GK Library

GK Library

Share

10/05/2026

मातृ दिवस (Mother's day)
* हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है
* मां ईश्वर द्वारा बनाई गई ऐसी कृति है जो मरते दम तक निस्वार्थ भाव से बच्चे पर प्यार लुटाती है
* मदर्स डे बच्चों के लिए बहुत खास दिन होता है और इस दिन को बच्चे अलग-अलग तरह से अपनी मां के साथ मनाते हैं
● मदर्स डे का इतिहास
* मदर्स डे की शुरुआत 1908 में अमेरिका से हुई थी
* अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाली एना ने अपनी मां के प्रेम और समर्पण को देखते हुए इस दिन की शुरुआत की थी
* ऐसा कहा जाता है कि एना की मां ने उसे बड़े जतन से पाला पोसा था। अपनी मां के समर्पण से वह बहुत प्रभावित हुईं और मां से बेहद प्यार करने लगीं
* उस दौरान एना ने प्रतिज्ञा की थी कि वह कभी शादी नहीं करेंगी और मां की सेवा उसी भाव से करेंगी, जैसा उसकी मां करती हैं
* काफी समय के बाद एना की मां का निधन हो गया। इसके बाद अमेरिका में गृहयुद्ध के दौरान एना ने घायल हुए सैनिकों की देखभाल मां के रूप में की
* एना अपनी मां को सम्मान देना चाहती थीं, इसलिए वो एक ऐसे दिन की तलाश कर रहीं थीं, जिस दिन दुनिया की सभी माओं को सम्मान मिल सके
* इसके बाद एना ने मां के प्रति सम्मान के लिए 'मदर्स डे' की शुरुआत की। इसे लेकर उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को प्रस्ताव दिया, जो खारिज कर दिया गया
* इसके बाद 1911 में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया, जिसके फलस्वरूप अमेरिका के राष्ट्रपति ने 'मदर्स डे' मनाने की घोषणा की
* 1912 में एना जॉर्विस ने सेकंड संडे इन मई फॉर 'मदर्स डे' को ट्रेडमार्क बनाया और मदर डे इंटरनेशनल एसोसिएशन का गठन किया
* कुछ विद्वानों का दावा है कि मां के प्रति सम्मान यानी मां की पूजा का रिवाज पुराने ग्रीस से आरंभ हुआ है। कहा जाता है कि स्य्बेले ग्रीक देवताओं की मां थीं, उनके सम्मान में यह दिन मनाया जाता था
* यह दिन त्योहार की तरह मनाने की प्रथा थी। एशिया माइनर के आस-पास और साथ ही साथ रोम में भी वसंत के आस-पास इदेस ऑफ मार्च 15 मार्च से 18 मार्च तक मनाया जाता था।
* गूगल से जानकारी ढूंढने जाएं तो मदर्स डे के दो प्राथमिक परिणाम सामने आते हैं, वो है,लेंट में मदरिंग संडे, ब्रिटिश कैलेंडर के चौथे संडे के रूप में और मई के दूसरे संडे के रूप में
* बाद में यह तारीखें कुछ इस तरह बदली कि विभिन्न देशों में प्रचलित धर्मों की देवी के जन्मदिन या पुण्य दिवस को ही इस दिवस के रूप में मनाया जाने लगा
* वैसे कुछ देश 8 मार्च वूमेंस डे को ही मदर्स डे के रूप में मनाते हैं
● मदर्स डे का महत्व
* मां के बलिदान और निस्वार्थ प्रेम के प्रति आभार प्रकट करने के लिए ' मदर्स डे ' मनाया जाता है
* बच्चे इस खास दिन अपनी मां को स्पेशल महसू कराने के लिए तमाम करह की तैयारियां करते हैं
* अपनी मां को प्यार जताने के लिए बच्चे गिफ्ट्स , कार्ड्स देते हैं और लंच व डिनर के लिए बाहर ले जाते हैं
* चीन में मातृ दिवस बेहद लोकप्रिय है

09/05/2026

मुख्यमंत्री (chief minister)
* जिस प्रकार संघ की मंत्रीपरिषद का प्रधान भारत का प्रधानमंत्री होता है, उसी प्रकार राज्य की मंत्रिपरिषद का प्रधान एक मुख्यमंत्री होता है
* मुख्यमंत्री भारतीय राज्य की कार्यपालिका का वास्तविक प्रधान होता है
* वह राज्य विधानसभा का नेता होता है
* मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल के द्वारा संविधान के अनुच्छेद 163 के तहत की जाती है
* विधानसभा में बहुमत प्राप्त नेता को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त करना राज्यपाल की संवैधानिक बाध्यता है
* मुख्यमंत्री पद के लिए संविधान में कोई योग्यता विहित नहीं की गयी है, लेकिन मुख्यमंत्री के लिए यह आवश्यक है कि वह राज्य विधानसभा का सदस्य हो
* 21 सितम्बर, 2001 को उच्चतम न्यायालय के एक निर्णय के अनुसार किसी सज़ायाफ़्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए अयोग्य माना जाएगा
* मुख्यमंत्री राज्य के शासन का वास्तविक अध्यक्ष है और इस रूप में वह अपने मंत्रियों तथा संसदीय सचिवों के चयन, उनके विभागों के वितरण तथा पदमुक्ति और लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों एवं महाधिवक्ता और अन्य महत्त्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए राज्यपाल को परामर्श देता है
* राज्य में असैनिक पदाधिकारियों के स्थानान्तरण के आदेश मुख्यमंत्री के आदेश पर जारी किये जाते है
* वह राज्य की नीति से सम्बन्धित विषयों के सम्बन्ध में निर्णय करता है
* वह राष्ट्रीय विकास परिषद में राज्य का प्रतिनिधित्व करता है
* मुख्यमंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करता है तथा सामूहिक उत्तरदायित्व के सिद्धान्त का पालन करता है
* यदि मंत्रिपरिषद का कोई सदस्य मंत्रिपरिषद की नीतियों से भिन्न मत रखता है, तो मुख्यमंत्री उसे त्यागपत्र देने के लिए कहता है या राज्यपाल उसे बर्ख़ास्त करने की सिफ़ारिश कर सकता है
* वह राज्यपाल को राज्य के प्रशासन तथा विधायन सम्बन्धी सभी प्रस्तावों की जानकारी देता है
* यदि मंत्रिपरिषद के किसी सदस्य ने किसी विषय पर अकेले निर्णय लिया है, तो राज्यपाल के कहने पर उस निर्णय को मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ रख सकता है
* वह राज्यपाल को विधानसभा भंग करने की सलाह देता है
* मंत्रियों को राज्य के विधानमंडल द्वारा निर्मित विधि के अनुसार वेतन, भत्ते आदि मिलते हैं
* मुख्यमंत्री का कार्यकाल तब तक रहता है, जब तक उसे विधानसभा का विश्वास मत प्राप्त रहता है
* राज्यपाल अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने तथा राष्ट्रपति शासन का अपील कर सकता है
* जब मुख्यमंत्री के विरुद्ध राज्य विधानसभा में प्रस्ताव पारित हो जाए और मुख्यमंत्री त्यागपत्र देने से इन्कार कर दे, तब राज्यपाल मुख्यमंत्री को बर्ख़ास्त कर सकता है
* राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है और मुख्यमंत्री की सलाह पर वह मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों की नियुक्ति करता है
* मुख्यमंत्री के त्यागपत्र देने या बर्ख़ास्त होने से मंत्रिपरिषद का स्वत: ही विघटन हो जाता है

09/05/2026

शुभेंदु अधिकारी
* सुवेंदु अधिकारी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो 9 मई 2026 से पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
* उन्होंने 9 मई 2026 तक विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के नेता के रूप में भी कार्य किया ।
* अधिकारी ने इससे पहले 2016 से 2020 तक पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य मंत्रालय में काम किया।
* वे 2016, 2021 में नंदीग्राम से और वर्तमान में 2026 से भाबनीपुर से विधायक चुने गए।
* इससे पहले वे 2005 में कांथी दक्षिण से और 2009 और 2014 में तमलुक से सांसद चुने गए थे।
* इससे पहले वे पश्चिम बंगाल सरकार में 2016 से 2020 तक परिवहन मंत्री और 2018 से 2020 तक सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री के रूप में कार्यरत रहे ।
* वे 2009 से 2016 तक तामलुक से लोकसभा सदस्य और 2020 से 2021 तक जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे ।
* वे 1998 से 2020 तक तृणमूल कांग्रेस और 1995 से 1998 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे।
* वे सांसद और मनमोहन सिंह सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रह चुके सिसिर अधिकारी के पुत्र हैं
* अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के करकुली में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
* उनके माता-पिता सिसिर अधिकारी और गायत्री अधिकारी थे।
* सिसिर अधिकारी एक राजनीतिज्ञ हैं और मनमोहन सिंह के दूसरे कार्यकाल में पूर्व राज्य मंत्री रह चुके हैं। उन्हें 2019 में कांथी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुना गया था।
* अधिकारी अविवाहित हैं।
* अधिकारी ने वर्ष 2011 में रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से कला स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की
* अधिकारी को पहली बार 1995 में कांथी नगरपालिका में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से पार्षद के रूप में चुना गया था।
* 2006 में, अधिकारी कांथी दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल विधान सभा के लिए चुने गए । वे उसी वर्ष कांथी नगरपालिका के अध्यक्ष भी बने।

Want your business to be the top-listed Media Company in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Varanasi