APP Live Rajsthan

APP Live Rajsthan

Share

23/05/2026

भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के इरादे से केंद्रीय गृह मंत्रालय कई तरह के सिक्योरिटी सिस्टम शुरू करने पर काम कर रहा है। इसकी शुरुआत फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से की जा रही है। जिसके तहत उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के झूला पुल बॉर्डर एंट्री गेट पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस एफआरएस सिस्टम को लगा दिया गया है।

कामयाबी मिलने पर इस साल के अंत तक नौ और भारत-नेपाल बॉर्डर एंट्री गेटों पर इन्हें लगाया जाएगा। इसके तहत नेपाल से भारत आने-जाने वाले तमाम नागरिकों को अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए कोई सरकारी आईडी दिखाने के साथ ही इस एफआरएस जांच प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।

22/05/2026

सादुलशहर में बच्चों के भविष्य के निर्माण को लेकर राजकीय महिला महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजन
हर प्रकार के रोग से मिलेगी निजात

22/05/2026

🚨 राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला!

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को बड़ा आदेश दिया है।
अदालत ने 31 जुलाई 2026 तक पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही OBC आयोग को 20 जून 2026 तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
भजनलाल सरकार पर तय समय में चुनाव कराने का दबाव बढ़ गया है, वहीं कांग्रेस ने फैसले का स्वागत किया है।

⚖️ हाईकोर्ट ने दिसंबर तक चुनाव टालने की मांग को भी खारिज कर दिया।

📍 जयपुर, राजस्थान

👇 पूरी खबर कमेंट में पढ़ें
📲 ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों के लिए “हमारा बीकानेर” को फॉलो करें।

Want your business to be the top-listed Media Company in Sri Ganganagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Sri Ganganagar
335001