Ayush Bhatt
जे ई ई मेन 2023 - स्पैक्ट्रम देहरादून की छात्रा (2 years integrated program) यशस्वी पुरोहित को उत्तराखंड में Girls Category में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यशस्वी को जे ई ई मेन 2023 में 99.3 परसेंटाइल मिले हैं, और यशस्वी ने ये सफ़लता XII के साथ ही हासिल की है। वो अब XII के एग्ज़ाम दे रही है। असल में जब हम लोग (स्पैक्ट्रम) को शुरू कर रहे थे तो हमने ये देख़ा था, कि देहरादून और उत्तराखंड से बच्चे बोर्ड में तो बहुत अच्छा कर रहे थे पर जे ई ई या नीट में उत्तराखंड का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहता था। हमारे Director आयुष सर क्योंकि ख़ुद उत्तराखंड से हैं, हिंदी माध्यम से पढ़े हैं, तो उन्हें पता था कि उत्तराखंड से selection ना होने का कारण सही mentorship का अभाव है। स्पैक्ट्रम के उत्तराखंड में आने से पहले यहाँ के अधिकांश छात्र छात्राएँ कोटा चले जाते थे, और पढ़ाई में अच्छा होने के बावजूद उन्हें सफ़लता नहीं मिल पाती थी।इसके कुछ कारण थे - किसी भी टीचर का पर्सनल अटेंशन ना मिल पाना, बहुत ज़्यादा भीड़ होना, और माता पिता का साथ में ना होना। इस उम्र के बच्चों को टीचर से ज़्यादा एक दोस्त, और Mentor की ज़रूरत होती है।हमने सोचा कि क्यों ना अपने उत्तराखंड के स्टूडेंट्स को तैयार किया जाए, सिर्फ़ आई आई टी या नीट के लिए ही नहीं, बल्कि ज़िंदगी की कई परीक्षाओं के लिए। उसके बाद यहाँ कोटा से बहुत बड़े संस्थान आए, पर पर्सनल लेवल पर बच्चों को मोटिवेट नहीं कर पाए और जल्द ही बंद हो गए। हम अपना काम करते रहे और जल्द ही उत्तराखंड से सर्वाधिक selection देने वाला संस्थान बन कर उभरे, लेकिन अभी भी आयुष सर को एक बात खाए जा रही थी कि उत्तराखंड के छात्र छात्राओं को सफ़लता 12 के बाद ड्रॉप करने से ही क्यों मिलती है, 12th के साथ क्यों नहीं मिलती, उसका कारण था स्कूल में उस तरह की preparation का ना हो पाना। उसके बाद 2 साल पहले हमने अपने स्कूल (सौभाग्यम इंटर्नैशनल अकैडमी) के साथ मिल कर School Integrated Program शुरू किया और पहले ही वर्ष हमको यशस्वी के रूप में उत्तराखंड टॉपर मिल गया। इसके अलावा अभिषेक गोदियाल - 98 percentile, अक्षत झा - 98 percentile, तन्मय - 99.10 percentile, ईशांत तिवारी - 97 percentile, मोहित सती - 94 percentile, इन सभी ने XII के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
अब आगे जे ई ई advanced में उत्तराखंड से AIR-टॉप 100 में लाने की तैयारियाँ चल रही हैं।
शुक्रिया देहरादून, शुक्रिया उत्तराखंड हम पर विश्वास करने के लिए 🙏🙏🙏🙏
Admissions Open for Class XI (Schooling +Coaching for JEE and NEET)
Call us 8755389478
www.spectrumeduventures.com
Ayush Bhatt Love for Physics
Click here to claim your Sponsored Listing.