Sitamarhi LIVE

Sitamarhi LIVE

Share

Photos from Sitamarhi LIVE's post 15/04/2026

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री Samrat Choudhary जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

ईश्वर से कामना है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में बिहार निरंतर उन्नति, समृद्धि और गौरव की नई पहचान स्थापित करे।

इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आपको पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Photos from Sitamarhi LIVE's post 05/03/2026

बिहार की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण क्षण रहा जब राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने पर मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी, Bharatiya Janata Party (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Upendra Kushwaha, प्रदेश महामंत्री भाजपा बिहार शिवेश कुमार जी केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर जी द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने पर आप सभी को जीत की अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

विश्वास है कि आपका अनुभव, दूरदर्शिता और जनसेवा का संकल्प उच्च सदन में बिहार की आवाज़ को और बुलंद करेगा।

05/03/2026

क्या बिहार में शराबबंदी खत्म करने की तैयारी है?

मुख्यमंत्री Nitish Kumar को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चाओं के बीच बिहार की राजनीति में एक नया सवाल उठ रहा है—क्या यह सब कहीं शराबबंदी खत्म करने की रणनीति का हिस्सा तो नहीं? पिछले कुछ दिनों से कई नेताओं के बयान सामने आए हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि शराबबंदी से बिहार को कोई खास फायदा नहीं हुआ और इससे राज्य को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले जीविका दीदियों को दी गई आर्थिक सहायता के बाद राज्य का खजाना दबाव में है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या राजस्व बढ़ाने के लिए शराबबंदी खत्म करने की जमीन तैयार की जा रही है।

यह भी चर्चा है कि Nitish Kumar के रहते शराबबंदी खत्म करना आसान नहीं था, क्योंकि यह उनके राजनीतिक और सामाजिक सम्मान से जुड़ा फैसला रहा है। ऐसे में कुछ लोग मानते हैं कि इसी वजह से उन्हें धीरे-धीरे साइडलाइन करने की कोशिश की जा रही है।

लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन का है। जब शराबबंदी लागू हुई थी, तब गांव–गांव की महिलाओं ने इसे राहत के रूप में महसूस किया था। घरेलू हिंसा, झगड़े और परिवारों की आर्थिक बर्बादी जैसे मामलों में कमी की उम्मीद बनी थी। आज भी जब शराबबंदी लागू है, तब अपराध की घटनाएं सामने आती रहती हैं—ऐसे में अगर खुले तौर पर शराब की बिक्री शुरू हो जाए तो हालात क्या होंगे, इसकी कल्पना करना कठिन नहीं है।

अगर विकास की बात करें तो Gujarat जैसे राज्य में आज भी शराबबंदी लागू है और वह आर्थिक रूप से मजबूत राज्यों में गिना जाता है। इसलिए सवाल यह है कि क्या किसी राज्य की तरक्की का रास्ता सिर्फ शराब से होकर गुजरता है?

प्रधानमंत्री Narendra Modi से भी यही उम्मीद है कि बिहार को 2005 से पहले के दौर में नहीं, बल्कि विकास, रोजगार और मजबूत व्यवस्था के रास्ते पर आगे बढ़ाया जाए।

बिहार को शराब नहीं, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षित समाज चाहिए।

02/03/2026

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने खामेनेई की मौत पर PM मोदी के कोई भी प्रतिक्रिया ना देने पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है की - 'मोदी ने अयातुल्ला खामेनेई की लक्षित हत्या पर एक शब्द भी नहीं कहा है। यह ईरान के साथ हमारे संबंधों का ऐतिहासिक विश्वासघात है और नरेंद्र मोदी की ओर से नैतिक कायरता को दर्शाता है'

02/03/2026

ईरान ने ओमान में तेल टैंकर पर हमला किया, एक भारतीय की मौत.....

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Sitamarhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Culinary Team

Attire

Telephone

Address

Sitamarhi