Eternal Mewar
18/04/2026
राजमहल के ये शांत प्रांगण आत्म-साक्षात्कार के पावन द्वार हैं, जो हमें हमारी जड़ों के और अधिक निकट ले जाकर अंतर्मन को गहन आत्मानुभूति एवं दिव्य चेतना से आलोकित कर देते हैं।
इन प्राचीरों के कण-कण में उन असंख्य प्रहरों की मर्मध्वनि समाहित है, जिनकी ये मौन साक्षी रही हैं। यहाँ की निःशब्द गूँज में आज भी हमारे पूर्वजों की आध्यात्मिक चेतना स्पंदित होती प्रतीत होती हैं।
उनकी यह अदृश्य किंतु सर्वव्यापी शक्ति हमें अपनी महान सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन और गौरव के लिए सतत प्रेरित करती रहती है।
विश्व धरोहर दिवस पर हम अपनी सांस्कृतिक थाती का अभिनंदन उसकी पावन स्मृतियों एवं आदर्शों को भावी पीढ़ियों तक संप्रेषित करने के अपने उत्तरदायित्व के माध्यम से करते हैं।
These quiet courtyards and timeless alleys of the Palace have a way of drawing one inward, closer in mind and soul.
These walls carry whispers of every moment ever witnessed. It is here, in this stillness, that the spiritual guidance of one’s ancestors endures.
Their presence, eternal though unseen, reaffirms ones resolute purpose to uphold, honour and live this legacy.
On World Heritage Day, we celebrate our heritage in spirit, memory and in the way we choose to carry it forward.
Description Courtesy of - Shriji Huzur Dr. Lakshyaraj Singh Mewar
08/04/2026
महाराणा संग्राम सिंह II की जयंती (राज्यकाल: 1710–1734 ई.)
महाराणा संग्राम सिंह II को मेवाड़ में कला, स्थापत्य और सांस्कृतिक जीवन के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्मरण किया जाता है। उनके राज्यकाल में मेवाड़ ने समृद्धि और सृजनशीलता का एक उल्लेखनीय दौर देखा।
इसी काल में सिटी पैलेस का त्रिपोलिया द्वार, चौमुखा, सहेलियों की बाड़ी, चीनी चित्रशाला तथा सिसारमा और उदयपुर में स्थित मंदिरों जैसे कई प्रमुख निर्माण कार्य सम्पन्न हुए।
उनकी विरासत आज भी मेवाड़ की स्थापत्य भव्यता और सांस्कृतिक समृद्धि में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।
Birth Anniversary of Maharana Sangram Singh II (r. 1710–1734 CE)
Maharana Sangram Singh II is remembered for his significant contributions to art, architecture, and cultural life in Mewar. His reign witnessed the construction of notable structures such as the Tripolia Gate of the City Palace, Chowmukha, Saheliyon ki Bari, Chini Chitrashali, and temples at Sisarma and Udaipur.
10/03/2026
महाराणा भीम सिंह की जयंती (राज्यकाल: 1778–1828 ई.)
महाराणा भीम सिंह मेवाड़ के प्रमुख और प्रभावशाली शासकों में से एक थे। उनका राज्यकाल राजनीतिक उथल-पुथल और विभिन्न संघर्षों से भरे समय में बीता, फिर भी उन्होंने मेवाड़ की परंपराओं और धरोहर को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया।
उनके काल में सिटी पैलेस, उदयपुर के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान हुआ। इसी अवधि में सुख निवास का निर्माण हुआ, जो आज संग्रहालय परिसर में भित्ति-चित्रों (वॉल पेंटिंग्स) की उत्कृष्ट कला का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।
उनकी धरोहर आज भी मेवाड़ के इतिहास, स्थापत्य और कला में जीवंत रूप से दिखाई देती है।
Birth Anniversary of Maharana Bheem Singh (r. 1778–1828 CE)
Maharana Bheem Singh was one of the most significant rulers of Mewar. He ruled during a period of political turbulence marked by conflicts.
His reign also contributed to the development of The City Palace, Udaipur, including the construction of Sukh Niwas, one of the finest showcases of wall paintings within the museum premises.
05/03/2026
एक वर्ष बीत गया, परन्तु आपके बिना समय की गति जैसे थम-सी गई। हृदय आज भी उसी क्षण पर ठहरा है, जब आपने हमें छोड़ अनंत यात्रा आरम्भ की।
आप मेरी प्रत्येक प्रभात की प्रार्थना में और प्रत्येक संध्या की निस्तब्धता में सजीव हैं। जीवन जब भी कठिन मोड़ पर खड़ा करता है, मुझे अपने मस्तक पर आपका स्नेहिल कर-स्पर्श महसूस होता है—मानो आप अब भी कह रहे हों, “मैं यहीं हूँ, आगे बढ़ो।”
आपने जीवन को आदर्शों से विभूषित किया— सिद्धांत आपकी आधारशिला थे, संकल्प आपका पथ, और करुणा आपका स्वभाव।
आपने हमारी परम्परा, संस्कार और मान-सम्मान को सृजित, संरक्षित और गौरवान्वित किया।
जिन हृदयों को आपने स्पर्श किया, उनमें आज भी आपका स्नेह सुवासित है; जिन संबंधों को आपने सींचा, उनमें आपका तेज और आपके संस्कार आज भी स्पंदित है।
आपकी प्रथम पुण्यतिथि पर अंतर्मन वेदना और कृतज्ञता से परिपूर्ण है—
वेदना आपके अभाव की, और कृतज्ञता उस गौरव की कि मैं आपका पुत्र कहलाया।
आप स्मृति मात्र नहीं, मेरी चेतना का शाश्वत अंश हैं— हर श्वास में, हर कदम में और जीवन के प्रत्येक निर्णय में आपका आशीष मेरे साथ है।
A year has passed, yet time has not moved when it comes to you.
You live in the inner strength of my mornings and in the courage I gather at dusk.
I still feel your hand on my head as you guide my path.
You lived with principles, intention, passion and heart.
You built, you preserved, you protected.
You devoted yourself to our heritage, to honour, to relationships that time can never erode.
Through every life you touched and every bond you nurtured, your spirit continues to shine.
On this first anniversary of your passing, my heart carries both pain and gratitude. Pain for your absence, gratitude for the gift of being your son.
You are deeply missed in every breath and lovingly remembered in every step I take.
Description Courtesy of - Shriji Huzur Dr. Lakshyaraj Singh Mewar
28/01/2026
सेवा, दृष्टि और नेतृत्व के प्रतीक श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को जन्मदिन की सादर शुभकामनाएँ।
इतिहास के प्रति गहन श्रद्धा और भविष्य के प्रति संतुलित दृष्टि के साथ उनका नेतृत्व यह सुनिश्चित करता है कि अतीत केवल स्मृति न रहे, बल्कि संवेदनशील संरक्षण और सार्थक प्रस्तुति के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवंत बना रहे।
प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी से प्रार्थना है कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुख और सतत प्रेरणा का आशीर्वाद प्रदान करें।
श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़
📸:
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Udaipur
313001