Current affairs by - GKT"
12/31/2021
महत्वपूर्ण दिवस
वर्ष 2021 के ‘अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ (1 अक्टूबर) का विषय - "डिजिटल इक्विटी फॉर ऑल ऐजेस"
विश्व शाकाहारी दिवस - 1 अक्टूबर
अर्थव्यवस्था
________ के साथ एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NTPC REL) ने राजस्थान में 470 मेगावाट की सौर परियोजनाओं और गुजरात में 200 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए 15 वर्ष के अवधि के साथ बहुत प्रतिस्पर्धी दर पर 500 करोड़ रुपये के अपने पहले ग्रीन टर्म लोन समझौते पर हस्ताक्षर किए - बैंक ऑफ इंडिया
अंतरराष्ट्रीय
भारत और _____ ने 30 सितंबर 2021 को स्वास्थ्य और जैव चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग तथा इंटरनेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन रिसर्च (ICER) के साथ सहयोग के संबंध में दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए - अमेरिका
‘नाइट फ्रैंक’ नामक सलाहकार संस्थान के एक अध्ययन के अनुसार, रियल ईस्टेट के लिए विश्व का सबसे हरा-भरा शहर - लंदन (इसके बाद शंघाई, न्यूयॉर्क, पेरिस और वाशिंगटन डीसी)
रियल ईस्टेट के लिए भारत के सबसे हरे-भरे शहर - दिल्ली (विश्व स्तर पर 63 वां), चेन्नई (224 वां), मुंबई (240 वां), हैदराबाद (245 वां), बेंगलुरु (259 वां) और पुणे (260 वां)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस _____ में संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन के पंद्रहवें सत्र (UNCTAD15) का उद्घाटन करेंगे, जो 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2021 तक “सभी के लिए असमानता और भेद्यता से समृद्धि तक” इस विषय के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा - ब्रिजटाउन, बार्बाडोस
‘ग्रीन इनिशिएटिव’ द्वारा कार्बन न्यूट्रल प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय गंतव्य - माचू पिच्चू, पेरू
राष्ट्रीय
30 सितंबर 2021 को, श्रम और रोजगार मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने _____ का आरंभ किया, जो डिजिटल कौशल प्रदान करके युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए एक डिजिटल कौशल कार्यक्रम है – डिजीसक्षम (DigiSaksham)
एक समर्पित पोर्टल जिसे बुजुर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए उत्पादों में नवाचार लाने के लिए स्टार्ट-अप का चयन करने के लिए एक पारदर्शी तंत्र प्रदान करने के लिए रचा गया है - 'सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजन' (SAGE)
______ में ‘नीति आयोग फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज क्लाउड इनोवेशन सेंटर (CIC)’ में एक नया स्टूडियो स्थापित करने के लिए नीति आयोग, अमेज़ॅन वेब सर्विसेज (AWS), और इंटेल ने समझौता किया - नई दिल्ली
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ____ में पश्चिमी क्षेत्र की पहली राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला (NFL) स्थापित की - JNPT, नवी मुंबई
संस्कृति मंत्रालय के ______ और वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने देश भर में विज्ञान संग्रहालयों के माध्यम से तर्कसंगत सोच बनाने और अनुभव आधारित शिक्षा को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए - राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अगले पांच वर्षों के लिए 'पीएम पोशन' योजना को मंजूरी दी, जिससे मौजूदा माध्यान्ह भोजन योजना का नाम बदलकर _____ किया जाएगा - राष्ट्रीय पीएम-पोशन योजना (PM-POSHAN / POshan SHAkti Nirman)
व्यक्ति विशेष
आयुध निर्माणी मण्डल (OFB) का उत्तराधिकारी संगठन, आयुध निदेशालय (समन्वय और सेवाएं) के प्रथम महानिदेशक - ई. आर. शेख
यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) द्वारा घोषित, ‘2021 ग्लोबल लीडरशिप पुरस्कार’ के भारतीय प्राप्तकर्ता - शिव नादर और मल्लिका श्रीनिवासन (भारतीय उद्योगपति)
भारतीय नवप्रवर्तनक, जो प्रतिष्ठित ‘महासचिव का सतत विकास के लिए राष्ट्रमंडल नवोन्मेष पुरस्कार 2021’ के विजेता हैं - कैफ अली
22 सितंबर 2021 से नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड (NSDL) के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी - पद्मजा चुंदुरु
वर्ष 2021 से वर्ष 2023 तक की अवधि के लिए उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण निर्माता संघ (CEAMA) के अध्यक्ष - एरिक ब्रैगेंज़ा
क्रीड़ा
भारत में, पहला एलजी हॉर्स पोलो कप ____ में आयोजित किया गया - द्रास, लद्दाख
भारतीय हॉकी खिलाड़ी, जिन्होंने खेल से संन्यास लेने की घोषणा की - रूपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा
राज्य विशेष
महाराष्ट्र सरकार ने _____ में एक युद्ध स्मारक-सह-संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा की – मुंबई
_____ सरकार एक जल नियामक प्राधिकरण (WRA) स्थापित करने की प्रक्रिया में है, जिसके पास जल संसाधन योजना और प्रबंधन के समन्वय के साथ-साथ जल सुरक्षा में सुधार करने के लिए आवश्यक अधिकार होंगे - तमिलनाडु
कर्नाटक सरकार ने _____ और श्री सिद्धगंगा शिक्षा संस्थान और श्री सिद्धगंगा मठ (तुमकुरु जिला) को क्रमशः वर्ष 2020 और वर्ष 2021 के लिए ‘महात्मा गांधी सेवा पुरस्कार’ देने की घोषणा की - मीरा बाई कोप्पिकर
ऑल-केरल एसोसिएशन ऑफ द डीफ के साथ मिलकर तिरुवनंतपुरम के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग (NISH) ने ____ भाषा में एक समान सांकेतिक भाषा के अक्षर तैयार किए - मलयालम
ज्ञान-विज्ञान
_____ के वैज्ञानिकों ने एक बड़े पैमाने पर रिएक्टर विकसित किया है जो सूर्य की रोशनी और पानी जैसे टिकाऊ स्रोतों का उपयोग करके पर्याप्त मात्रा में हाइड्रोजन का उत्पादन करता है - नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (INST), मोहाली.
सामान्य ज्ञान
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) – स्थापना: 20 फरवरी 1997; मुख्यालय: नई दिल्ली
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) – स्थापना: 25 जनवरी 1950; मुख्यालय: नई दिल्ली
भारतीय लेखानियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की स्थापना – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 148 द्वारा
केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) का गठन - 12 अक्टूबर 2005
केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) का गठन - 11 फरवरी 1964
महत्वपूर्ण दिन
अंतरराष्ट्रीय मुष्टियुद्ध दिवस - 27 अगस्त
अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस - 31 अगस्त
अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय दशक – वर्ष 2015 - वर्ष 2024
अंतरराष्ट्रीय
____ की 'एब एंड फ्लो' रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1970 और वर्ष 2000 के बीच पानी की कमी देशों के भीतर हुए कुल स्थलांतरण में 10 प्रतिशत की वृद्धि से जुड़ी हुई है - विश्व बैंक
संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के ‘प्रतिस्पर्धात्मक औद्योगिक प्रदर्शन सूचकांक (CIP) रिपोर्ट 2021’ के अनुसार, ____ देश अरब विश्व का सबसे अधिक और विश्व में 30 वां प्रतिस्पर्धी औद्योगिक क्षेत्र है - संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
विश्व स्तर पर, ______ ने ‘प्रतिस्पर्धात्मक औद्योगिक प्रदर्शन सूचकांक (CIP) 2021’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया - जर्मनी (इसके बाद चीन, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया)
जून 2021 में मध्य आर्कटिक महासागर मत्स्य व्यवसाय समझौता (Central Arctic Ocean Fishery Agreement) लागू हुआ, जो ______ तक लागू रहेगा और बाद में इसे पांच वर्ष की वृद्धि में बढ़ाया जाएगा; इस समझौता के हस्ताक्षरकर्ताओं में कनाडा, चीन, डेनमार्क (ग्रीनलैंड और फरो आइलैंड्स के संबंध में), यूरोपीय संघ, आइसलैंड, जापान, नॉर्वे, रूस, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका का समावेश हैं - 16 वर्ष
राष्ट्रीय
पोषण माह 2021 के साप्ताहिक विषय - 1-7 सितम्बर ("पोषण वाटिका" के रूप में पौधरोपण गतिविधि); 8-15 सितम्बर (पोषण के लिए योग और आयुष); 16-23 सितम्बर (अधिक जिम्मेदारी वाले जिलों के आंगनबाड़ी लाभार्थियों को 'क्षेत्रीय पोषण किट' का वितरण); 24-30 सितम्बर (SAM के बच्चों की पहचान और पौष्टिक भोजन का वितरण)
भारतीय रेलवे ने देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में स्थित पर्यटन स्थलों का दर्शन कराने के लिए सबसे सस्ती 'भारत दर्शन' नामक विशेष पर्यटन रेलगाड़ियां शुरू की हैं, जिसका संचालन ____ 29 अगस्त 2021 से करेगा - भारतीय रेलवे खानपान और परिवहन निगम (IRCTC)
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT नई दिल्ली) के साथ भागीदारी में भारत सरकार के वस्त्रोद्योग (कपड़ा) मंत्रालय की पहल, जिसके अंतर्गत भारतीयों के शरीररचना के माप संबंधी मानवशास्त्रीय डेटाबेस तैयार करने के लिए एक बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय आकार मापन सर्वेक्षण किया जाएगा - 'इंडियासाइज'
व्यक्ति विशेष
बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक, जिन्हे अगले दो वर्षों के लिए फिर से नियुक्त किया गया - पी आर राजगोपाल
EOUs और SEZs के लिए निर्यात संवर्धन परिषद (EPCES) के नए उपाध्यक्ष - श्रीकांत बडिगा
क्रीडा
पहले और एकमात्र भारतीय तैराक, जिन्हें इंटरनेशनल स्विमिंग लीग (ISL) के लिए चुना गया है और जिनका 2021 सीज़न के लिए एनर्जी स्टैंडर्ड स्विम क्लब (पेरिस) में समावेश किया गया - साजन प्रकाश
पैरालंपिक में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला, जिसने 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 खेल में स्वर्ण पदक जीता - अवनी लेखारा
2020 टोक्यो पैरालिंपिक में, भारत के _____ ने पुरुषों की भाला फेंक (F64) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने का एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया - सुमित अंतिल
2020 टोक्यो पैरालिंपिक में, पुरुषों के थाली फेंक F52 खेल में ____ ने रजत पदक जीता - योगेश कथुनिया
2020 टोक्यो पैरालिंपिक में, पुरुषों के थाली फेंक F52 खेल में ___ ने कांस्य पदक जीता - विनोद कुमार
2020 टोक्यो पैरालिंपिक में, ____ ने पुरुषों के भाला फेंक F46 अंतिम खेल में रजत पदक जीता और सुंदर सिंह गुर्जर ने भाला फेंक में कांस्य पदक जीता - देवेंद्र झाझरिया
राज्य विशेष
तेलंगाना में उद्यमशीलता परिसंस्था को बढ़ावा देने और कृषि नवोन्मेष का स्वीकार करते हुए, ____ में "AgHub" नामक कृषि नवोन्मेष हब का उद्घाटन हुआ – प्राध्यापक जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय (PJTSAU) हैदराबाद
तमिलनाडु सरकार का मत्स्य विभाग _____ में एक एकीकृत मत्स्य पालन महाविद्यालय-सह-अनुसंधान केंद्र स्थापित करेगा - तूतीकोरिन
क्रीडा कोचिंग के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए ‘विश्वामित्र पुरस्कार’ का प्राप्तकर्ता - हबीब हसन (हॉकी कोच)
_____ सरकार ने महाविद्यालयों के छात्रों को अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध कराने के लिए ‘MyBookLo’ ऐप तैयार किया - राजस्थान
ज्ञान-विज्ञान
__________ 'ई-सोर्स' नामक एक डिजिटल मंच विकसित कर रहा है, जो अपशिष्ट विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (WEEE) के लिए एक विनिमय मंच होगा और विभिन्न हितधारकों के बीच एक औपचारिक आपूर्ति श्रृंखला की सुविधा प्रदान करेगा - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास
सामान्य ज्ञान
राष्ट्रों के लोकतंत्र और अधिकारों के लिए समुदाय (या गैर-मान्यता प्राप्त राज्यों का राष्ट्रमंडल) - स्थापना: 14 जून 2006; स्थान: पूर्वी यूरोप
एशिया सहयोग संवाद (ACD) - स्थापना: 18 जून 2002; सदस्य: 34
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) - स्थापना: वर्ष 1989; मुख्यालय: क्वीन्सटाउन, सिंगापुर; सदस्य: 21
पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) - स्थापना: वर्ष 2005; सदस्य: 18
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन (ASEAN) - स्थापना: 8 अगस्त 1967; सचिवालय: जकार्ता, इंडोनेशिया; सदस्य: 12
Click here to claim your Sponsored Listing.