Arm Boxing India

Arm Boxing India

Share

Photos from Arm Boxing India's post 05/02/2026
Photos from Arm Boxing India's post 05/02/2026

Extensive Media Coverage of the Federation Cup 2025–26
📅 30–31 January & 1 February 2026
📍 Pant Sports Stadium, Sultanpur (U.P.)

Photos from Arm Boxing India's post 02/02/2026

दिनांक 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम, सुल्तानपुर में पहली बार भव्य रूप से फेडरेशन कप–2025-26 आर्म बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया, जो कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से हरियाणा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ओवरऑल टीम रैंकिंग में
🥇 उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान,
🥈 महाराष्ट्र ने द्वितीय स्थान एवं
🥉 हरियाणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सुल्तानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
सब-जूनियर वर्ग में
मोहम्मद उजैर (-56 किग्रा)
राहिल खान (-61 किग्रा)
नव्या सिंह (-44 किग्रा)
आदित्य सोनकर (+28 किग्रा)
राज नंदिनी (+64 किग्रा)
ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग में
सानिया (-44 किग्रा) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सब-जूनियर वर्ग में
शगुन सोनकर (-44 किग्रा)
ज्योत्सना मिश्रा (-44 किग्रा)
वंश वर्मा (-28 किग्रा)
ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ओम प्रकाश पांडेय (बजरंगी) एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रवीन अग्रवाल जी द्वारा किया गया। वहीं प्रतियोगिता का समापन समारोह समाजसेवी श्री पुलकित सिंह, श्री चंदन नारायण सिंह, क्रीड़ा भारती काशी प्रांत से श्री राम प्रसाद, एवं श्रीमती रोली सिंह सरिता (ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
विशेष अतिथि के रूप में
डॉ. ए.के. सिंह,
क्रीड़ा अधिकारी श्री राजेश सोनकर,
श्री मुनेन्द्र मिश्रा,
दिल्ली मॉन्टेसरी स्कूल, विवेक नगर के प्रबंधक श्री सुधीश विद्यार्थी जी
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता में सुल्तानपुर के रेफरी के रूप में विपिन कुमार, अल्तमस राजा, माजिद अली, शुभम धुरिया, एजाज अहमद एवं रेहान खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह प्रतियोगिता आर्म बॉक्सिंग इंडिया के डायरेक्टर श्री नासिरुद्दीन एवं कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा के कुशल निर्देशन, प्रबंधन एवं देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि पहली बार आर्म बॉक्सिंग पैरा गेम्स को भी इसमें शामिल किया गया, जिसके ब्रांड एंबेसडर समाजसेवी श्री पुलकित सिंह को बनाया गया।
यह आयोजन न केवल आर्म बॉक्सिंग खेल के प्रचार-प्रसार में मील का पत्थर सिद्ध हुआ, बल्कि युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच भी प्रदान किया।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Sultanpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Amateur Arm Boxing Sports Federation
Sultanpur
228001