और चेहरा मिलने के बाद भी शक नहीं होने दिया कि किसी ख़ास का बेटा है।
जब पढ़ाई पूरी कर अपने अपने घर जाने का वक्त आया तो नीरज़ ज़ी उस लड़के के पास अलविदा कहने गये । बाहर ब्लैक कैट कमांडो देखकर सहम गए । सोचने लगे कि कोई बात तो नहीं हो गई। पुलिस वुलिस आई है। घर के अंदर गये तो देखा कि मुलायम सिंह यादव जी बैठे हैं। बगल में चाचा शिवपाल भी बैठे थे। ये सब अखिलेश यादव जी को मैसूर से इटावा ले जाने आए थे। नीरज जी जो कि भोले-भाले हैं वो पूछने लगे.. " अरे तुम तो बोले थे कि बाबूजी मैनेजर हैं। ये तो मुलायम सिंह यादव हैं। नेता जी। "
अखिलेश यादव ने जी ने कहा कि " नहीं बताता था ,वरना तुम भी बड़े बाप का बेटा समझकर मुझसे बर्ताव करते। हम लोग सामान्य तौर पर कहाँ मिल पाते। हम किसके बेटे हैं उससे क्या फर्क पड़ता है, समाज को अगर जनाना है तो आइडेंटिटी बिना बताये ही पता लगाया जा सकता है की समाज की समस्या और समाधान का तारिका कैसे पता चलेगा,इसी लिए आम लोगों की तरह रखकर समाज की समस्याओं को जाना और ये नेता जी ने कहा था इस लिए किसी को बताया नहीं की कौन हू मै,
अब आप जान गए हों , हाँ मै मुलायम सिंह यादव का बेटा अखिलेश हू !!
आपकी संवेदनशीलता व शालीतनता के सभी कायल है, आप जैसा नेता दूजा कोई नहीं भैया
Akhilesh Yadav जिन्दाबाद
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Agra
Agra Fort