Arvind Singh

Arvind Singh

Share

17/06/2026

पत्रातु की वादियाँ, घुमाव रास्ते और साथ में स्कॉर्ट का भौकाल! 🦅🔥 सफर छोटा था, पर यादें बड़ी हैं।

Photos from Arvind Singh's post 16/06/2026

*राँची प्रवास: प्रकृति, परिवार और सुकून के कुछ पल ✨*

पिछले दो दिनों की पावन आध्यात्मिक यात्रा और माता रानी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शनोपरांत, राँची प्रवास के अगले पड़ाव में भागदौड़ भरी ज़िंदगी से दूर, फुर्सत के कुछ बेहद खुशनुमा क्षण बिताने का अवसर मिला।

मनोहारी पत्रातू घाटी, शांत और सुंदर पत्रातू लेक एवं रमणीय पत्रातू टापू की नैसर्गिक सुंदरता ने मन को मोह लिया। शांत जलराशि के बीच नौका विहार (Boating) का अनुभव वाकई अद्भुत और आत्मिक सुकून देने वाला रहा।

सच ही है—प्रकृति का सानिध्य, परिवार का साथ और कुछ यादगार पल ही जीवन की सबसे अनमोल पूँजी हैं। 🌿👨‍👩‍👦⛵
🌿

Photos from Arvind Singh's post 16/06/2026

आज रांची स्थित, लगभग आठ शताब्दियों से अगाध श्रद्धा, आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक ऐतिहासिक ‘माँ देवरी मंदिर’ में परिवार के साथ आदिशक्ति माँ सोलहभुजी भगवती के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
झारखंड की आध्यात्मिक चेतना के इस दिव्य केंद्र में माँ के पावन श्रीचरणों में शीश नवाकर आत्मिक शांति और अद्भुत ऊर्जा की अनुभूति हुई।
जगत जननी माँ देवरी से करबद्ध प्रार्थना है कि वे समस्त देशवासियों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि तथा आपसी सद्भाव से आलोकित करें।
॥ जय माँ देवरी ॥ 🚩

Photos from Arvind Singh's post 15/06/2026

"या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता..." 🚩

इस रांची–मुड़ी यात्रा के क्रम में धर्मपत्नी और छोटे सुपुत्र के साथ, भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में हाजिरी लगाने और दर्शन-पूजन करने का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ।

माँ भगवती के अलौकिक दर्शन कर समस्त देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। इस पावन धाम की दिव्य चेतना और आध्यात्मिक शांति से मन पूरी तरह अभिभूत है। माँ की कृपा हम सब पर अनवरत बरसती रहे।

जय माँ रजरप्पा वाली! 🙏✨

ाँ_छिन्नमस्तिका #रजरप्पा #झारखंड #आध्यात्म #दर्शन #पारिवारिक_यात्रा

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Siwan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Siwan