Dr Rachana Tiwari

Dr Rachana Tiwari

Share

10/01/2023

ठंड के मौसम में अक्सर लोगों की उंगलियों में सूजन आ जाती है, इसमें खुजली और जलन की शिकायत होती है, ऐसे में आप इन परखे हुए नुस्खे से इस समस्या को दूर कर सकते हैं

पैर की उंगलियों की सूजन करें दूर

उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है, ऐसे में जहां लोगों को अकड़न, मांस पेशियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, तो दूसरी तरफ ठंड के संपर्क में आने से पैरों की उंगलियों में सूजन देखने को मिलती है. उंगलियां सूज जाती है, लाल पड़ जाती है और उसमें खुजली और जलन महसूस होती है. ध्यान ना दिया जाए तो दिक्कत बढ़ जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत हो रही है तो आपको यह कुछ आजमाए हुए नुस्खे अपनाने चाहिए, इससे आपको आराम मिल सकता है.

हल्दी और जैतून का तेल:

सर्दी की वजह से हाथ पैर की उंगलियों में सूजन आ जाए तो हल्दी पाउडर को जैतून के तेल में मिलाकर मिश्रण बना लें और सूजन वाली जगह पर लगा दें और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से उंगलियों को धो दें, इससे आपको दर्द और सूजन में राहत मिल जाएगी

लहसुन का तेल:

सूजन को दूर करने के लिए आप लहसुन का तेल भी लगा सकती है आपको सरसों का तेल लेना है और उसमें 5से 6 लहसुन की कलियां डालकर गर्म करना है, लहसुन जब काला हो जाए तो तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. गुनगुने तेल को हाथ और पैर पर हल्के हाथों से मालिश करें इससे आराम मिल सकता है.

नींबू और गुनगुना पानी:

सर्दी में फर्श काफी ठंडा होता है ऐसे में अगर आप नंगे पांव फर्श पर चलते हैं तो पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है, इस सूजन को नींबू से ठीक किया जा सकता है. इसके लिए आप गुनगुने पानी में नींबू के कुछ रस मिला दें और फिर कॉटन की मदद से सूजन वाली जगह पर लगाएं, इससे सूजी हुई उंगलियों को आराम मिलने लगते हैं.

सेंधा नमक:

उंगलियों से सूजन दूर करने के लिए सेंधा नमक भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आपको सरसों के तेल में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर गर्म करना है और फिर इस मिश्रण को सूजन वाली जगह पर लगाना है, या फिर इतना पानी गर्म करें कि उंगलियों को कुछ देर तक के इनमें डुबोकर रखें.गर्मी मिलने से रक्त संचार दुरुस्त होगा और सूजन भी कम होगी.

एक्सरसाइज करें:

सर्दियों में बार-बार अगर ऐसी समस्या होती है तो आपको सुबह उठकर थोड़ी देर एक्सरसाइज करना चाहिए ताकि शरीर में खून का संचालन बेहतर तरीके से हो सके ब्लड सरकुलेशन सही होने से सूजन की समस्या ठीक हो जाती है.

कपूर और नारियल का तेल:

कपूर में नारियल तेल मिलाकर उंगलियों पर लगाने से सूजन कम होता है साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है.

प्याज का रस:

प्याज में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाया जाता है,जो शरीर की सूजन को कम करता है. अगर आपको भी खुजली के साथ सूजन है तो आप प्याज का रस लगाइए. रस लगाने के बाद कुछ देर के बाद उस हिस्से को पानी से धो लें इससे आपको दर्द में राहत मिल सकती है.

बेहतर उपचार एवं परामर्श के लिए संपर्क करें :-

डॉ. रचना तिवारी
बी.एस.सी, बी.ए.एम.एस, डी.एन.एच्.ई.
बांझपन, स्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
पूर्व चिकित्सक बी.सी.एम. हॉस्पिटल खैराबाद,
व बलरामपुर जिला अस्पताल लखनऊ

क्लीनिक:-
👉 1055 सिविल लाइंस, उन्नाव
पुराने संजीवनी हॉस्पिटल के पीछे, निकट UMC हॉस्पिटल।
प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक.

👉 35 गिरजाबाग, भूरी देवी मंदिर के सामने, निकट भरत मिलाप मैदान।
प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शायं 6:30 बजे तक. (रविवार बन्दी)
मो. 8004952133, 7510003060

10/01/2023

Heart Attack Risk in Winter :-

आपको बता दें कि ठंडियों में 53 प्रतिशत तक हार्ट के मरीजों के संख्या बढ़ जाती है ऐसा एक रिपोर्ट कहती है. सर्दी के मौसम में 40 की उम्र पार कर चुके लोगों में दिल के दौरे का खतरा ज्यादा मंडराता है.

1. सुबह कैसे उठे.

सुबह उठकर एकदम से बिस्तर न छोड़े अपितु कुछ 4 से 5 मिनट सीधे लेट रहे फिर 4 से 5 मिनट बैठ जाये साथ मे अपने हाथों पैरो को थोड़ा थोड़ा हिलाते हुवे आगे पीछे शरीर आराम से झुकाये फिर पैरो को जमीन पर उतारे । कोई भी शरीरिक परिश्रम 20 से 30 मिनट न करे।

2. गुनगुना पानी

रात में सोने से पहले व सुबह उठ कर एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिये।

3. धूम्रपान और नशा

जो लोग किसी भी तरह का धूम्रपान और नशा करते हैं उन्हें हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है. वहीं, जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से गुजर रहे हैं उन्हें भी दिल का दौरा पड़ सकता है.

4. ज्यादा नमक से परहेज करें

यह समझना महत्वपूर्ण है कि नमक की मात्रा को सीमित करना चाहिए. हम सभी का सर्दियों के मौसम में अधिक नमक वाला खाना खाने की आदत होती है. नमक के ज्यादा सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसलिए आपके द्वारा लिए जाने वाले नमक की मात्रा को नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है.

5. हाई शुगर डाइट से बचें

सर्दियों में खाने में चीनी की मात्रा बढ़ा देना एक जानी-मानी आदत है. लोग गाजर का हलवा और गुलाब जामुन जैसी मिठाइयों का लुत्फ उठाना पसंद कर सकते हैं. इन मिठाइयों का सेवन कम से कम करना चाहिए. नमक और चीनी दोनों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है और इसे कम करना चाहिए.

6. शराब को ना कहें

हम सभी जानते हैं कि सर्दियों के महीनों में पार्टियों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे शराब के सेवन की मात्रा को शामिल करना चाहिए.

7. सुबह की सैर

जिन लोगों को दिल की बीमारी है, उन्‍हें सर्दियों (Winter) में सूर्योदय से पहले सुबह की सैर से बचना चाहिए. ऐसे लोगों को अपने घर के अंदर सक्रिय रहना चाहिए, लेकिन बाहरी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए. ऐसा इसलिए क्‍योंकि, सर्दियों में हार्ट अटैक (Heart attacks) का खतरा बढ़ जाता है.

बेहतर उपचार एवं परामर्श के लिए संपर्क करें :-

डॉ. रचना तिवारी
बी.एस.सी, बी.ए.एम.एस, डी.एन.एच्.ई.
फिजिशियन, बांझपन, स्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
पूर्व चिकित्सक बी.सी.एम. हॉस्पिटल खैराबाद,
व बलरामपुर जिला अस्पताल लखनऊ

क्लीनिक:-
👉 1055 सिविल लाइंस, उन्नाव
पुराने संजीवनी हॉस्पिटल के पीछे, निकट UMC हॉस्पिटल।
प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक.

👉 35 गिरजाबाग, भूरी देवी मंदिर के सामने, निकट भरत मिलाप मैदान।
प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शायं 6:30 बजे तक. (रविवार बन्दी)
मो. 8004952133, 7510003060

Want your practice to be the top-listed Clinic in Unnao?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

1055 Civil Lines
Unnao
209801

Opening Hours

Monday 8am - 10pm
Tuesday 8am - 10pm
Wednesday 8am - 10pm
Thursday 8am - 10pm
Friday 8am - 10pm
Saturday 8am - 10pm
Sunday 8am - 10pm