Maths Wale
05/21/2022
#बेगार प्रथा का मॉडर्न रूप😊🙏
कौन कहता है देश में बेरोजगारी है और जॉब्स की कमी है
कभी किसी राजनैतिक संगठन से जुड़ के देखो ,आपके लिए नए नए पदों
का सृजन किया जायेगा कुछ एक ऐसे है सचिव , सह सचिव , उप सह सचिव , क्षेत्र प्रभारी , उप so on।
जिसे बेगार के बारे में पता है वो समझ जाएगा ,मैं कहना क्या चाहता हूं ।
05/21/2022
21 मई ,पूरे भारत में anti terrorism day
के रुप में मनाया जाता है ।
यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि को चिन्हित
करता है जिनकी हत्या 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में
मानव bomb के जरिए आतंकवादी संगठन LTTE ने की ।
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य आम जनता को आतंकवाद और इसके
प्रभावों के प्रति जागरूक करना है ;
तथा युवाओं को आतंकवाद और हिंसा से दूर ले जाना है ।
वास्तव में आतंकवाद है क्या ?
यह जान लेना अति आवश्यक है की आतंकवाद एक प्रकार
की हिंसात्मक गतिविधि है जिसे कोई व्यक्ति , संगठन अपने राजनीतिक ,आर्थिक या वैचारिक
उद्देश्य की पूर्ति हेतु क्रियान्वित कर सकता हैं ।इस प्रकार की गतिविधियां किसी मानव विशेष , समुदाय या पूरे देश के लिए भी खतरनाक सिद्ध हो सकती है ।
इस लिए सभी नागरिकों का ये कर्तव्य बनता है की , यदि वो इस प्रकार की
गतिविधियों से अवगत है तो उसे रोकने का हर संभव प्रयास
करे और यदि आपको लगता है कि आपके क्षेत्र के युवा इस और जा रहे है तो उन्हें सही
राह में ले आए।।।
🖌️ Diksh*t purta 🖌️
Click here to claim your Sponsored Listing.