Ayodhya Express
06/07/2026
हलियापुर निवासी प्रज्ञा सिंह का भारतीय वायुसेना एयर फोर्स में चयन
दिल में तूफान सा जज्बा हो तो उसे रोक पाना मुश्किल,छात्रा प्रज्ञा सिंह
अयोध्या
प्रथम कक्षा के शिक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक विद्यालय में टापर रही है छात्रा
अयोध्या मंडल क्षेत्र के हलियापुर निवासी एडवोकेट संजय सिंह की पुत्री प्रज्ञा सिंह का भारतीय वायुसेना (एयर फोर्स) में लंबी छलांग चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल
प्रज्ञा सिंह की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
छात्रा प्रज्ञा सिंह की उपलब्धियां
विदित हो की प्रज्ञा सिंह की जन्म तिथि 22 /5/2006 है प्रथम शिक्षा सेंट्रल स्कूल अयोध्या जनपद के कुमारगंज में उसके बाद एस एस पब्लिक स्कूल हलियापुर में कक्षा 8 तक विद्यालय टॉपर रही।तो वहीं श्री सिंह राय भाले सुलतान इंटर कॉलेज हलियापुर में 12वीं तक शिक्षा अपने बड़े पापा अजय सिंह जो कि श्री सिंह राय भाले सुल्तान इंटर कॉलेज में बड़े बाबू है उनके संरक्षण में ग्रहण की और विद्यालय में टापर रहीं
प्रज्ञा सिंह के चाचा सर्वेश सिंह जहां भी आवश्यकता हो ले जाना फार्म भरवाना आदि के लिए उसके साथ हमेशा लगे रहते थे।
तो वहीं हलियापुर स्थित श्री श्याम वख्श महाविद्यालय से प्रज्ञा सिंह ने ग्रेजुएशन किया विदित हो कि प्रज्ञा सिंह ने पुलिस भरती एवं दरोगा की भी परीक्षाएं दी थी बीट किया जिसका रिजल्ट अभी नहीं आया है। इसी दौरान उन्होंने एयरफोर्स में भी अपनी मार्कशीट डिग्रियों के साथ आवेदन किया था। इसका सुखद परिणाम यह रहा प्रज्ञा सिंह का एयर फोर्स में सलेक्शन हो गया। ऑल इंडिया रैंकिंग (61वां) है 25 तारीख को जॉइनिंग लेटर मिला। तथा 30 जून को कर्नाटक के बेलगांव में एयरफोर्स ट्रेनिंग सेंटर में पहुंची। और वहां पर ट्रेनिंग केंद्र के अधिकारियों से मिलकर अपना डॉक्यूमेंट जमा किया। उनकी उचित व्यवस्था करते हुए ट्रेनिंग के सारे प्रोसेस को फॉलो करने के लिए इन्हें बताया गया। और ट्रेनिंग की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। प्रज्ञा सिंह के इस सफलता से क्षेत्र के युवा छात्र व छात्राएं बेहद खुश है। एवं प्रेरणा दायक बताया जा रहा है।
प्रज्ञा सिंह की इस उपलब्धि से परिवार क्षेत्र के लोग इसे जिले के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं। प्रज्ञा सिंह से पूंछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसका श्रेय हम अपने माता पिता जी एवं शिक्षा देने वाले हमारे सभी गुरुजन शिक्षक एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री शंभू शरण सिंह व श्री सिंह राय भाले सुल्तान इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रहे दिग्विजय सिंह को देती हूं। परिवार माता-पिता की प्रेरणा हमारे पूजनीय शिक्षक गुरुजी के आशीर्वाद से हमने इस मुकाम पर पहुंच कर मंजिल हांसिल किया है।
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर।
चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट की बैठक में गोपाल राय को बिना
बुलाए पहुंचने पर दिखाया गया बाहर का रास्ता।
NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक का टायर फटने से 6-7 वाहन आपस में टकराए
दो गंभीर घायल, कुछ समय तक बाधित रहा यातायात
रुदौली, अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-(NH-27) पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक समेत करीब 6-7 वाहन आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक (UP 83 CT 7911) लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक भेलसर चौराहे के निकट राम नरेश होटल ओवरब्रिज के पास पहुंचा, उसका बायां अगला टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और सामने खड़ी रोडवेज बस (UP 78 KT 8398), जो सवारियां उतार रहा था उसमें जा भिड़ा। टक्कर इतना जोरदार था कि बस के आगे खड़ी कार (UP 51 BU 9230), उसके आगे खड़ी कार (UP 42 BX 6767) सहित करीब 6-7 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक में फंसे चालक राम अवतार और परिचालक अर्जुन सिंह को क्रेन की सहायता से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर एसडीएम संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी अरविंद्र सोनकर , प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य, चौकी प्रभारी युवराज सिंह तथा रुदौली सर्किल के थानों की पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। हादसे के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई और जांच कर रही है।
#अयोध्या ゚
रुदौली में सप्ताह के भीतर दूसरा टावर कांड, हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप।
रुदौली/अयोध्या।
रुदौली। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में सप्ताह के भीतर दूसरी बार टावर/ऊंचे बिजली ढांचे पर चढ़ने की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के सैदपुर में एक युवक अपनी मांगों को लेकर 132 केवी हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का आरोप है कि उसकी शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। प्रशासनिक कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और लगातार हो रही अनदेखी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।
इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शिकायतों का समय पर और निष्पक्ष निस्तारण हो, तो लोगों को इस तरह के जोखिम भरे कदम उठाने की नौबत न आए।
फिलहाल प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने और पूरे मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास कर रहा है। साथ ही उसकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात भी कही जा रही है।
02/07/2026
DM शशांक त्रिपाठी और उनकी टीम की लगातार मेहनत ला रही रंग।
आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या को मिला प्रदेश में आठवां स्थान, लगातार दूसरी बार टॉप-10 में बनाई जगह।
#अयोध्या
जनपद अयोध्या ने शासन की महत्वाकांक्षी आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जून 2026 की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। यह लगातार दूसरी बार है जब जनपद ने प्रदेश के टॉप-10 जिलों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इससे पूर्व जारी रैंकिंग में अयोध्या को चौथा स्थान प्राप्त हुआ था।
वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है जब जनपद अयोध्या ने लगातार दो माह तक प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह उपलब्धि जनपद में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा अधिकारियों की जवाबदेही का सकारात्मक परिणाम है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने समस्त जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई की गुणवत्ता बनाए रखते हुए शिकायतों के निस्तारण में निरंतर सुधार करें, ताकि आगामी रैंकिंग में भी जनपद और बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के शीर्ष स्थानों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सके।
Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Mahua Khabar